किसान सुविधा पोर्टल: Download Kisan Suvidha App, ऑनलाइन पंजीकरण व स्टेटस देखे

भारत सरकार अपने किसानों को लाभ पहुंचने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को संचालित करती है जिससे देश के किसान का आर्थिक विकास किया जा सके और उन्हें अपनी खेती में सहायता प्राप्त हो सके इसी क्रम में सरकार ने किसान सुविधा ऐप लॉन्च करके एक व्यवस्थित प्रकार के लाभ मुहैया करने का कार्य किया है इसके माध्यम से देश के सभी किसान कृषि संबंधित जानकारी को इस Kisan Suvidha Portal पर प्राप्त कर सकेंगे तो आज Article में हम आपको किसान सुविधा पोर्टल से संबंधित जानकारियां विस्तार से प्रदान करेंगे जिस पर किसान अपना आसानी से Registration करके सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

Kisan Suvidha Portal 2023

देश के किसान को खेती करने और फसलों के उत्पादन में सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने किसान सुविधा ऐप की शुरुआत की जिसके माध्यम से अब किसान घर बैठे ही अपनी फसलों से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी हासिल कर सकेंगे जिसके अंतर्गत फसल की किस्म, बाजार मूल्य, मौसम का हाल, किट और फसल रोगों की पहचान और उसके साथ ही साथ यदि फसल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है तो उसका भी निवारण Kisan Suvidha Portal पर आसानी से किया जा सकेगा किसान सुविधा एप्लीकेशन को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपयोग किया जा सकेगा

जिसके लिए किसानों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी इस सुविधा ऐप का निर्माण कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग के द्वारा किया गया है जिस पर जिला एवं ब्लॉक स्तर के डाटा को राज्य द्वारा नियंत्रित किया जा सकेगा ऐसे में किसानों का समय एवं पैसा दोनों ही बचेगा।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

किसान सुविधा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

देश में बहुत बार यह देखने को मिला है की किसानों को अपनी खेती एवं फसलों से संबंधित बहुत सारी शिकायतों का सामना करना पड़ता था जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा असुविधा होती थी इन्हीं सब परेशानियों को दूर करने के लिए भारत सरकार ने  Kisan Suvidha Portal की शुरुआत की इसके माध्यम से घर बैठे किसान मोबाइल फोन में अपनी फसल से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे उसके साथ ही साथ फसलों की खेती में भी सुधार लाया जा सकेगा इस Portal के माध्यम से किसानों को मौसम का हाल, सिंचाई की नई तकनीक आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी खासतौर से इस योजना के माध्यम से किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाया जाएगा और उन को खेती करने की नई तकनीक से भी अवगत कराया जाएगा।

Kisan Suvidha App/Portal 2023 Highlights

योजनाकिसान सुविधा ऐप/पोर्टल
वर्ष2023
शुम्भारंभभारत सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के सभी वर्ग के किसान
उद्देश्यकिसानों को ऑनलाइन माध्यम से खेती एवं फसल से संबंधित सुविधा प्रदान करना

यह भी पढ़े: पीएम किसान लैंड रजिस्ट्रेशन आईडी

किसान सुविधा पोर्टल का लाभ

  • इस महत्वपूर्ण Application को किसी भी मोबाइल फोन में आसानी से Download किया जा सकेगा
  • Kisan Suvidha Portal पर किसान अपने मोबाइल फोन की सहायता से आसानी से Registration कर सकेंगे
  • किसान सुविधा ऐप के माध्यम से किसानों को बाजार मूल्य, कृषि इनपुट, मौसम के हाल की जानकारी, फसल रोगों की पहचान आदि के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी
  • यह महत्वपूर्ण App हिंदी एवं English दोनों ही भाषा में सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया गया है
  • Kisan Suvidha Portal की सबसे खास बात यह है किसके अंतर्गत आवेदन करना या इस्तेमाल करने के लिए सरकार की तरफ से कोई भी शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है
  • इस ऐप को राज्य सरकार के द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नियंत्रित किया जाएगा
  • इस Portal के माध्यम से किसानों को नई तकनीकी के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी जिसका इस्तेमाल अपनी फसल की खेती में कर सकेंगे
  • कृषि से संबंधित जानकारी मिलने पर फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा
  • देश के किसने की आर्थिक स्थिति को सुधार जा सकेगा।

Kisan Suvidha App/Portal पर मिलने वाली सुविधा

  • मौसम की जानकारी
  • डीलर्स से संबंधित जानकारी
  • बाजार मूल्य
  • फसलों को कीट से बचाओ की जानकारी
  • एग्रो एडवाइजरी
  • किसान कॉल सेंटर
  • साईल हेल्थ टिप्स
  • कोल्ड स्टोरेज

यह भी पढ़े: पीएम किसान FPO योजना

पात्रता एवं दस्तावेज
  • किसान सुविधा पोर्टल के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए आवेदनकर्ता को भारतीय मूल का निवासी होना चाहिए
  • Aadhaar Card
  • Voter ID Card
  • Domicile Certificate
  • Land Details
  • Mobile Number
  • Passport Size Photo
  • Email ID

Kisan Suvidha Portal पर Online Registration प्रक्रिया

यदि आप किसान सुविधा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना चाहते हैं तो उसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में हम आपको निम्नलिखित जानकारी देने जा रहे हैं।

Kisan Suvidha Portal
Kisan Suvidha Portal
  • जिसके बाद आपके सामने Website का Homepage खुलकर आजाएगा
  • जहां पर आपको Register का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको Click कर देना होगा
Kisan Suvidha Portal
Online Registration Form
  • अब आपके सामने किसान पंजीकरण Application Form खुलकर आजाएगा
  • जहां पर आपको अपनी कुछ Basic Details की जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे-Name, Aadhaar Number, Address, Block, District, Email ID, Mobile Number आदि
  • उसके बाद आपको अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को Scan करके Upload कर लेना होगा
  • अंत में आपको ‘Submit’ के Option पर Click कर देना होगा
  • इस प्रकार आप किसान सुविधा पोर्टल पर आसानी से अपना पंजीकरण कर सकेंगे।

Kisan Suvidha App Download करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने Mobile Phone के Google Play Store  पर जाना होगा
  • जहां पर आपको Search Box में Kisan Suvidha App  को Search कर लेना होगा
Kisan Suvidha App Download
Mobile App Download
  • जिसके बाद आपके सामने Kisan Suvidha App का Option आजाएगा जिस पर आपको Click कर देना होगा
  • अब आपके दाएं तरफ Green रंग में Install का Option दिया होगा जिस पर आपको Click कर देना होगा
  • उसके बाद आपके मोबाइल फोन में यह Application आसानी से Download हो जाएगा
  • अब आपको इसे Open करके अपने Mobile Phone या Email ID को दर्ज करके इस पर Registration कर लेना होगा
  • अब आप इस Application को आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे

Leave a Comment