असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली नागरिकों का भविष्य कहीं ना कहीं आर्थिक रूप से असुरक्षित ही रहता है। जिसके कारण नागरिकों को अपने भविष्य को लेकर चिंता ही बनी रहती हैं। इसी समस्या का समाधान करने के लिए मोदी सरकार ने अटल पेंशन योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने पेंशन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। देशभर के 18 साल से लेकर 40 साल तक की आयु के नागरिक अटल पेंशन से जुड़ सकते हैं और अपनी वृद्धावस्था में पेंशन प्राप्त करके चिंतामुक्त जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
नागरिकों को इस योजना के तहत हर महीने प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होगा तब ही उन्हें 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन मुहैया करवाई जाएगी। यदि आप भी APY 2023 से जुड़कर अपनी वृद्धावस्था में पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लिख पढ़ रहे हैं।
अटल पेंशन योजना (APY) 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जून सन् 2015 को देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 18 से 40 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिए Atal Pension Yojana को लॉन्च किया गया है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य नागरिकों को उनके बुढ़ापे में आने वाली आर्थिक तंगी से बचाना है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाभार्थियों को 60 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद हर महीने ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की पेंशन दी जाती है। यह पेंशन की राशि लाभार्थी द्वारा जमा किए जाने वाले प्रीमियम के आधार पर निर्धारित की जाती है।
18 साल की आयु के नागरिकों को इस योजना के तहत हर महीने ₹210 के प्रीमियम और 40 वर्ष की आयु वाले नागरिकों को 297 से लेकर 1454 रुपए तक के प्रीमियम का भुगतान करना होता है। अब केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अटल पेंशन योजना 2023 का हिस्सा बनकर नागरिक अपने बुढ़ापे के लिए आर्थिक रूप से निश्चित हो सकेंगे।
अटल पेंशन योजना 2023 आवेदन
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि केंद्र सरकार ने इस योजना को देश के 18 साल से लेकर 40 साल तक की आयु के नागरिकों के लिए आरंभ किया है। ताकि उन्हें उनकी वृद्धावस्था में पेंशन मुहैया करवाई जा सके। जो इच्छुक लाभार्थी अटल पेंशन योजना 2023 का लाभ उठाना चाहते हैं तो उनका बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो। लाभार्थी देश के किसी भी राष्ट्रीय कृत बैंक में जाकर अटल पेंशन योजना का खाता खुलवा सकता है और इस योजना का लाभ उठा सकता है। लेकिन इस योजना का लाभ केवल असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ही प्रदान किया जाएगा।
Highlights of Atal Pension Yojana (APY) 2023
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
लॉन्च की गई | 1 जून सन् 2015 में |
लाभार्थी | देश के असंगठित क्षेत्र के नागरिक |
उद्देश्य | बुढ़ापे में पेंशन प्रदान करना |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Atal Pension Yojana का उद्देश्य
APY 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके बुढ़ापे में पेंशन उपलब्ध करवाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। क्योंकि हमारे देश में अधिकतर देखा गया है कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों को अपने बुढ़ापे में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए मोदी सरकार ने पीएम अटल पेंशन योजना को शुरू किया है। अब इस योजना के शुरू होने से देश के नागरिकों को अपने बुढ़ापे के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी और वह पेंशन की राशि प्राप्त करके अच्छे से अपना बुढ़ापा व्यतीत कर सकेंगे।
पीएम अटल पेंशन योजना 2023 के मुख्य तथ्य
- मोदी सरकार द्वारा 1 जून सन् 2015 को असंगठित क्षेत्र के कामगारों के हित में इस योजना को लांच किया गया है।
- इस योजना के तहत नागरिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन प्रदान की जाएगी।
- यह पेंशन की राशि न्यूनतम ₹1000 और अधिकतम ₹5000 तक की होगी।
- निवेश की गई राशि के आधार पर ही सरकार द्वारा पेंशन की राशि निर्धारित की जाएगी।
- नागरिकों को इस योजना के तहत 20 साल की अवधि तक निवेश करना होगा।
- अटल पेंशन योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष तक की आयु के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा।
- लाभार्थियों के द्वारा किए गए निवेश के साथ-साथ सरकार द्वारा भी इस योजना के तहत 50% धनराशि का भुगतान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिक का राष्ट्रीय कृत बैंक में खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
- सरकारी नौकरी करने वाले नागरिकों को इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
- अगर लाभार्थी की आयु 20 साल है और वह ₹2000 की पेंशन प्राप्त करना चाहता है तो उसे हर महीने ₹100 के प्रीमियम का भुगतान करना होगा और अगर वह ₹5000 की पेंशन प्राप्त करना चाहता है तो उसे हर महीने ₹248 की प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
- इसी तरह अगर लाभार्थी की आयु 35 साल है और वह ₹2000 की पेंशन प्राप्त करना चाहता है तो उसे हर महीने ₹362 के प्रीमियम का भुगतान करना होगा और यदि वह ₹5000 की पेंशन प्राप्त करना चाहता है तो उसे हर महीने ₹902 के प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
Atal Pension Yojana (APY) के लाभ
- नागरिकों को इस योजना के तहत 60 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद पेंशन प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा ₹1000,₹2000, ₹3000,₹4000 एवं ₹5000 तक की पेंशन निवेशकों को हर महीने उपलब्ध करवाई जाएगी।
- APY 2023 के तहत प्रदान की जाने वाली पेंशन की राशि लाभार्थी द्वारा निवेश की गई धनराशि के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
- 18 साल की आयु के नागरिकों को इस योजना के तहत हर महीने ₹210 के प्रीमियम और 40 वर्ष की आयु वाले नागरिकों को 297 से लेकर 1454 रुपए तक के प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
- केंद्र सरकार द्वारा भी इस योजना के तहत आपके अटल पेंशन खाते में 50% धनराशि का भुगतान किया जाता है।
- देश के वही नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जो आयकर दाता नहीं है।
- अगर किसी स्थिति में लाभार्थी निवेशक की मृत्यु 60 साल की आयु से पहले हो जाती है तो इस दशा में इस योजना का लाभ लाभार्थी के परिवार को प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के तहत पेंशन प्राप्त करके लाभार्थियों को अपने बुढ़ापे में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
अटल पेंशन योजना का कंट्रीब्यूशन चार्ट(प्रीमियम चार्ट)
Age of entry | Years of contribution | First Monthly pension of ₹1000/ | Second Monthly pension of ₹2000/ | Third Monthly pension of ₹3000/- | Fourth Monthly pension of ₹4000/ | Fifth Monthly pension of ₹5000 |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
APY के अंतर्गत सरकारी योगदान प्राप्त करने के अपात्र नागरिक
अटल पेंशन योजना के तहत सरकारी योगदान का लाभ वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान नहीं किया जाएगा। हमने नीचे कुछ अधिनियमओं को आपके साथ साझा किया है जिसके लिए सरकार का योगदान प्रदान नहीं किया जाएगा।
- सीमन्स प्रोविडेंट फंड एक्ट, 1966
- कोई अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना।
- कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952।
- असम चाय बागान भविष्य निधि और विविध प्रावधान, 1955।
- कोयला खान भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1948।
- जम्मू कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1961।
- APY योगदान चार्ट
APY 2023 के तहत आवेदन हेतु पात्रता
- आवेदनकर्ता को भारतीय होना अनिवार्य है।
- 18 से लेकर 40 साल तक की आयु के नागरिक ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र है।
- आवेदक का राष्ट्रीयकृत बैंक में बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
- आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Atal Pension Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पीएम अटल पेंशन योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसी राष्ट्रीय बैंक में अपना बचत खाता खुलवाना है।
- इसके बाद पीएम अटल पेंशन योजना के आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे- आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना है।
- अब आपको यह फॉर्म भर लेने के बाद बैंक मैनेजर के पास जमा कर देना है।
- इसके बाद आपके सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर देने के बाद अटल पेंशन योजना के तहत आपका बैंक खाता खोल दिया जाएगा।
मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के बिना APY के तहत खाता कैसे खोलें?
जिन नागरिकों के पास बैंक खाता है लेकिन वह नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल नहीं करते है। अब उनके लिए अटल पेंशन योजना के तहत खाता खोलना बहुत ही आसान हो गया है। क्योंकि जल्द ही पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा अनबोर्डिंग प्रक्रिया को आसान कर दिया जाएगा। जिसके तहत मौजूदा बचत खाताधारकों को ऑनबोर्डिंग के लिए वैकल्पिक चैनल शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस चैनल के द्वारा अब बिना मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के खाता धारक अटल पेंशन योजना के तहत अपना खाता खोल सकते हैं।
- शुरुआती दौर में Atal Pension Yojana के तहत लाभार्थी का खाता मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के माध्यम से ही खोला जाता था। लेकिन अब सरकार की इस नई पहल से बिना मोबाइल एप या नेट बैंकिंग के खाता खोला जा सकता है।
- अगर आप इस योजना के तहत अपना खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको जहां आपका बचत खाता है उस बैंक से संपर्क करना है।
- इसके बाद आपको वहां से पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करना है।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म से सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना है।
- अब आपको यह फॉर्म उसी बैंक में जमा करना है जहां आपका बचत खाता है और आपने इसे प्राप्त किया था।
Note- आपको पंजीकरण फॉर्म के साथ अपना एक वैध मोबाइल नंबर देना है। जिस पर आपको अटल पेंशन योजना से संबंधित सभी s.m.s. प्राप्त होंगे।
अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन चार्ट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आपको NSDL की Official Website पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको APY-कंट्रीब्यूशन चार्ट के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने कंट्रीब्यूशन चार्ट खुलकर आ जाएगा।
- इस चार्ट में आप कंट्रीब्यूशन डीटेल्स चेक कर सकते हैं।
- आप चार्ट को डाउनलोड करके फ्रेंड भी कर सकते हैं
सर्विस प्रोवाइडर से जुड़ी जानकारी कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको NSDL की Official Website पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको APY Service Provider Corner के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आप सर्विस प्रोवाइडर से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
APY 2023 के तहत एनरोलमेंट डिटेल देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको NSDL की Official Website पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Entrollment Details के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने निम्नलिखित ऑप्शन खुल कर आ जाएंगे।
- जेंडर वाइज एनरोलमेंट
- Age वाइज एनरोलमेंट
- स्टेट/यूटी वॉइस एनरोलमेंट
- पेंशन अमाउंट वाइज एनरोलमेंट
- बैंक वॉइस एनरोलमेंट
- अब आप इन विकल्पों के माध्यम से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
APY e -PRAN/ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट व्यू देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको NSDL की Official Website पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको APY e -PRAN/ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट व्यू के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना है एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
Important form
Quick Links
Important Downloads
- APY User Guidelines
- Atal Pension Yojana FAQs