भूमि जानकारी 2023, State Wise Land Records भूलेख जमाबंदी ऑनलाइन देखें

यदि आपको अपने भूमि से संबंधित जानकारी पूर्ण रूप से प्राप्त करनी है तो उसके लिए आपको तहसील में जाकर पटवारी से संपर्क करना पड़ता था जिसके बाद ही आपको भूमि का रिकॉर्ड प्राप्त हो पाता था परंतु अब सरकार की तरफ से भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी भूलेख,भू नक्शा,जमाबंदी आदि को जानने के लिए Online Portal प्रारंभ किया गया है किसी सहायता से आप आसानी से घर बैठे ही भूमि जानकारी (Bhumi Jankari) प्राप्त कर सकेंगे तो आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको भूमि से संबंधित जितनी भी भूमि जानकारियां है वह बताने का प्रयास करेंगे जिससे आपको आसानी से सभी प्रदेशों के Portal के बारे में जानकारी हासिल हो सके।

Bhumi Jankari 2023

जैसा कि हम जानते हैं कि पहले देश के अंदर किसी भी प्रकार की योजना आदि की जानकारी,आवेदन करने के लिए नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे ऐसे में उनका समय और पैसा दोनों ही बर्बाद होता था उन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए सरकार के द्वारा तेजी से डिजिटल करण का कार्य किया जा रहा है जिसके माध्यम से भूमि जानकारी की जानकारी भी आप आसानी से Digital माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं उसके लिए सभी राज्यों ने अपने अलग-अलग Portal प्रारंभ कर दिए हैं जिसके अंतर्गत आपकी भूमि का सारा विवरण दर्ज रहता है। इस तरह आप घर पर बैठे हैं अपने राज्य की भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने भूमि का पूरा विवरण आसानी से जान सकते हैं।

भूमि जानकारी ऑनलाइन माध्यम से करने का उद्देश्य

Bhumi Jankari 2023 ऑनलाइन माध्यम से करने का जो मुख्य उद्देश है वह यह है कि देश के नागरिकों को उन्हें अपनी भूमि से संबंधित सभी प्रकार का ब्यौरा आसानी से प्रदान किया जा सके जिससे वह घर बैठे ही अपनी भूमि का विवरण देख सके और उन्हें तहसील के चक्कर न लगाना पड़े जिससे उनका वक्त और पैसा दोनों ही बर्बाद होता था और कभी-कभी पटवारी के ना मिलने के कारण बहुत समय भी लग जाता था लेकिन सरकार के द्वारा सभी राज्यों ने अपने अलग-अलग Website आरंभ कर दी है जिसमें आसानी से सभी राज्यों के नागरिकों की भूमि का विवरण दर्ज रहेगा और इस प्रणाली के अंतर्गत पारदर्शिता भी देखने को मिलती है जोकि वर्तमान समय में काफी ज्यादा जरूरी मानी जाती है।

Key Highlights Bhumi Jankari 2023

योजनाभूमि जानकारी 2023
प्रारंभभारत सरकार ने प्रारंभ किया
किस के द्वारा शुरूसभी राज्यों के द्वारा
लाभार्थीसभी राज्य के नागरिकों को
उद्देशदेश के सभी नागरिकों को भूमि संबंधित जानकारी प्रदान करने में आसानी
आधिकारिक वेबसाइट सभी राज्यों की अपनी अलग अलग पोर्टल है जिसकी लिंक लेख के अंत में प्रदान की गई है।

भूमि जानकारी 2023 के Online Portal का लाभ एवम विशेषताएं

जबसे भूमि जानकारी(Bhumi Jankari) का Online Portal लॉन्च हुआ है इससे लोग आसानी से घर बैठे ही अपने सभी जानकारियां भूमि से संबंधित ग्रहण कर ले रहे हैं जो कि काफी ज्यादा लाभ भी देखने को मिल रहा है तो आइए निम्नलिखित हम आपको भूमि जानकारी के ऑनलाइन पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं के बारे में बताते हैं।

  • वर्तमान समय में सरकार के द्वारा भूमि जानकारी को पूर्ण रूप से डिजिटल करण का हिस्सा बना लिया गया है।
  • देश के सभी राज्यों के नागरिक अपने राज्य की भूमि से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी भूमि का विवरण जान सकेंगे।
  • आम नागरिकों को अपनी भूमि संबंधित जानकारी के लिए किसी भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • ऐसे में भूमि जानकारी ऑनलाइन माध्यम से हो जाने से अब भ्रष्टाचार में भी कमी देखने को मिलेगी
  • अपने राज्य की Official Website पर जाकर अपनी भूमि का पूर्ण विवरण ज्जमाबंदी भूलेख नक्शा आदि को ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है।
  • भूमि जानकारी के ऑनलाइन माध्यम से हो जाने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी
  • सभी प्रकार की भूमि का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध होने से अब इस प्रणाली की वजह से पारदर्शिता भी देखने को मिलेगी
  • भूमि से संबंधित जानकारी लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया सरकार की तरफ से बेहद सरल तौर पर बनाई गई है जिससे कोई भी नागरिक आसानी से अपनी भूमि का विवरण प्राप्त कर सकता है।

भूमि जानकारी(Bhumi Jankari) के अंतर्गत प्राप्त विवरण

Bhumi Jankari के ऑनलाइन माध्यम से हो जाने से उसके अंतर्गत किन-किन प्रकार के विवरण प्राप्त हो सकते हैं उसके बारे में हम आपको निम्नलिखित बताने जा रहे हैं।

  • जमाबंदी/फर्द: जमाबंदी जो होता है वह भूमि का मुख्य विवरण माना जाता है जिसके अंतर्गत मालिक का नाम खसरा नंबर खसरा एरिया एवं भूमि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां लिखित तौर पर मौजूद होती हैं।
  • खसरा नंबर: किसी भी भूमि को राज्य सरकार की तरफ से एक संख्या निर्धारित की जाती है जिसे हम खसरा नंबर कहते हैं जो की भूमि के टुकड़े को ही प्रदान किया जाता है
  • खाता/खेवाट नंबर: जो खाता नंबर होता है वह भूमि के मालिक को प्रदान किया जाता है जिसके पास खसरा नंबर की भूमिका हिस्सा मौजूद होता है
  • खतौनी नंबर: राज्य सरकार की तरफ से जो खतौनी नंबर प्रदान किया जाता है वह खसरा संख्या की भूमि के हिस्से पर जो खेती करता है जिसे कल्टीवेटर कहते हैं उसे प्रदान किया जाता है।

भूमि जानकारी ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण रूप से प्राप्त करने का तरीका

यदि आप अपने Bhumi Jankari  ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको बताते चलें कि सभी राज्यों की भूमि जानकारी प्राप्त करने का जो तरीका है वह एक समान ही होता है परंतु अलग-अलग वेबसाइटों के माध्यम से इन्हें प्राप्त किया जाता है निम्नलिखित हम कुछ राज्यों के भूमि जानकारी का Online माध्यम से प्राप्त करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश भूमि से संबंधित पूर्ण जानकारी प्राप्त करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

Bhumi Jankari
Bhumi Jankari
  • जहां पर Website का एक Homepage खुलकर आपके सामने आ जाएगा
  • अब आपको खसरा,खतौनी नकल का Option दिखाई देगा जिस पर आपको Click कर देना होगा
  • इसके बाद आपके सामने फिर से एक नया पेज खुल कर आ जाएगा
Bhumi Jankari
Khasra Khatoni Nakal
  • जहां पर आपको Captcha Code दर्ज करके Submit के Option पर Click कर देना होगा
  • इसके बाद आपको अपना जिला, तहसील, ग्राम, खसरा, खतौनी नंबर सर्वे नंबर आदि पूर्ण रूप से दर्ज कर देना होगा
Bhumi Jankari
Khatoni Number
  • जिसके बाद आपको दोबारा से अपने जनपद एवं तहसील को चुनना होगा
  • जिसके बाद आपको अपनी भूमि से संबंधित कुछ जानकारियां वहां देनी होगी जैसे खसरा संख्या गाटा संख्या खाता संख्या खातेदार का नाम आदि
  • इतना करने के बाद आपको Submit के विकल्प पर Click कर देना होगा
  • उसके बाद आपके Mobile Phone पर आपके भूमि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।

भूमि जानकारी प्राप्त करने के लिए State Wise Link

अब हम आपको सभी राज्यों की Official Website के Link दर्शआएंगे जिसके माध्यम से आप आसानी से अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Andhra Pradesh
Arunachal Pradesh
Assam
Bihar
Chhattisgarh
Goa
Gujrat
Haryana
Himachal Pradesh
Jharkhand
Karnataka
Kerala
Madhya Pradesh
Maharashtra
Manipur
Meghalaya
Mizoram
Nagaland
Orissa
Punjab
Rajasthan
Sikkim
Tamilnadu
Telangana
Tripura
Uttarakhand
Uttar Pradesh
West Bengal
Delhi
Jammu & Kashmir

Leave a Comment