आर्थिक रूप से कमजोर तबके के नागरिकों को रियायती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए देश की सभी राज्य सरकारों द्वारा अपने-अपने राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 के बारे में बताने जा रहे हैं। बिहार के जो इच्छुक नागरिक अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो वह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकता है और आवेदन करने के बाद अपना नाम घर पर बैठकर इंटरनेट के माध्यम से राशन कार्ड सूची में देख सकते हैं।यदि आप अपना नाम Bihar Ration Card List 2023 में देखना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। क्योंकि हम आपको अपने लेख में बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम जांचने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।
Bihar Ration Card List 2023
इस समय बिहार राज्य में लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अधिक खराब है जिसके कारण बहुत अधिक संख्या में लोगों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए अपना पंजीकरण किया है। जिससे वह भी राशन कार्ड की सुविधा प्राप्त करके सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनेक प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सके। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा Bihar Ration Card List 2022 को अधिकारिक वेबसाइट sfc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाता है। जिन लाभार्थियों का नाम इस लिस्ट में शामिल होता है उन्हें ही सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाले खाद्य सामग्रियां रियायती मूल्य पर प्राप्त होती हैं। बिहार सरकार ने अपने राशन कार्ड को चार वर्गों जैसे-APL,BPL,AAY एवं अन्नापूर्ण राशन कार्ड में विभाजित कर रखा है। यह राशन कार्ड नागरिकों को उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार दिए जाते हैं।
यह भी पढ़े: BPL List
बिहार राशन कार्ड एपीएल/ बीपीएल सूची
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में सरकार द्वारा गरीब लोगों को कम कीमतों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए राशन कार्ड की सुविधा को शुरू किया गया है। जिससे गरीब परिवार सरकारी राशन प्राप्त करके अपना अच्छे से भरण-पोषण कर सकें। बिहार में नागरिकों को राशन वितरित करने के लिए 2 अप्रैल सन् 1973 में खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड को स्थापित किया गया था। इस विभाग के द्वारा बिहार के नागरिकों तक राशन पहुंचाने का प्रबंध किया जाता है और बिहार राशन कार्ड सूची से जुड़े सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाती हैं। राज्य में लगभग 45000 से अधिक सरकारी खाद्य वितरण की दुकानों के द्वारा नागरिकों तक अनाज पहुंचाया जाता है। इन दुकानों के माध्यम से 8.57 करोड़ अंत्योदय, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत आने वाले नागरिकों को अनाज वितरित किया जाता है।
Bihar Ration Card List 2023 Highlights
योजना का नाम | बिहार राशन कार्ड लिस्ट |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | राशन कार्ड लिस्ट की सुविधा को ऑनलाइन जारी करना |
राज्य | बिहार |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | Online |
Bihar Ration Card कितने प्रकार के होता है?
बिहार सरकार अपने राज्य के नागरिकों को उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार चार प्रकार के राशन कार्ड उपलब्ध करवाती है। राज्य के परिवारों के लिए यह राशन कार्ड खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा जारी किए जाते हैं। जो नागरिकों के आवेदन करते समय प्रदान किए गए दस्तावेजों के आधार पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। बिहार सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले चारों राशन कार्ड निम्नलिखित इस प्रकार है।
APL Ration Card- राज्य के जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते हैं और उनकी आय की कोई अधिकतम सीमा नहीं है लेकिन उनकी की वार्षिक आय ₹24000 से अधिक की है उन्हें एपीएल राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं। यह राशन कार्ड नीले रंग का होता है।
BPL Ration Card- यह राशन कार्ड उन परिवारों को उपलब्ध करवाए जाते हैं जिनकी वार्षिक आय ₹24000 से कम की होती है। बीपीएल राशन कार्ड का रंग लाल होता है।
AAY Card- वह परिवार जो बहुत अधिक गरीब है और जिनके पास आय कोई निश्चित साधन नहीं है तो उन्हें अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत शामिल किया जाता है। इस योजना के जारी किया जाने वाला कार्ड पीले रंग का होता है।
अन्नपूर्णा राशन कार्ड- वृद्धावस्था पेंशन वाले नागरिकों को अन्नपूर्ण राशन कार्ड दिया जाता है। जिससे वह खाद्य सामग्री प्राप्त करके अच्छे से अपना बुढ़ापा व्यतीत कर सकें ।
Bihar Ration Card बनवाने के लिए पात्रता
राज्य के जो इच्छुक नागरिक अपना नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दी गई पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है।
- आवेदक को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- नागरिक के पास बिहार राज्य का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक का पहले से ही राशन कार्ड बना हुआ नहीं होना चाहिए।
- वह नागरिक भी राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते जिनकी अभी कुछ समय पहले शादी हुई हो।
बिहार राशन कार्ड के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
आवेदक को राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार है।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 के लाभ
- राशन कार्ड धारकों अपनी नजदीकी सरकारी राशन वितरण की दुकानों से रियायती दरों पर खाद्य सामग्रियां की प्राप्ति कर सकते हैं।
- सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अनेक प्रकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में भी राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कार्य करता है।
- बिहार सरकार ने कोविड-19 के दौरान अपने राज्य के राशन कार्ड धारकों को 2 महीने का निशुल्क राशन वितरित किया है। जिससे कोरोनावायरस संक्रमण के समय लाखों परिवारों को भरण पोषण में कमी नहीं आई है।
- इसके अलावा राशन कार्ड की सहायता से नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस एवं वोटर आईडी कार्ड आसानी से बनवा सकता है।
- अंत्योदय कार्ड धारकों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी और यह कार्ड नौकरी प्राप्त करने में भी उनकी सहायता करेगा।
- राज्य के बीपीएल कार्ड धारकों को कम कीमतों पर गेहूं, तेल, चावल, नमक आदि की प्राप्ति होगी।
- Bihar Ration Card की सुविधा से राज्य के आर्थिक रुप से गरीब तबके के नागरिक कम कीमत पर राशन प्राप्त करके अपना और अपने परिवार का अच्छे से भरण-पोषण कर रहे हैं।
बिहार राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Food and Consumer Protection Department,Government of Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको RCSM के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर दिए गए बॉक्स में आपको सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगी। आपको ALL पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने सभी जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- अब आपको अपने जिले का चयन करके उस पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको Show के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा। जिस पर जिले की तरह ग्रामीण और शहरी सूची आ जाएगी।
- इसके बाद आपको अपने क्षेत्र का चयन करना है।
- अब आप ग्रामीण या शहरी किसी एक को चुनें जहां की आपको लिस्ट देखनी है।
- जैसे ही आप ग्रामीण या शहरी क्षेत्र चुनेंगे आपके सामने एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आपको अपने ब्लॉक का चयन करना है।
- अब आपके सामने पंचायत के लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इस लिस्ट में से अपने ग्राम पंचायत का चयन करना है।
- जैसे ही आप अपने पंचायत का चयन करेंगे आपके सामने पंचायत में जितने गांव हैं उनकी एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इसके बाद आपको अपने गांव को सेलेक्ट करना है।
- गांव को सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने सरकारी राशन की दुकानदारों की सूची आ जाएगी।
- अब आपको अपने दुकानदार के नाम पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने लाभार्थियों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- अब आप इस सूची में अपने परिवार के मुखिया का नाम ढूंढो और राशन कार्ड संख्या पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड की पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार से आप राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
Bihar Ration Card बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सर्कल कार्यालय या एसडीओ कार्यालय में जाना है।
- अब आपको वहां से संबंधित अधिकारी से बिहार राशन कार्ड आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
- अब आपको आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों जैसे- स्वघोषित पत्र, बैंक खाता पासबुक की छाया प्रति, सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छाया प्रति, संपूर्ण परिवार के तीन फोटोग्राफ आदि को अटैच कर देना है।
- इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र को उसी सर्कल कार्यालय या एसडीओ कार्यालय में जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
- अब आपको संबंधित अधिकारी द्वारा एक पावती स्लिप प्रदान की जाएगी।
- इस प्रकार से आप बिहार राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार राशन कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है।
- अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई छाया प्रति को अपलोड करना हैं।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होंगे जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रखना है।
- इस प्रकार से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको ग्रीवेंस के सेक्शन के तहत Submit Grievanve के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप ग्रीवेंस दर्ज कर सकते हैं।
ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको ग्रीवेंस के सेक्शन के तहत know Grievance Status के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
अपना मोबाइल नंबर पंजीकरण कैसे करें?
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की Offical Website पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Services के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने ड्रॉप टाउन मेनू खुलकर आ जाएगा। जहाँ आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
- अब आपको इन विकल्पों में से Register Your Mobile के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
- इस पत्र में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे- District, Block,FPShop आदि को दर्ज कर देना है।
- अब आपको नीचे कस्टमर का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके Register के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप अपने मोबाइल नंबर पंजीकरण कर सकते हैं।