Bihar Voter List 2023: डाउनलोड बिहार वोटर लिस्ट, Ceo Bihar मतदाता सूची

भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को 18 वर्ष की आयु संपूर्ण कर लेने के बाद अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य है। क्योंकि हमारे देश में नागरिक के अस्तित्व को प्रमाणित करने में वोटर आईडी कार्ड अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अब देश भर के नागरिकों के लिए अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाना बहुत ही आसान हो गया है क्योंकि नागरिक अब ऑनलाइन माध्यम से अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आज हम आपको ‌अपने इस लेख में Bihar Voter List के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप बिहार के निवासी है तो आपसे निवेदन है कि हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

बिहार वोटर लिस्ट 2023

बिहार के जिन नागरिक ने अपना पहचान पत्र (Voter ID Card) बनवाने के लिए आवेदन किया था तो अब अपना नाम ऑनलाइन बिहार वोटर कार्ड लिस्ट 2023 में देख सकते हैं। क्योंकि बिहार सरकार ने इस लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित कर दिया हैं। जिन नागरिकों का नाम इस सूची में शामिल होगा वही आगामी चुनावों में अपना मतदान कर सकते हैं। क्योंकि भारत में मतदान करने के लिए मतदाताओं के पास वोटर आईडी कार्ड होना अनिवार्य है। यह कार्ड भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए जाते हैं।

इसके अलावा वोटर आईडी कार्ड सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली अनेक प्रकार की सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करते समय भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम आता है। यदि आप 18 वर्ष की आयु से अधिक है और आपने अपना  Voter ID Card नहीं बनवाया है तो आप जल्द से जल्द इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर दें और अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा ले।

नागरिकों को वोटर कार्ड बनवाना क्यों जरूरी है?

हमारे देश के संविधान के अनुसार सभी लोगों को 18 वर्ष की आयु के बाद अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाना जरूरी है। क्योंकि वोटर आईडी कार्ड नागरिकों को भारतीय होने का प्रमाण प्रदान करता है और देश में होने वाले चुनावों में अपना प्रत्याशी चुनने की स्वतंत्रता प्रदान करता है। लेकिन नागरिक तब ही मतदान नहीं कर सकता है जब उसका नाम मतदाता सूची में शामिल होता है और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए आपके पास मतदाता कार्ड (वोटर कार्ड) होना अनिवार्य है। मतदाता कार्ड को पहचान पत्र भी कहा जाता है।

Key Highlights Of Bihar Voter List 2023

लेख का विषयबिहार वोटर लिस्ट
कौन जारी करता है।निर्वाचन आयोग
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यवोटर आईडी कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित करना
साल2023
राज्यबिहार

बिहार वोटर कार्ड लिस्ट 2023 का उद्देश्य

इस लिस्ट को प्रकाशित करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मतदान करने का अधिकार प्रदान करना है। क्योंकि जिन नागरिक का नाम  Bihar Voter List 2023 में शामिल होगा वही नगर पालिका, विधानसभा एवं राज्यसभा के चुनावों में अपना मतदान करने के हकदार होंगे। अब राज्य के नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार द्वारा मतदाता सूची को ऑनलाइन भी प्रकाशित किया जाता है। जिसे नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होती है और सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली प्रणाली में पारदर्शिता आती है।

Voter ID card बनवाने के लाभ

  • नागरिकों को चुनाव में मतदान करने का अधिकार वोटर आईडी कार्ड के द्वारा ही प्रदान किया जाता है।
  • वोटर आईडी कार्ड सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ देने में भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • इसके अलावा वोटर आईडी के द्वारा नागरिक अपना कोई भी सरकारी दस्तावेज आसानी से बनवा सकते हैं।
  • Bihar Voter list में जिन नागरिकों का नाम शामिल होगा उन्हें भारत की नागरिकता प्राप्त  होगी।

Bihar Voter List 2023 ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

नागरिकों को अपना नाम बिहार वोटर लिस्ट 2023 में देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है।

Bihar Voter List
Bihar Voter List
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Search E-Roll के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Bihar Voter List
Search E-Roll
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, जन्मतिथि, लिंग, राज्य, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आदि को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप सर्च के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके द्वारा डाली गई जानकारी से मिलती-जुलती सभी नामों की एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • इस लिस्ट में आपको अपने नाम के आगे View Details के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपका वोटर आईडी कार्ड आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
  • अब आप मतदान सूचना पर क्लिक करके अपना वोटर आईडी कार्ड को प्रिंट कर सकते हैं।

EPIC Number की सहायता से ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Ceo Biharकी Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट का Home Page खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Search E-Roll के लिंक पर क्लिक कर देना है।
EPIC Number
EPIC Number
  • इसके बाद आपको Search by EPIC Number पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको EPIC Number एवं Captcha Code दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको नीचे Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आवेदन का स्टेटस आ जाएगा आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SMS के द्वारा बिहार मतदाता कार्ड सूची में अपना नाम देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने फोन के मैसेज एप में जाना है।
  • इसके बाद आपको इनबॉक्स में जाना है।
  • वहां पर आपको EPIC नंबर टाइप करना है।
  • अब इस मैसेज को 77382-99899 या 1950 पर भेज देना है।
  • इसके बाद आपको अपने फोन पर कुछ समय बाद आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार से आप एसएमएस के माध्यम से बिहार मतदाता कार्ड में अपना नाम देख सकते हैं।

पंचायत मतदाता लिस्ट डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको सीईओ की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट का Home Page खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको  Panchayat Voter List के विकल्प के कर देना है।
Panchayat Voter List
Panchayat Voter List
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिला, ब्लॉक, पंचायत एवं वार्ड का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको Download के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करेंगे बिहार पंचायत वोटर लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी।
  • अब आप इस लिस्ट को खोल सकते हैं और इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं ‌
मतदाता सूची पीडीएफ में नाम देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको चीफ इलेक्ट्रोल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Search in PDF के लिंक पर क्लिक कर देना है।
Search in PDF
Search in PDF
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको असेंबली सेगमेंट, पार्ट नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको व्यू के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप व्यू पर क्लिक करेंगे आपके डिवाइस में पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
  • अब आप इस फाइल को खोल कर अपना नाम देख सकते हैं।
अपनी शिकायत दर्ज कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको सीईओ की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट का Home Page खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Menu के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देगा आपको register complaint के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Register Complaint
Register Complaint
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको साइन अप करने के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करके Register के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपका पंजीकरण हो जाएगा और आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने शिकायत के लिए आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
  • इस पत्र में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है और अपनी शिकायत के विवरण को दर्ज कर देना है।
  • इस प्रकार से आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Comment