देशभर में गर्मी के समय में विभिन्न राज्यों में सूखा पड़ने की समस्या रहती है। जिसके कारण वश किसानों को खेती करने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों के माध्यम से किसानों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं लांच की जाती है। जिससे कि किसान फसलों की खेती करने में किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। आज हम आपको झारखंड सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसे ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका झारखंड वैकल्पिक खेती योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को धान की सीधी बुवाई, ऊपरी जमीन पर उड़द, मूंग, अरहर, मक्का, कुथली आदि की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2023 के अंतर्गत पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।
Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2023
झारखंड वैकल्पिक खेती की योजना को झारखंड सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को धान के साथ अरहर, उड़द, कुथली, मक्का, टोरिया, मूंग, जवार आदि की छोटी अवधि सूखा परी प्रतिरोधी नस्ल के बीज अनुदान पर प्रदान किए जाएंगे। इन बीजों के माध्यम से कम बारिश की स्थिति में भी फसल उगाई जा सकती है। जिससे कि यदि सूखा पड़ जाता है तो धान की खेती करने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा बीच 50% अनुदान की दर पर ₹64 प्रति किलो पर प्रदान किए जाएंगे। यह योजना किसानों की स्थिति में सुधार लाने में कारगर साबित होगी।
- इसके अलावा झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के संचालन से किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे। सुखा पड़ने के कारण भी किसानों को इस योजना के संचालन से आर्थिक समस्या से बचाया जा सकेगा। इस योजना का संचालन झारखंड के सभी जिलों में किया जाएगा। लगभग 500000 किसानों को इस योजना के माध्यम से लाभ पहुंचेगा
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना
झारखंड वैकल्पिक खेती का उद्देश्य
- Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैकल्पिक खेती जैसे कि दलहन, तिलहन एवं सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
- इस योजना के संचालन से किसानों के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी
- जिससे कि वह वैकल्पिक खेती कर सकेंगे।
- सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 500000 किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा
- अब किसानों को सूखा पड़ने की स्थिति में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- क्योंकि सरकार द्वारा उनको अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
- किसान इस योजना के संचालन से निरंतर खेती कर सकेंगे।
- जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
Key Highlights Of Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana
योजना का नाम | झारखंड वैकल्पिक खेती 2023 |
किसने आरंभ की | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड के नागरिक |
उद्देश्य | वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी |
साल | 2023 |
राज्य | झारखंड |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
झारखंड वैकल्पिक खेती के लाभ तथा विशेषताएं
- झारखंड वैकल्पिक खेती योजना को झारखंड सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से झारखंड के किसानों को दलहन, तिलहन एवं सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा
- सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 50% अनुदानित दर पर ₹64 प्रति किलो पर बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- अब किसानों को सूखा पड़ने के कारण भी किसी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- क्योंकि सरकार द्वारा उनको अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी
- इस योजना के संचालन से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- इसके अलावा किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
यह भी पढ़े: झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट
पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदन झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
झारखंड वैकल्पिक खेती 2023 के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड सदस्य की सामान्य व स्थापित करनी है।
- इसके बाद आपको ब्लॉक चेंज प्रणाली के अंतर्गत पंजीकरण करवाना होगा।
- यह पंजीकरण करवाने के बाद आप सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीच खरीद सकते हैं।
FAQs
झारखंड वैकल्पिक खेती योजना को झारखंड सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
नहीं इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। सभी आयु के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
नहीं झारखंड वैकल्पिक खेती योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई भी आए सीमा निर्धारित नहीं की गई। सभी नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
नहीं इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता। केवल ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।