भारत में राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कार्य करता है। यह एक तरह से आपकी पहचान को प्रदर्शित करता है। इसका उपयोग अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने एवं अन्य कार्यों में किया जाता है। देश में अमीर एवं गरीब दोनों प्रकार के नागरिकों के पास राशन कार्ड होना अत्यधिक आवश्यक है। राशन कार्ड नागरिकों की आर्थिक स्थिति के अनुसार उन्हें अलग-अलग प्रकार के प्रदान किए जाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बीपीएल राशन कार्ड की संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जैसे कि आप अपना नाम BPL List 2023 में कैसे देखें? सरकार का इस लिस्ट को जारी करने का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, जिलेवार बीपीएल लिस्ट आदि।
BPL List 2023
बीपीएल लिस्ट के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों को शामिल किया जाता है। वर्तमान समय में भारत में यह लिस्ट 2011 जनगणना के अनुसार नागरिकों की आय एवं परिवार की आर्थिक स्थिति अनुसार तैयार की जाती है। जिन लाभार्थियों का नाम बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट में शामिल होता है उन्हें बहुत कम दामों पर राशन उपलब्ध करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं में कुछ छूट प्रदान की जाती है। जिससे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का विकास एवं उत्थान हो सके। अगर अपने बीपीएल लिस्ट 2023 के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया था तो आपको अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में देखने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप अपना नाम BPL List में घर पर बैठकर ही अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना नाम देख सकते है।
बीपीएल लिस्ट का उद्देश्य
देश की सभी राज्य सरकारों द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों की राशन कार्ड सूची को मनरेगा वेबसाइट पर जारी किया जाता है। अब देश के सभी राज्यों के नागरिक मनरेगा वेबसाइट पर जाकर अपना नाम बीपीएल लिस्ट में देख सकते हैं। इससे पहले नागरिकों को अपना नाम सूची में देखने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। जिसके कारण उन्हें बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब नागरिक अपने घर पर बैठकर ही राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकता है। सरकार द्वारा मनरेगा वेबसाइट पर बीपीएल सूची ऑनलाइन जारी की जाती है। जिससे नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होती है। जिन नागरिकों का नाम सूची में शामिल होता है उन्हें ही सरकार द्वारा BPL राशन कार्ड जारी किए जाते हैं।
Key Highlights Of BPL List
योजना का नाम | बीपीएल राशन कार्ड |
लाभार्थी | गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले |
उद्देश्य | रियायती दरों पर राशन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य सरकारी योजनाओं में कुछ छूट प्रदान करना |
साल | 2023 |
बीपीएल कार्ड लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
BPL List न्यू अपडेट
हमारे देश की सभी राज्य सरकारें नागरिकों को उनकी आय एवं आर्थिक स्थिति के अनुसार राशन कार्ड प्रदान करती हैं। हाल ही में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान one nation one card के माध्यम से बिल्कुल निशुल्क राशन बांटा गया था। केंद्र सरकार द्वारा बीपीएल लिस्ट 2023 के तहत शामिल सभी राशन कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ प्रदान किया गया था। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी ने राज्यसभा में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार इस योजना का लाभ सबसे अधिक बिहार के 15729 प्रवासी मजदूरों ने उठाया था। उन्होंने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में 3073, दिल्ली में 2773, हरियाणा में 1838, दादर व नगर हवेली और दमन व दीव में 1577, गुजरात में 1428 बिहारी मजदूरों ने वन राशन वन कार्ड के तहत मिलने वाले राशन का लाभ प्राप्त किया था।
BPL List के लाभ
- सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा।
- सभी राज्यों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों को बीपीएल श्रेणी का लाभ प्रदान किया जाता है।
- बीपीएल लिस्ट के तहत आने वाले परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं में एक विशेष छूट प्रदान की जाती है।
- BPL कार्ड धारकों को बहुत कम कीमतों पर खाद्य पदार्थ जैसे- गेहूं, चावल, तेल, नमक आदि आवश्यक सामग्री प्रदान की जाती है।
- इसके अलावा सरकार द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करवाये जाते हैं।
- बीपीएल श्रेणी में आने वाले नागरिकों को आरक्षण भी प्रदान किया जाता है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, हर घर बिजली योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बीपीएल कार्ड धारक प्राप्त करने के पात्र हैं।
- किसानों को भी बीपीएल धारक होने का लाभ प्राप्त होता है उन्हें ऋण की ब्याज दर में विशेष छूट की सुविधा दी जाती है।
- केंद्र सरकार द्वारा बीपीएल सूची की सुविधा नागरिकों तक आसानी से पहुंचाने के लिए एक मोबाइल ऐप को लॉन्च किया गया है।
- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों को कई अन्य सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाता है जिससे उनका विकास एवं उत्थान हो सके।
बीपीएल मोबाइल ऐप की विशेषताएं
- न्यू बीपीएल राशन कार्ड सूची
- बीपीएल सूची 2022 पश्चिम बंगाल
- नरेगा जॉब कार्ड
- राशन कार्ड सूची
- राशन कार्ड ऑनलाइन सूची यहां उपलब्ध है
- ई राशन कार्ड की स्थिति की जांच
- सौचल सूची
- बीपीएल सूची 2019
- बीपीएल और राशन कार्ड नंबर (संख्या) और नाम की जांच करें
- IRDP कार्यक्रम और IRDP सूची
- BPL नंबर की जाँच (bpl no check)
- IRDP Srmis
- बीपीएल चेक लिस्ट आपको अपनी बीपीएल सूची या राशन कार्ड नंबर जांचने में सहायता करती है।
BPL List में अपना नाम देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको फॉर्म में दर्ज राज्य का नाम, डिस्ट्रिक्ट का नाम, ब्लॉक, पंचायत का नाम सही प्रकार से भर देना है।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इस लिस्ट में जेंडर, उम्र, सामाजिक श्रेणी, माता पिता का नाम, कुल सदस्य, वंचित कोड की जानकारी के साथ आपके बीपीएल की सूची जारी कर दी जाएगी।
- आप इस लिस्ट को प्रिंट पर क्लिक करके इसे प्रिंट भी कर सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस प्रकार से आप बीपीएल लिस्ट के तहत अपना नाम देख सकते हैं।
बीपीएल सूची State Wise- BPL लिस्ट में नाम खोजें
सभी उम्मीदवार राज्यवार बीपीएल लिस्ट भी देख सकते हैं। जिसके लिए उम्मीदवार को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। हम नीचे आपको राज्य के खाद्य आपूर्ति की अधिकारिक वेबसाइट की जानकारी प्रदान कर रहे हैं और कुछ केंद्र शासित प्रदेश की वेबसाइट लिंक दे रहे हैं।
राज्यों के नाम | कुल कार्डधारक |
Assam | 64,27,614 |
Arunachal Pradesh | 2,60,217 |
Andhra Pradesh | 1,22,70,164 |
Bihar | 2,00,74,242 |
Chhattisgarh | 57,14,798 |
Gujarat | 1,16,29,409 |
Goa | 3,02,950 |
Himachal Pradesh | 14,27,365 |
Haryana | 46,30,959 |
Jammu and Kashmir | 20,94,081 |
Jharkhand | 60,41,931 |
Kerala | 76,98,556 |
Karnataka | 1,31,39,063 |
Maharashtra | 2,29,62,600 |
Madhya Pradesh | 1,47,23,864 |
Manipur | 5,78,939 |
Meghalaya | 5,54,131 |
Mizoram | 2,26,147 |
Nagaland | 3,79,164 |
Odisha | 99,42,101 |
Punjab | 50,32,199 |
Rajasthan | 1,31,36,591 |
Sikkim | 1,20,014 |
Tripura | 8,75,621 |
Tamil Nadu | 1,75,21,956 |
Uttar Pradesh | 3,24,75,784 |
Uttarakhand | 19,68,773 |
West Bengal | 2,03,67,144 |
Union Territories BPL List
Chandigarh | 92,717 |
Andaman & Nicobar Islands | 92,717 |
Dadra & Nagar Haveli | 66,571 |
National Capital Territory of Delhi | 33,91,313 |
Puducherry | 2,79,857 |
Lakshadweep | 10,929 |
Daman & Diu | 44,968 |
मोबाइल ऐप से BPL List में अपना नाम चेक कैसे करें?
उम्मीदवार अपना नाम बीपीएल लिस्ट में मोबाइल एप के द्वारा भी चेक कर सकता है। हम आपको नीचे मोबाइल ऐप के द्वारा बीपीएल लिस्ट में अपना नाम चेक करने की बहुत ही आसान प्रक्रिया बताने जा रहे हैं जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन पर बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट ऐप को इंस्टॉल करना है।
- मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसे ओपन करना है।
- इसके बाद आपको वहां पर चेक लिस्ट का एक लिंक दिया होगा उस पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- राज्य का नाम, जिले का नाम आदि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने बीपीएल धारकों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस सूची में से आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।