विधवा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते हैं। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान की जाती है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी विधवा महिलाओं का कल्याण करने के लिए महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना संचालित की जाती है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की विधवा महिलाओं को पेंशन प्रदान की जाती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2023 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे।
Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2023
महाराष्ट्र सरकार द्वारा Maharashtra Vidhwa Pension Yojana लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की विधवा महिलाओं को प्रतिमाह ₹600 की पेंशन प्रदान की जाएगी। वे सभी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिससे कि महिलाएं आर्थिक परेशानियों का सामना कर सके। यदि महिला के 1 से अधिक बच्चे हैं तो इस स्थिति में महिला को ₹900 की वित्तीय धनराशि भी प्रदान की जाएगी। यह राशि तब तक महिला को प्रदान की जाएगी जब तक उसके बच्चा 25 वर्ष का नहीं हो जाता है। यदि महिला का कोई भी बेटा नहीं है एवं बेटी है तो इस स्थिति में महिला को इस योजना का लाभ प्राप्त होता रहेगा। यह योजना विधवा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी। इसके अलावा इस योजना के संचालन से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगी।
यह भी पढ़े: Vidhwa Pension Yojana
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य
- विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की विधवा महिलाओं को पेंशन प्रदान करना है।
- इस योजना के संचालन से महाराष्ट्र की विधवा महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बन सकेंगी।
- महिलाओं को इस योजना के माध्यम से ₹600 से लेकर ₹900 तक की पेंशन प्रदान की जाएगी।
- अब महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- क्योंकि महाराष्ट्र सरकार उनको आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- इस योजना के संचालन से विधवा महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
Key Highlights Of Maharashtra Vidhwa Pension Yojana
योजना का नाम | महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना |
किसने आरंभ की | महाराष्ट्र सरकार |
लाभार्थी | महाराष्ट्र के नागरिक |
उद्देश्य | विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
साल | 2023 |
राज्य | महाराष्ट्र |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना लांच की गई है।
- इस योजना के माध्यम से प्रदेश की विधवा महिलाओं को प्रतिमाह ₹600 की पेंशन प्रदान की जाएगी।
- वे सभी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- जिससे कि महिलाएं आर्थिक परेशानियों का सामना कर सके।
- यदि महिला के 1 से अधिक बच्चे हैं तो इस स्थिति में महिला को ₹900 की वित्तीय धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
- यह राशि तब तक महिला को प्रदान की जाएगी जब तक उसके बच्चा 25 वर्ष का नहीं हो जाता है।
- यदि महिला का कोई भी बेटा नहीं है एवं बेटी है तो इस स्थिति में महिला को इस योजना का लाभ प्राप्त होता रहेगा।
- यह योजना विधवा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी।
- इसके अलावा इस योजना के संचालन से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगी।
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना की पात्रता
- आवेदक महिला महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- यदि महिला द्वारा किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ प्राप्त किया जा रहा है तो उसको इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
- वह महिलाएं जो सरकारी विभाग में कार्यरत होंगी उनको इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
- महिला का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।
- यदि महिला के परिवार की सालाना आय ₹21000 से अधिक है तो स्थिति में महिला को इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही महिलाओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- वोटर आईडी कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र आदि।
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको फॉर्म्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको संजय गांधी निराधार स्कीम के सामने दिए गए विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा।
- अब आपको फोन में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म को संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।