किसानों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करने का भी प्रयास किया जाता है। आज हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान खेती से संबंधित विभिन्न समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं। इस लेख को पढ़कर आपको Chhattisgarh FGR Portal 2023 का पूरा ब्यौरा प्राप्त होगा। आप इस लेख को पढ़कर इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।
Chhattisgarh FGR Portal 2023
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नागरिक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा के अंतर्गत बीमा दावा करने व बीमा की राशि प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं को दर्ज करवा सकते हैं। सरकार द्वारा इस पोर्टल को 21 जुलाई 2022 को लांच किया गया है। किसानों द्वारा दर्ज की गई समस्याओं का इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन समाधान किया जाएगा। अभी केंद्र सरकार द्वारा इस पोर्टल को छत्तीसगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है। Chhattisgarh FGR Portal 2023 का सकारात्मक परिणाम आने के बाद एवं मूल्यांकन करने के पश्चात इस पोर्टल को देश के सभी राज्यों में लागू कर दिया जाएगा।
प्रदेश के किसानों को कोई भी शिकायत दर्ज करवाने के लिए किसी की सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।

Chhattisgarh FGR Portal का उद्देश्य
- छत्तीसगढ़ एसजीआर पोर्टल का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल बीमा योजना के अंतर्गत आने वाली शिकायतों का समाधान करना है।
- अब किसानों को इन समस्याओं को दर्ज करवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- इस पोर्टल के माध्यम से वह घर बैठे यह शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
- इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।
- इस पोर्टल के माध्यम से किसान बीमा दावा संबंधित शिकायतें भी कर सकते हैं।
Key Highlights Of Chhattisgarh FGR Portal 2023
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल |
किसने आरंभ की | छत्तीसगढ़ सरकार |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के नागरिक |
उद्देश्य | किसानों की समस्याओं का समाधान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2022 |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल को लॉन्च करने का लक्ष्य
- यह पोर्टल किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए लांच किया गया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से फसल बीमा योजना का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
- इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक बीमा दावा भी कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल का कार्यान्वयन
- छत्तीसगढ़ के नागरिकों की बीमा से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल लॉन्च किया गया है।
- Chhattisgarh FGR Portal 2023 के माध्यम से किसान अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
- नागरिक टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क करके भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
- शिकायत दर्ज करने के पश्चात किसानों को अपनी समस्या का समाधान इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा।
- नागरिकों को अब अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- वह घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
Chhattisgarh FGR Portal 2023 के लाभ तथा विशेषताएं
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल लांच किया गया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नागरिक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा के अंतर्गत बीमा दावा करने व बीमा की राशि प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं को दर्ज करवा सकते हैं।
- सरकार द्वारा इस पोर्टल को 21 जुलाई 2022 को लांच किया गया है।
- किसानों द्वारा दर्ज की गई समस्याओं का इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन समाधान किया जाएगा।
- अभी केंद्र सरकार द्वारा इस पोर्टल को छत्तीसगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है।
- इस पोर्टल का सकारात्मक परिणाम आने के बाद एवं मूल्यांकन करने के पश्चात इस पोर्टल को देश के सभी राज्यों में लागू कर दिया जाएगा।
- प्रदेश के किसानों को कोई भी शिकायत दर्ज करवाने के लिए किसी की सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- वह घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे।
- इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।
पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- आपको होम पेज पर शिकायत दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
टोल फ्री नंबर के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको 14447 टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा।
- इसके पश्चात आपसे शिकायत संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर के माध्यम से ली जाएगी।
- अब आपकी शिकायत से संबंधित विवरण बीमा कंपनी को भेज दिया जाएगा।
- बीमा कंपनी द्वारा आपकी शिकायत का निवारण निर्धारित समय सीमा में किया जाएगा।
- इस प्रकार आप टोल फ्री नंबर के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।