देश के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है। इन योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। आज हम आपको हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम हरियाणा चिरायु योजना है। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना का विस्तार अंत्योदय परिवारों तक किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से आपको Haryana Chirayu Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा आपको इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी प्राप्त होगी।
Haryana Chirayu Yojana 2023
हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा चिरायु योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का विस्तार अंत्योदय परिवारों तक किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत दिव्यांग जनों का इलाज भी सम्मिलित किया गया है। सभी परिवार जिनकी सालाना आय ₹180000 तक है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य के लगभग 2800000 परिवारों को Haryana Chirayu Yojana का लाभ प्राप्त होगा। अब प्रदेश के नागरिक आर्थिक तंगी होने के कारण अपना उपचार करवाने से वंचित नहीं रहेंगे। क्योंकि हरियाणा सरकार उनका उपचार निशुल्क करवाएगी। इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। यह योजना प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत सशक्त भारत के विजन को एक नई दिशा देने में कारगर साबित होगी।
28 लाख परिवारों को किया जाएगा कवर
सभी लाभार्थियों का डाटा राष्ट्रीय स्वास्थ्य पंजीकरण के साथ साझा किया जाएगा। जिसके पश्चात उस डाटा को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पोर्टल तथा पीपीपी आईडी के साथ एकीकृत किया जाएगा। सभी पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। जिसके पश्चात उनको पंजीकृत किया जाएगा। पंजीकरण के पश्चात लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनवाया जाएगा। केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार पहले इस योजना का लाभ केवल 900000 परिवारों को ही प्राप्त हो रहा था। अब इस योजना का लाभ 2800000 से भी अधिक परिवारों को प्राप्त होगा। इन अतिरिक्त परिवारों का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
Haryana Chirayu Yojana के अंतर्गत मिशन मोड में लाभार्थियों की पहचान करके उनको कवर किया जाएगा। सरकार द्वारा ब्लॉक स्तर पर शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। 31 दिसंबर तक सभी लाभार्थियों तक गोल्डन कार्ड पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कुल 715 अस्पताल सूचीबद्ध है जिनमें से 529 निजी अस्पताल है एवं 176 सरकारी अस्पताल है। इस योजना के माध्यम से 1500 बीमारियों का इलाज किया जाएगा।
Key Highlights Of Haryana Chirayu Yojana
योजना का नाम | हरियाणा चिरायु योजना |
किसने आरंभ की | हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | हरियाणा के नागरिक |
उद्देश्य | आयुष्मान भारत योजना का लाभ अंत्योदय परिवारों को प्रदान करना |
साल | 2022 |
राज्य | हरियाणा |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
हरियाणा चिरायु योजना का उद्देश्य
- हरियाणा चिरायु योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अंत्योदय परिवारों तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंचाना है।
- इस योजना के अंतर्गत उन सभी परिवारों को कवर किया जाएगा जिनकी सालाना वार्षिक आय ₹180000 तक है।
- यह योजना प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कारगर साबित होगी।
- इसके अलावा इस योजना के संचालन से लाभार्थियों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
- प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी यह योजना कारगर साबित होगी।
Haryana Chirayu Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हरियाणा चिरायु योजना लांच की गई है।
- इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का विस्तार अंत्योदय परिवारों तक किया जाएगा।
- सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत दिव्यांग जनों का इलाज भी सम्मिलित किया गया है।
- सभी परिवार जिनकी सालाना आय ₹180000 तक है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- राज्य के लगभग 2800000 परिवारों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- अब प्रदेश के नागरिक आर्थिक तंगी होने के कारण अपना उपचार करवाने से वंचित नहीं रहेंगे।
- क्योंकि हरियाणा सरकार उनका उपचार निशुल्क करवाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।
- यह योजना प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत सशक्त भारत के विजन को एक नई दिशा देने में कारगर साबित होगी।
हरियाणा चिरायु योजना की पात्रता
- आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- नागरिक के परिवार की वार्षिक आय ₹180000 से कम होनी चाहिए।
- आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
हरियाणा चिरायु योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी सीएससी केंद्र में जाना होगा।
- अब आपको वहा पर सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने होंगे।
- अब आपको सीएससी संचालक द्वारा पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देनी होंगी।
- इसके पश्चात सीएससी संचालक द्वारा आपका पंजीकरण कर दिया जाएगा।
- संचालक द्वारा आपको आपका एप्लीकेशन रिप्लेस नंबर प्रदान किया जाएगा जिसके माध्यम से आप अपनी एप्लीकेशन को ट्रैक कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हरियाणा चिरायु योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आएगा।
- आपको आवेदन करें कि विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
- आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप हरियाणा चिरायु योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।