स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सभी नागरिकों तक सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से उत्तराखंड सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम अटल आयुष्मान योजना है। इस योजना के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लेख को पढ़कर आप Atal Ayushman Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना की पात्रता से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें अटल आयुष्मान योजना का लाभ।
Atal Ayushman Yojana 2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के द्वारा अटल आयुष्मान योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को ₹500000 तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 175 सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों को एंपैनल किया गया है। इस योजना के माध्यम से 18 लाख परिवारों को प्रति वर्ष ₹500000 तक का निशुल्क कैशलैस ट्रीटमेंट करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार द्वारा वर्ष 2022 में इस योजना के संचालन के लिए 311.76 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। Atal Ayushman Yojana का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। नागरिकों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण करवाना होगा।
यह भी पढ़े: Ayushman Bharat Yojana
अटल आयुष्मान योजना का उद्देश्य
- अटल आयुष्मान योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
- इस योजना के माध्यम से नागरिकों को ₹500000 तक का निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- अब प्रदेश के नागरिकों को अपना इलाज करवाने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- क्योंकि उत्तराखंड सरकार उनको निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाएगी।
- यह योजना प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार करने में कारगर साबित होगी।
- इसके अलावा इस योजना के संचालन से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
Key Highlights Of Atal Ayushman Yojana
योजना का नाम | अटल आयुष्मान योजना |
किसने आरंभ की | उत्तराखंड सरकार |
लाभार्थी | उत्तराखंड के नागरिक |
उद्देश्य | निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2023 |
राज्य | उत्तराखंड |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
अटल आयुष्मान योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के द्वारा अटल आयुष्मान योजना लांच की गई है।
- इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को ₹500000 तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 175 सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों को एंपैनल किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से 18 लाख परिवारों को प्रति वर्ष ₹500000 तक का निशुल्क कैशलैस ट्रीटमेंट करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- सरकार द्वारा वर्ष 2022 में इस योजना के संचालन के लिए 311.76 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है।
- इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को प्रदान किया जाएगा।
- नागरिकों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण करवाना होगा।
Atal Ayushman Yojana गोल्डन कार्ड
Atal Ayushman Yojana के लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के ट्रीटमेंट कराने के लिए गोल्डन कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड को अस्पताल में दिखाकर नागरिकों द्वारा निशुल्क ₹500000 तक का इलाज करवाया जा सकता है। इस कार्ड में लाभार्थी एवं उसके परिवार से संबंधित विवरण उपलब्ध होगा। नागरिकों द्वारा गोल्डन कार्ड ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बनवाया जा सकता है। आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक इस कार्ड के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का इलाज करवा सकेंगे। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 1350 प्रकार के रोग अवस्थाएं कवर की गई हैं।
अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रोसीजर
क्रमांक संख्या | रोग अवस्था/बीमारी का विवरण | पैकेजो की संख्या |
1 | हृदय रोग | 130 |
2 | नेत्र रोग | 42 |
3 | नाक कान गला रोग | 94 |
4 | हडडी रोग | 114 |
5 | मूत्र रोग | 161 |
6 | महिला रोग | 73 |
7 | शल्य रोग | 253 |
8 | न्यूरो सर्जरी, न्यूरो रेडियोलोजी एवं फ्लास्टिक सर्जरी, बर्न रोग | 115 |
9 | दन्त रोग | 09 |
10 | बाल रोग | 156 |
11 | मेडिकल रोग | 70 |
12 | कैन्सर रोग | 112 |
13 | अन्य | 21 |
अटल आयुष्मान योजना की पात्रता
- आवेदक उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले नागरिक ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
- नागरिकों को उपचार के समय अपना गोल्डन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ रखना आवश्यक है।
- यदि नागरिक द्वारा किसी सामान्य योजना का लाभ प्राप्त किया जा रहा है तो उसको इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- NFSA राशन कार्ड (वर्ष 2014-15),MSBY कार्ड, अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना में मुख्यमंत्री का पत्र, SECC डाटा में हाउसहोल्ड आई.डी.
- वोटर आई डी कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अटल आयुष्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- अब आपको अपने परिवार का पात्रता जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इसके पश्चात आपको अपनी सर्च कैटेगरी का चयन करना होगा।
- अब आपको अपनी सर्च कैटेगरी के अनुसार जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी एनएफएसए आईडी एवं एमएसबीवाई आईडी अंकित होगी।
- यदि आपके परिवार का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाता है तो आपको कोई भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- आप इस योजना के अंतर्गत कावड़ होंगे आपको केवल अपना गोल्डन कार्ड बनवाना होगा।
गोल्डन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको नजदीकी सरकारी चिकित्सालय/सामुदायिक सेवा केंद्र में जाना होगा।
- अब आपको वहां पर गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन पत्र की प्राप्ति करनी होगी।
- इसके पश्चात आपको आवेदन पत्र से अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करने होंगे।
- अब आपको यह आवेदन पत्र उसी कार्यालय में जमा करना होगा जहां से आपने इसकी प्राप्ति की है।
- इस प्रकार आप गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
हॉस्पिटल लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अटल आयुष्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- अब आपको हॉस्पिटल लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इस पेज पर आप हॉस्पिटल लिस्ट देख सकेंगे।
हेल्थ पैकेज चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अटल आयुष्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- अब आप को हेल्थ पैकेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल कर आएगी।
- इस फाइल में आप हेल्थ पैकेज से संबंधित जानकारी देख सकेंगे।