अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं के माध्यम से उनको सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। आज हम आपको दिल्ली सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रतिभाशाली छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आप Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।
Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के मेधावी छात्रों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे कि आईपीएस, आईएएस आदि जैसी परीक्षाओं छात्र भाग ले सकें। सरकार द्वारा छात्रों को इस योजना के अंतर्गत ₹2500 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ छात्रों द्वारा केवल दो बार ही प्रदान किया जा सकता है। छात्रों को 10वीं एवं 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। यदि परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से कम है तो इस स्थिति में उनकी कोचिंग का पूरा खर्च दिल्ली सरकार द्वारा उठाया जाएगा
एवं यदि परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से ₹600000 के बीच है जो छात्रों की कोचिंग के खर्च का 75% हिस्सा ही सरकार द्वारा उठाया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। लाभ की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।
यह भी पढ़े: नई शिक्षा नीति
Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana का उद्देश्य
- Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है।
- वह छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं एवं इंजीनियरिंग मेडिकल आदि की कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- छात्रों को अपनी कोचिंग के खर्च के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- क्योंकि सरकार द्वारा उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के संचालन से प्रदेश के छात्रों के जीवन में सुधार आएगा।
- इसके अलावा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
Key Highlights Of Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana
योजना का नाम | जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना |
किसने आरंभ की | दिल्ली सरकार |
लाभार्थी | दिल्ली के नागरिक |
उद्देश्य | कोचिंग के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
साल | 2023 |
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | दिल्ली |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना लांच की गई है।
- इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के मेधावी छात्रों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- जिससे कि आईपीएस, आईएएस आदि जैसी परीक्षाओं छात्र भाग ले सकें।
- सरकार द्वारा छात्रों को इस योजना के अंतर्गत ₹2500 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
- Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana का लाभ छात्रों द्वारा केवल दो बार ही प्रदान किया जा सकता है।
- छात्रों को 10वीं एवं 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- यदि परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से कम है तो इस स्थिति में उनकी कोचिंग का पूरा खर्च दिल्ली सरकार द्वारा उठाया जाएगा एवं यदि परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से ₹600000 के बीच है जो छात्रों की कोचिंग के खर्च का 75% हिस्सा ही सरकार द्वारा उठाया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।
- लाभ की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली कोचिंग
- आईआईटी
- मेडिकल
- कैट
- क्लास
- आईपीएस
- आईएएस
- बैंक
- आरआरबी
- एसएससी
- यूपीएससी आदि
मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के अंतर्गत इंस्टिट्यूट लिस्ट
कोचिंग इंस्टिट्यूट का नाम तथा पता | कॉन्टैक्ट पर्सन का नाम तथा मोबाइल नंबर |
Sachdeva Colleges Ltd. 29, south Patel Nagar, New Delhi-08. | Mr. Soam Sachdeva 9810008070 |
K D Campus Pvt. Ltd. 1997, Outram Lines, GTB Nagar, New Delhi-09. | Dr. Raj Kishore Choudhary 9654346771 |
Think & Learn Pvt. Ltd. Byju’s Classes, B1/12, Lower Ground Floor, Apsara Arcade Building, Karol Bagh. | Dr. Satya Prakash Jha. Mobile number 9999225866 |
Sri Chaitanya Educational Institute (Managed by Varsity Education Management Pvt. Ltd.) 63/3, Ghumman’s House, Kalu Sarai, Sarvapriya Vihar, New Delhi-16. | Shaik Abdul salam. 9560703344 |
Career Plus Educational Society. 301/A,-37,38,39 Ansal Building, Comm. Complex Dr. Mukherjee Nagar Delhi-09. | Mr. Anuj Agarwal 9811069629 |
Samarpan for Education and Welfare Society, Shar Study Circle, 28 Jia Sarai, Near IIT Gate New Delhi-110016. | Mr. Pankaj Yadav 9205158136 |
Kiran Institute of Career Achievement. 3rd floor, A-4 hemkund building, opp. Chawla Restaurant, Mukharjee Nagar, Delhi- 09. | Sh. Shashi Kant Mishra. 9999816446 |
Ravindra Institute of Indian Civil Services (OPC) PVT. LTD. 102, A/8-9, Second Floor, Ansal Building, Mukherji Nagar, Delhi-110009 | Mr .Ravindra Singh 9990962858 |
Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana की पात्रता (इंस्टीट्यूट)
- कोचिंग इंस्टिट्यूट को सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 या फिर कंपनीज एक्ट 2013 के अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
- पाठ्यक्रम में 100 छात्रों के साथ न्यूनतम 3 साल की अवधि के लिए संस्था पूरी तरह कार्यात्मक होनी चाहिए।
- संस्था के पास बुनियादी ढांचा भी होना चाहिए।
पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
- अभी तक दिल्ली का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक द्वारा 10वीं तथा 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड आदि
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आपको दर्ज करनी होंगी।
- इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको संबंधित कार्यालय में जाना होगा।
- अब आपको वहां पर जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के आवेदन पत्र की प्राप्ति करनी होगी।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको यह फॉर्म उसी कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।