बीमा सुगम पोर्टल 2023: Bima Sugam Portal, मुख्य विशेषता, लाभ व उद्देश्य

सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत विभिन्न सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे कि सभी सेवाओं की पहुंच देश के नागरिकों तक सुनिश्चित की जा सके। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा बीमा सुगम पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा बीमा से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से Bima Sugam Portal 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे। आप इस लेख को पढ़कर इस पोर्टल के माध्यम से बीमा की जानकारी देखने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको पॉलिसी खरीदने से लेकर क्लेम सेटेलमेंट तक की प्रक्रिया इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे।

Bima Sugam Portal 2023

केंद्र सरकार द्वारा बीमा सुगम पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल एक बीमा एक्सचेंज प्लेटफार्म है। जिसके माध्यम से बीमा खरीदने से लेकर दावा निपटान तक की सुविधा नागरिकों को प्रदान की जाएगी। इस पोर्टल का संचालन भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया जाएगा। इस पोर्टल को जनवरी 2023 तक शुरू किया जाएगा। इंश्योरेंस से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा। नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से न केवल पॉलिसी खरीद सकेंगे बल्कि क्लेम सेटेलमेंट भी कर सकेंगे। इस पोर्टल पर सभी जीवन और सामान्य बीमा पॉलिसियों को सूचीबद्ध किया जाएगा।इसके अलावा एजेंट के लिए पॉलिसी बेचने का ऑप्शन भी बीमा सुगम पोर्टल पर उपलब्ध करवाया जाएगा इस पोर्टल में जनरल इंश्योरेंस काउंसिल की 30% हिस्सेदारी, लाइफ इंश्योरेंस काउंसलिंग की 30% हिस्सेदारी, ऑनलाइन पीएचपी की 35% और ब्रोकर्स एसोसिएशन की 5% हिस्सेदारी होगी।

Bima Sugam Portal

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

पॉलिसी के बारे में भी प्राप्त की जा सकती है जानकारी

  • नागरिकों द्वारा विभिन्न उपलब्ध पॉलिसी में से अपने पसंद की पॉलिसी इस पोर्टल के माध्यम से चुनी जा सकती है।
  • नागरिक पॉलिसी नंबर के आधार पर अपनी पॉलिसी के बारे में जानकारी और शिकायत कर पाएंगे।
  • इस पोर्टल पर मेडिएटर की मदद से भी पॉलिसी खरीदी जा सकती है।
  • इसके अलावा नागरिक डायरेक्ट कंपनी से भी पॉलिसी की खरीद कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर ईकेवाईसी की प्रक्रिया भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • नागरिकों को पॉलिसी एक्सेस करने की सुविधा इस पोर्टल के माध्यम से एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जा सकेगी।
  • इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से क्लेम सेटेलमेंट की प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी।
  • यह पोर्टल प्रणाली में पारदर्शिता लाएगा।
  • इस पोर्टल पर विभिन्न बीमा जैसे कि हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस आदि उपलब्ध होंगे।

Key Highlights Of Bima Sugam Portal

योजना का नामबीमा सुगम पोर्टल
किसने आरंभ कीभारत सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यबीमा से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी
साल20223

बीमा सुगम पोर्टल ई इंश्योरेंस खाता

  • इस पोर्टल को इंश्योरेंस लेने की प्रक्रिया सरल बनाने के आरंभ किया गया है।
  • देश के नागरिकों को इस पोर्टल के अंतर्गत ई इंश्योरेंस अकाउंट प्रदान किया जाएगा।
  • जो की डीमैट अकाउंट की तरह होगा।
  • इस इंश्योरेंस अकाउंट में पॉलिसी धारक अपने और अपने परिवार के सभी इंश्योरेंस पॉलिसी को एक साथ रख सकेगा।
  • नागरिकों को अलग-अलग दस्तावेजों को संभालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि यह सभी दस्तावेज उनको ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

Bima Sugam Portal का उद्देश्य

  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों तक पॉलिसी खरीदने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिक ऑनलाइन पॉलिसी खरीद सकेंगे एवं क्लेम सेटेलमेंट भी कर सकेंगे।
  • Bima Sugam Portal पर जीवन एवं सामान्य बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
  • इसके अलावा नागरिक मेडिएटर के माध्यम से भी बीमा खरीद सकते हैं।
  • नागरिकों को बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह आईडी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे बीमा पॉलिसी खरीद सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
बीमा सुगम पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं
  • केंद्र सरकार द्वारा बीमा सुगम पोर्टल लॉन्च किया गया है।
  • यह पोर्टल एक बीमा एक्सचेंज प्लेटफार्म है।
  • जिसके माध्यम से बीमा खरीदने से लेकर दावा निपटान तक की सुविधा नागरिकों को प्रदान की जाएगी।
  • इस पोर्टल का संचालन भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया जाएगा।
  • Bima Sugam Portal को जनवरी 2023 तक शुरू किया जाएगा।
  • इंश्योरेंस से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा।
  • नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से न केवल पॉलिसी खरीद सकेंगे बल्कि क्लेम सेटेलमेंट भी कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल पर सभी जीवन और सामान्य बीमा पॉलिसियों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
  • इसके अलावा एजेंट के लिए पॉलिसी बेचने का ऑप्शन भी बीमा सुगम पोर्टल पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस पोर्टल में जनरल इंश्योरेंस काउंसिल की 30% हिस्सेदारी, लाइफ इंश्योरेंस काउंसलिंग की 30% हिस्सेदारी, ऑनलाइन पीएचपी की 35% और ब्रोकर्स एसोसिएशन की 5% हिस्सेदारी होगी।

बीमा सुगम पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया

सरकार द्वारा अभी केवल बीमा सुगम पोर्टल को लांच करने की घोषणा की गई है। जल्द सरकार द्वारा यह पोर्टल लांच कर दिया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा पॉलिसी खरीदी जा सकती है। इसके अलावा क्लेम सेटेलमेंट भी किया जा सकता है। जैसे ही सरकार द्वारा इस पोर्टल को लांच करने से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे।

Leave a Comment