Bihar Ration Card List 2023: बिहार राशन कार्ड नई लिस्ट में अपना नाम देखें

अब बिहार सरकार द्वार अपने राज्य में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए राशन कार्ड की सुविधा को भी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। राज्य के जो नागरिक अपना नया राशन कार्ड बनवाकर सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले राशन का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो अब वह ऑनलाइन तरीके से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार सरकार द्वारा जारी की जाने वाली बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 को भी इंटरनेट के माध्यम से घर पर बैठकर आसानी से देख सकते हैं और Bihar Ration Card List में अपना नाम ढूंढ सकते हैं। यह लिस्ट बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी की जाती है।

बिहार राशन कार्ड नई लिस्ट

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि देश की सभी राज्य सरकारों द्वारा अपने यहां सभी जाति एवं धर्म के नागरिकों को बहुत कम कीमत पर राशन का सामान उपलब्ध करवाने के लिए राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं। बिहार सरकार द्वारा भी Bihar Ration card List को जारी करके अपने यहां के नागरिकों को राशन की सुविधा मुहैया करवाई जाती है। इस लिस्ट में उन्हीं नागरिकों का नाम शामिल होता है जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए अपना आवेदन किया था। राशन कार्ड अनेक प्रकार की सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अनेक प्रकार के सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए भी आवश्यक होता है। साथ ही यह नागरिक की पहचान को प्रदर्शित करता है।

अगर आप भी नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी सर्कल ऑफिस या S.D.O ऑफिस में जाकर अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं और बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2022 में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

यह भी पढ़े: BPL List

बिहार राशन कार्ड के प्रकार

बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य में चार प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। जो नागरिकों को उनकी आय और उनके द्वारा प्रदान किए गए दस्तावेजों के आधार पर जारी किए जाते हैं। यह चारों राशन कार्ड निम्नलिखित इस प्रकार है।

  1. BPL राशन कार्ड – राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले वह नागरिक जिनकी आय ₹24000 से कम की है उन नागरिकों के लिए बीपीएल राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। इस राशन कार्ड का कलर लाल होता है।
  2. APL राशन कार्ड- जिन‌‌ परिवारों की आय ₹24000 से अधिक की होती है। उन्हें एपीएल राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं। APL Ration Card रंग नीला होता है। इस कार्ड की सहायता से नागरिक अपने नजदीकी सरकारी खाद्य सामग्री वितरण की दुकान से उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री खरीद सकता है।
  3. AAY राशन कार्ड- केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों में‌ AAY या अंत्योदय अन्न राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। यह कार्ड बहुत अधिक गरीब परिवारों को उपलब्ध करवाए जाते हैं। इस कार्ड की पहचान डिस्ट्रीब्यूटर आसानी से कर सके इसलिए इसका रंग पीला रखा गया है।
  4. अन्नपूर्णा राशन कार्ड – बूढ़े पेंशन भोगियों के लिए अन्नपूर्णा राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। जिससे बूढ़े नागरिकों को अपने बुढ़ापे में भरण पोषण करने के लिए अन्य नागरिकों पर आश्रित ना रहना पड़े और वह खुद अपने नजदीकी सरकारी राशन वितरण की दुकानों से बहुत ही कम मूल्य पर खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकें।

Key Highlights Of Bihar Ration card List 2022

योजना का नामBihar Ration card List 2022
संबंधित विभागबिहार राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यराशन कार्ड से जुड़ी सुविधाओं को ऑनलाइन प्रदान करना।
साल2023
राज्यबिहार
राशन कार्ड लिस्ट देखने की प्रक्रियाऑनलाइन

बिहार के किन-किन जिलों में राशन कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध है?

राज्य के अनेक जिलों में राशन कार्ड विवरण ऑनलाइन उपलब्ध हैं इन सभी जिलों की सूची निम्नलिखित इस प्रकार हैं।

क्रमांक संख्याजिले का नामक्रमांक संख्याजिले का नाम
1औरंगाबाद18मधुबनी
2अररिऊ19कासगंज
3अलवल20पटना
4भोजपुरी21नवादा
5बांका22मुंगेर
6भागलपुर23मुजफ्फरपुर
7बक्सर24सीतामढ़ी
8बेगूसराय25समस्तीपुर
9पूर्वी चंपारण26सीवान
10दरभंगा27सारन
11गया28रोहतास
12गोपालगंज29पूर्णिया
13जमुई30शेखपुरा
14जहानाबाद31शिवहर
15कैमूर32पश्चिमी चंपारण
16खगड़िया33वैशाली  
17कटिहार  

Bihar Ration Card List 2023 ऑनलाइन देखे

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
Bihar Ration Card List
Bihar Ration Card List
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको RCMS के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Bihar Ration Card List
RCMS
  • अब आपको अपने जिले का चयन करके शो के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने राशन कार्डों की संख्या दिखाई देंगी। जिसमें आपको शहरी एवं ग्रामीण राशन कार्डों की संख्या दिखाई देगी।
Check List
Check List
  • अब आपको अपने अनुसार शहरी या ग्रामीण राशन कार्डों की संख्या का चयन करना है।
Ration Card Details
Ration Card Details
  • इसके बाद आपको अपने ब्लॉक के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • ब्लॉक का चयन करने के बाद आपको अपने पंचायत का चयन करना है।
  • अब आपको अपने गांव का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड नाम लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम देखें और उस पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने आपका राशन कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।

Bihar Ration card 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सर्कल कार्यालय या एसडीओ ऑफिस पर जाना है।
  • इसके बाद आपको वहां से नया राशन कार्ड के लिए बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
  • अब आप पासपोर्ट साइज की फोटो लगाकर उसे सत्यापित करवा ले।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म से अटैच कर देना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म को सर्कल कार्यालय/एसडीओ ऑफिस में जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार से आप नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं और आपका राशन कार्ड 15 से 20 दिन में आपको प्राप्त हो जाएगा।

अपने आवेदन की स्थिति जांचने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार जन वितरण अन्न की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प का चयन करना है।
  • अब  आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको सब डिवीजन का विकल्प चयन है।
  • अब आपको RTPS नंबर डालकर Show के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।

Bihar Ration Card 2023 चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर बाई ओर आपको RCMS के विकल्प पर क्लिक कर देना है।‘
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन करना है इसके बाद आपको तहसील का चयन करना है।
  • अब आपको सभी जन सेवा केंद्रों की सूची प्राप्त हो जाएगी।
  • इस सूची में से आपको अपने जन सेवा केंद्र का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपने परिवार के मुखिया का नाम का चयन करना है और उसके नाम पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप अपने परिवार के मुखिया के नाम पर क्लिक करेंगे आपके सामने राशन कार्ड खुलकर आ जाएगा।

Bihar Ration card 2023 से अपना मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको epds की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको बाई ओर ऊपर की तरफ Services के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको Register Your Mobile पर क्लिक कर देना है।
Bihar Ration Card List
Register Your Mobile
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम,  pfshop का नाम दर्ज करना है।
  • अब आपको इस पेज पर नीचे Add Citizen वाले भाग में Customer Naam, Mobile Number दर्ज करके Check पर क्लिक करें और Register का बटन दबा दें।
  • इस तरह से आप बिहार राशन कार्ड से अपना मोबाइल नंबर जोड़ सकते हैं।
बिहार राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

अगर आपको बिहार राशन कार्ड से जुड़ी कोई समस्या आ रही है और आप उसकी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं जो आप शिकायत दर्ज करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के Offical Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको‌ Consumer  Info के सेक्शन अंतर्गत Submit Grievance के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Online Grievance
Online Grievance
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस फॉर्म में आपको शिकायत का प्रकार, कैटेगरी नेम, जिला, ब्लॉक, पंचायत, गांव,पता मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं अपनी शिकायत का विवरण दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको Register के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप रजिस्टर के बटन पर क्लिक करेंगे आपको एक शिकायत संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रखना है।
  • इस प्रकार से आप बिहार राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
अपनी शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको‌ Consumer  Info के सेक्शन अंतर्गत know Grievance Status के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Know Grievance Status
Know Grievance Status
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको शिकायत के समय जो शिकायत संख्या प्राप्त हुई थी उसे दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको Get Status के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक्स

Leave a Comment