बीसी सखी योजना 2023- BC Sakhi Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व पात्रता

महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एवं बैंकिंग सुविधाएं देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते हैं। जिसके लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बीसी सखी योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से बैंकिंग सुविधाएं ग्रामीण नागरिकों तक महिलाओं के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस लेख में आपको BC Sakhi Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना की पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, उद्देश्य, लाभ आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

BC Sakhi Yojana 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बीसी सखी योजना को 22 मई 2020 को लांच किया गया था। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाएं महिला बैंकिंग क्रोसपोनडेंस के माध्यम से प्रदान की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं को प्रति माह ₹4000 की राशि भी प्रदान की जाएगी। BC Sakhi Yojana के माध्यम से 58000 महिलाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी। महिलाओं को डिवाइस खरीदने के लिए ₹50000 की राशि भी प्रदान की जाएगी। केवल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र हैं। महिलाओं द्वारा नागरिकों के घर जाकर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 430 करोड का बजट निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए सरकार द्वारा मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

बीसी सखी योजना का उद्देश्य

  • बीसी सखी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना है।
  • इस योजना के संचालन से महिलाओं द्वारा नागरिकों के घर जाकर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
  • इस योजना के संचालन से महिलाओं को भी रोजगार की प्राप्ति होगी।
  • यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस BC Sakhi Yojana के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इसके अलावा बैंक से जुड़े काम करने के लिए बैंक जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • घर बैठे बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।

Key Highlights Of BC Sakhi Yojana

योजना का नामबीसी सखी योजना
किसने आरंभ कीउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना
साल2023
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

बीसी सखी योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बीसी सखी योजना को 22 मई 2020 को लांच किया गया था।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाएं महिला बैंकिंग क्रोसपोनडेंस के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • लाभार्थी महिलाओं को प्रति माह ₹4000 की राशि भी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से 58000 महिलाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी।
  • महिलाओं को डिवाइस खरीदने के लिए ₹50000 की राशि भी प्रदान की जाएगी।
  • केवल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ही BC Sakhi Yojana का लाभ प्राप्त करने की पात्र हैं।
  • महिलाओं द्वारा नागरिकों के घर जाकर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 430 करोड का बजट निर्धारित किया गया है।
  • आवेदन के लिए सरकार द्वारा मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है।
बीसी सखी योजना की पात्रता
  • आवेदक महिला उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला दसवीं पास होनी चाहिए।
  • महिला बैंकिंग सेवाओं को समझने वाली होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार महिला पैसे का लेनदेन करने में सक्षम होनी चाहिए।
  • महिला को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाने की समझ होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

बीसी सखी के कार्य

  • जनधन सेवाएं
  • नागरिकों को ऋण मुहैया कराना
  • ऋण रिकवरी करना
  • बैंक खाते में घर-घर जाकर जमा व निकासी करना
  • स्वयं सहायता समूह के सदस्य की सेवाएं प्रदान करना

BC Sakhi Yojana से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देश

  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
  • लगभग 58000 महिलाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी।
  • डिवाइस खरीदने के लिए महिला को ₹50000 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • चयनित महिलाओं को 6 महीने तक प्रतिमाह ₹4000 की राशि भी प्रदान की जाएगी।

बीसी सखी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

BC Sakhi Yojana
BC Sakhi Yojana Mobile App
  • अब आपको इस एप को खोलना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एक ओटीपी की प्राप्ति होगी।
  • यह ओटीपी आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ दिशानिर्देश खुलकर आएंगे।
  • आपको इन दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
  • इसके बाद आपको नेक्स्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी बेसिक प्रोफाइल की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको अन्य भाग में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बीसी सखी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Comment