हरियाणा कन्यादान योजना 2023: Haryana Kanyadan Yojana ऑनलाइन आवेदन

बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। आज हम आपको हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम हरियाणा कन्यादान योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की कन्याओं की शादी पर आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इस लेख को पढ़कर आपको Haryana Kanyadan Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होगी।

Haryana Kanyadan Yojana 2023

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा कन्यादान योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की कन्याओं को विवाह पर ₹71000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिसमें से ₹66000 की राशि विवाह के अवसर पर तथा ₹5000 की राशि रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद प्रदान की जाएगी। यह धनराशि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली बालिकाओं को प्रदान की जाएगी। वह बालिकाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने में रुचि रखती हैं उनको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। इस राशि के माध्यम से प्रदेश की बेटियां अपना विवाह कर सकेंगी।

यह योजना बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस Haryana Kanyadan Yojana के संचालन से उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। विवाह पंजीकरण के समय पीपीपी डाटा के आधार पर लाभ की राशि बेटी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।

यह भी पढ़े: एलआईसी कन्यादान पॉलिसी 

हरियाणा कन्यादान योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली राशि

  • विधवा महिला की बेटी की शादी के लिए- इस योजना के माध्यम से महिलाओं की बेटियों की शादी के लिए ₹51000 की धनराशि प्रदान की जाती है। जिसमें से ₹46000 की राशि विवाह से पहले एवं ₹5000 की राशि विवाह के 6 महीने के भीतर विवाह प्रमाण पत्र जमा करने पर प्रदान की जाती है
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली/विधवा/तलाकशुदा/निरीक्षक महिला अनाथ और निरीक्षक लड़कियों के लिए- इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाली बेटियों को ₹41000 की राशि दी जाती है। जिसमें से ₹36000 की राशि विवाह के समय एवं ₹5000 की राशि विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करने के पश्चात प्रदान की जाती है।
  • बीपीएल परिवार सामान्य/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग परिवार में ढाई एकड़ से कम कृषि भूमि और ₹100000 से कम आय के लिए धनराशि- इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाली बेटियों को ₹11000 की राशि प्रदान की जाती है। जिसमें से ₹10000 विवाह से पहले एवं ₹1000 विवाह के 6 महीने के भीतर विवाह प्रमाण पत्र जमा करने पर प्रदान की जाती है।
  • खिलाड़ी महिलाओं को मिलने वाली धनराशि- इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाली महिलाओं को ₹31000 की राशि प्रदान की जाती है।

Key Highlights Of Haryana Kanyadan Yojana

योजना का नामहरियाणा कन्यादान योजना
किसने आरंभ कीहरियाणा सरकार
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
उद्देश्यविवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना
साल2023
राज्यहरियाणा
आवेदन का प्रकारऑनलाइन तथा ऑफलाइन

हरियाणा कन्यादान योजना का उद्देश्य

  • योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • जिससे कि प्रदेश की बेटियों को अपने विवाह के समय आर्थिक रूप से किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता ना पड़े।
  • Haryana Kanyadan Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा ₹71000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से बेटियों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

Haryana Kanyadan Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा कन्यादान योजना लांच की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश की कन्याओं को विवाह पर ₹71000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • जिसमें से ₹66000 की राशि विवाह के अवसर पर तथा ₹5000 की राशि रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद प्रदान की जाएगी।
  • यह धनराशि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली बालिकाओं को प्रदान की जाएगी।
  • वह बालिकाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने में रुचि रखती हैं उनको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
  • इस राशि के माध्यम से प्रदेश की बेटियां अपना विवाह कर सकेंगी।
  • यह योजना बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
  • विवाह पंजीकरण के समय पीपीपी डाटा के आधार पर लाभ की राशि बेटी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।
हरियाणा कन्यादान योजना की पात्रता
  • आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • विवाह करने वाली लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • यदि किसी विधवा या तलाकशुदा महिला ने पहले इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त किया है तो वह योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹100000 या इस से कम होनी चाहिए।
  • एक परिवार की केवल दो लड़कियां ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शादी प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • दुल्हन एवं दूल्हे का जन्म प्रमाण पत्र
  • तलाक शुदा होने का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा कन्यादान योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

Haryana Kanyadan Yojana
Online Registration Portal
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको हरियाणा कन्यादान योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आफ हरियाणा कन्यादान योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कन्यादान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगइन के सेक्शन में जाना होगा।
  • अब आपको अपना यूजरनेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आ पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया
  • सर्वप्रथम आपको हरियाणा कन्यादान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको e-services के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ग्रीवेंस रिड्रेसल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Haryana Kanyadan Yojana
Online Complaint
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको ऐड कंप्लेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Complaint Register
Add Complaint
  • अब आपकी स्क्रीन पर कंप्लेंट फॉर्म खुलेगा।
  • आपको कंप्लेंट फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ग्रीवेंस दर्ज कर सकेंगे।
ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको हरियाणा कन्यादान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • अब आपको ग्रीवेंस रिड्रेसल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Check Grievance Status
Grievance Status
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना कंप्लेंट नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको ट्रैक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ग्रीवेंस स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।
संपर्क विवरण
  • Tel:  01722704244, ext. 0221
  • Email: dbcharyana@gmail.com
  •  

Leave a Comment