बालिकाओं का विकास करने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से बेटियों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा भी ऐसे ही एक योजना लांच की गई है। जिसका नाम आपकी बेटी हमारी बेटी योजना है। इस योजना के माध्यम से बेटी का जन्म होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Apki Beti Hamari Beti Yojana 2023 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख को पढ़कर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी।
Apki Beti Hamari Beti Yojana 2023
वर्ष 2015 में हरियाणा सरकार द्वारा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से पहली बेटी के जन्म होने पर ₹21000 की राशि मुहैया कराई जाएगी तथा दूसरी बेटी के जन्म पर 5 वर्ष तक हर वर्ष ₹5000 की राशि प्रदान की जाएगी। जिससे कि बेटी और बेटे में होने वाले भेदभाव को रोका जा सके। इस योजना का लाभ हरियाणा के अनुसूचित जाति तथा गरीब वर्ग के परिवार ही प्राप्त कर सकते हैं। वह सभी बालिकाएं जिनका जन्म 22 जनवरी 2020 के पश्चात हुआ है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। Apki Beti Hamari Beti Yojana का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा। लाभ की राशि बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात प्रदान की जाएगी।
यह राशि बालिका को केवल तभी प्रदान की जाएगी जब 18 वर्ष की आयु होने पर वह अविवाहित होगी। तब तक यह राशि भारतीय जीवन बीमा में जमा की जाएगी। इस योजना के संचालन से भ्रूण हत्या को भी रोका जा सकेगा। इसके अलावा लिंग अनुपात में भी सुधार आएगा।
यह भी पढ़े: Sukanya Samriddhi Yojana
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच को दूर करना है।
- इस योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- जिससे कि बेटियों का पालन पोषण ठीक से किया जा सके।
- यह राशि बेटियों का 18 वर्ष की आयु होने के पश्चात प्रदान की जाएगी।
- Apki Beti Hamari Beti Yojana के संचालन से बेटियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगी।
- प्रदेश में लिंग अनुपात में भी इस योजना के संचालन से सुधार दर्ज किया जा सकेगा।
- इसके अलावा यह योजना भ्रूण हत्या को रोकने में भी कारगर साबित होगी।
- बाल विवाह जैसे अपराध को भी रोकने में इस योजना के माध्यम से सहायता मिलेगी।
Key Highlights Of Apki Beti Hamari Beti Yojana
योजना का नाम | आपकी बेटी हमारी बेटी योजना |
किसने आरंभ की | हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | हरियाणा के नागरिक |
उद्देश्य | बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच को दूर करना |
साल | 2023 |
राज्य | हरियाणा |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- वर्ष 2015 में हरियाणा सरकार द्वारा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना लांच की गई है।
- इस योजना के माध्यम से पहली बेटी के जन्म होने पर ₹21000 की राशि मुहैया कराई जाएगी तथा दूसरी बेटी के जन्म पर 5 वर्ष तक हर वर्ष ₹5000 की राशि प्रदान की जाएगी।
- जिससे कि बेटी और बेटे में होने वाले भेदभाव को रोका जा सके।
- इस योजना का लाभ हरियाणा के अनुसूचित जाति तथा गरीब वर्ग के परिवार ही प्राप्त कर सकते हैं।
- वह सभी बालिकाएं जिनका जन्म 22 जनवरी 2020 के पश्चात हुआ है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- Apki Beti Hamari Beti Yojana का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
- लाभ की राशि बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात प्रदान की जाएगी।
- यह राशि बालिका को केवल तभी प्रदान की जाएगी जब 18 वर्ष की आयु होने पर वह अविवाहित होगी।
- तब तक यह राशि भारतीय जीवन बीमा में जमा की जाएगी।
- इस योजना के संचालन से भ्रूण हत्या को भी रोका जा सकेगा। इसके अलावा लिंग अनुपात में भी सुधार आएगा।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की पात्रता
- आवेदक हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही होनी चाहिए।
- बालिका का जन्म 22 जनवरी 2020 के बाद हुआ होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- आपको होम पेज पर स्कीम्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको स्कीम फॉर चिल्ड्रन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- अब आपको यह फॉर्म महिला एवं बाल विकास विभाग के नजदीकी कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।