एलआईसी कन्यादान पॉलिसी 2023, LIC Kanyadan Policy ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है। जिसके माध्यम से देश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं। हाल ही में एलआईसी द्वारा एल आई सी कन्यादान पॉलिसी लांच की गई है। इस पॉलिसी को बेटियों की शादी एवं शिक्षा के लिए आरंभ किया गया है। इस पॉलिसी के अंतर्गत बेटी की शादी के लिए इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। इस लेख में आपको LIC Kanyadan Policy 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएगी। आप इस लेख को पढ़कर इस पॉलिसी के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे।

LIC Kanyadan Policy 2023

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा LIC Kanyadan Policy लांच की गई है। इस पॉलिसी के अंतर्गत बेटी के विवाह के लिए इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। कन्यादान पॉलिसी की अवधि 25 वर्ष है। नागरिकों द्वारा इस पॉलिसी के अंतर्गत ₹121 प्रतिदिन की बचत कर के महीने में ₹3600 प्रीमियम का भुगतान करना होगा। यह प्रीमियम का भुगतान 22 वर्ष तक करना होगा। 25 वर्ष की अवधि के पश्चात लाभार्थी को 27 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। पॉलिसी लेने के लिए लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं बेटी की न्यूनतम आयु 1 वर्ष होनी चाहिए।

इस पॉलिसी को कम अवधि के लिए भी लिया जा सकता है। बेटी की आयु के हिसाब से पॉलिसी की समय सीमा को घटाया जाएगा। यह योजना देश के नागरिक को के जीवन स्तर को सुधारने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के संचालन से वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।

यह भी पढ़े: Sukanya Samriddhi Yojana

एल आई सी कन्यादान पॉलिसी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

  • एक्सक्लूजन- यदि पॉलिसी धारक द्वारा पॉलिसी आरंभ होने से 12 महीने की अवधि के अंतर्गत आत्महत्या कर ली जाती है तो स्थिति में पॉलिसी का कोई भी लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा
  • फ्री लुक पीरियड- पॉलिसी शुरू होने की अवधि से 15 दिन का फ्री लुक पीरियड पॉलिसी धारक को प्रदान किया जाएगा यदि पॉलिसी धारक किसी भी नियम व शर्ते संतुष्ट नहीं है तो वह पॉलिसी से बाहर निकाल सकता है
  • ग्रेस पीरियड- इस योजना के अंतर्गत 30 दिन का ग्रेस पीरियड रखा गया है। जोगी त्रैमासिक भुगतान की स्थिति में प्रदान किया जाता है। मासिक भुगतान की स्थिति में 15 दिन का ग्रेस पीरियड निर्धारित किया गया है। इस ग्रेस पीरियड के दौरान पॉलिसी धारक से किसी भी प्रकार के लेट फीस की वसूली नहीं की जाएगी।
  • सरेंडर वैल्यू- 3 वर्षों के प्रीमियम का भुगतान करने के पश्चात पॉलिसी धारक द्वारा पॉलिसी सरेंडर की जा सकती है।
  • आयकर लाभ – इनकम टैक्स अधिनियम 1960 सेक्शन 80c के अंतर्गत प्रीमियम पर छूट प्रदान की जाती है। जिसकी अवधि डेढ़ लाख रुपए तक है। इसके अलावा सेक्शन 10 (10D) के अंतर्गत मेजॉरिटी या मृत्यु की राशि पर भी छूट प्रदान की जाती है।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी का उद्देश्य

  • LIC Kanyadan Policy का मुख्य उद्देश्य बेटी की शादी के लिए बचत करवाना है।
  • इस पॉलिसी के अंतर्गत प्रति माह की दर से ₹3600 के प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
  • 25 वर्ष की अवधि पूरी होने के पश्चात इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को ₹2700000 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।
  • इस योजना के संचालन से देश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
  • इसके अलावा वे सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • इस पॉलिसी को बेटियों की शिक्षा के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।

Key Highlights Of LIC Kanyadan Policy

योजना का नामएल आई सी कन्यादान पॉलिसी
किसने आरंभ कीभारत सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यशादी के लिए बचत करना
साल2023

एल आई सी कन्यादान पॉलिसी के लाभ तथा विशेषताएं

  • भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा एलआईसी कन्यादान पॉलिसी लांच की गई है।
  • इस पॉलिसी के अंतर्गत बेटी के विवाह के लिए इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है।
  • कन्यादान पॉलिसी की अवधि 25 वर्ष है।
  • नागरिकों द्वारा इस पॉलिसी के अंतर्गत ₹121 प्रतिदिन की बचत कर के महीने में ₹3600 प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
  • यह प्रीमियम का भुगतान 22 वर्ष तक करना होगा।
  • 25 वर्ष की अवधि के पश्चात लाभार्थी को 27 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।
  • पॉलिसी लेने के लिए लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं बेटी की न्यूनतम आयु 1 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस पॉलिसी को कम अवधि के लिए भी लिया जा सकता है।
  • बेटी की आयु के हिसाब से पॉलिसी की समय सीमा को घटाया जाएगा।
  • यह योजना देश के नागरिक को के जीवन स्तर को सुधारने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • इस पॉलिसी के माध्यम से परिपक्वता की तिथि से 3 साल की अवधि तक लाइव कवर प्रदान किया जाएगा।
  • यदि एक्सीडेंट के कारण लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में परिवार को 1000000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। यदि मृत्यु प्राकृतिक कारण से होती है तो ₹500000 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • यदि इस पॉलिसी में हिस्सा लेने के पश्चात व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में परिवार को प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होगा।
  • पॉलिसी लेने के 3 वर्ष की आयु के पश्चात पॉलिसी पर ऋण की प्राप्ति भी की जा सकती है।
  • प्रतिवर्ष एलआईसी द्वारा घोषित किए गए बोनस का लाभ भी पॉलिसी के अंतर्गत प्राप्त किया जा सकता है।
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के अंतर्गत आवेदन करने की पात्रता
  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • बेटी के पिता द्वारा इस पॉलिसी को खरीदा जा सकता है।
  • आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बेटी की आयु कम से कम 1 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत 13 से 25 वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि।

एल आई सी कन्यादान पॉलिसी के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

LIC Kanyadan Policy
LIC Kanyadan Policy
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको एल आई सी कन्यादान पॉलिसी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप एल आई सी कन्यादान पॉलिसी के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको नजदीक एलआईसी कार्यालय जाना होगा।
  • अब आपको वहा से आवेदन पत्र की प्राप्ति करनी होगी।
  • आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह फोन एलआईसी कार्यालय में सबमिट करना होगा।
  • इस प्रकार आप एल आई सी कन्यादान पॉलिसी अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Comment