देश में कन्याओं की स्थिति को सुधारने के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है जिससे उनके अनुपात को व्यवस्थित किया जा सके इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार के द्वारा Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2023 की शुरुआत की गई है जिसके द्वारा राज्य में जिन माता पिता को एक कन्या प्राप्त होती है और उसके तुरंत बाद वह नसबंदी करा लेते हैं तो सरकार के द्वारा उस कन्या के नाम पर ₹50000 बैंक में जमा कर दिए जाते हैं जिससे उसके आगे की भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो और वह व्यवस्थित रूप से अपनी पढ़ाई भी जारी रख सके|
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2023
महाराष्ट्र सरकार ने 1 अप्रैल 2016 को माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 का शुभारंभ किया जिसके द्वारा राज्य में लड़कियों के अनुपात में सुधार करना और महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाता है। महाराष्ट्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत जो माता पिता एक लड़की के जन्म होने के 1 वर्ष के भीतर अपनी नसबंदी करवा लेते हैं उन्हें सरकार के द्वारा ₹50000 की धनराशि उनकी बालिका के नाम पर बैंक में प्रदान की जाती है इसके साथ ही साथ यदि माता-पिता अपनी दूसरी संतान के 6 महीने के अंदर अपनी नसबंदी करा देते हैं तो दोनों ही बालिकाओं के नाम बैंकों में सरकार के द्वारा ₹25000 -₹25000 की धनराशि जमा कर दी जाती है। इस धनराशि की सहायता से राज्य में बालिकाओं की स्थिति को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा और महिला शिक्षा को एक बेहतर स्थिति प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़े: Sukanya Samriddhi Yojana
महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना का उद्देश्य
आज भी वर्तमान समय में देश में बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर कन्याओं को बोझ समझा जाता है और ऐसी स्थिति में उनकी भ्रूण हत्या भी कर दी जाती है और कहीं कहीं तो यह भी देखने को मिलता है कि कन्याओं को ज्यादा पढ़ने लिखने नहीं दिया जाता इन्हीं सब परिस्थितियों को देखकर महाराष्ट्र सरकार ने Majhi Bhagyashree Kanya Yojana का शुभारंभ किया जिसके द्वारा लड़कियों के अनुपात में सुधार लाना, लिंग निर्धारण व कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को रोकना है इस योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य और समाज की नकारात्मक सोच को बदलना है महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के माध्यम से राज्य की बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने का संकल्प लिया है जिससे उनकी स्थिति में सुधार किया जा सके और वह एक बेहतर जिंदगी जी सकें।
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Highlights
योजना | महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना |
शुरुवात | 1 April 2016 |
शुभारंभ | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
मंत्रालय | महिला एवं बाल विकास विभाग |
लाभार्थी | राज्य की सभी कन्याएं |
उद्देश | महिला शिक्षा को बढ़ावा देना एवं अनुपात के स्तर को व्यवस्थित करना |
सहायता राशि | ₹50000/- |
महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना से संबंधित जानकारी
महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शुरू की गई Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के द्वारा लड़की को ब्याज का पैसा तभी प्रदान किया जाएगा जब वह न्यूनतम 6 साल की हो जाएगी तथा दूसरी बार ब्याज का पैसा उसके 12 साल पूर्ण होने के बाद ही प्राप्त किया जाएगा तथा पूरी राशि कन्या के 18 वर्ष पूरे होने पर ही सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कन्या को कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक होगा और उसके साथ ही साथ वह अविवाहित भी होनी चाहिए लड़की के संरक्षक के तौर पर उसकी माता का Bank Account खोला जाएगा और इस अकाउंट में ही राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर कन्या के नाम पर धनराशि स्थानांतरित की जाएगी।
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के लाभ
- इस योजना के अंतर्गत योजना के द्वारा एक परिवार की दो बेटियों को लाभ प्रदान किया जाएगा
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना के अंतर्गत कन्या और उसकी मां के नाम पर Bank में Joint Account खोला जाएगा जिसके तहत ₹100000 का दुर्घटना बीमा और ₹5000 का ओवर ड्राफ्ट भी प्रदान किया जाएगा
- इस योजना के अंतर्गत यदि माता-पिता लड़की के जन्म के तुरंत बाद नसबंदी करा देते हैं तो उन्हें सरकार की तरफ से ₹50000 लड़की के भविष्य के लिए प्रदान किए जाएंगे
- जो माता-पिता दो लड़कियों के जन्म के बाद Family Planning करते हैं उन्हें सरकार के द्वारा उन कन्याओं के लिए 25-25 हजारों पर प्रदान किए जाते हैं
- प्रदान की जाने वाली राशि के द्वारा कन्याओं की शिक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है
- इस योजना के द्वारा राज्य की कन्याओं को एक बेहतरीन भविष्य प्रदान किया जा सकेगा।
- राज्य में कन्या के अनुपात स्तर को बेहतर बनाया जा सकेगा।
Majhi Bhagyashree Kanya Yojana हेतु पात्रता
यदि आप माझी भाग्यश्री कन्या योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सरकार की तरफ से कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिसके बारे में हम आपको ने निम्नलिखित बताने जा रहे हैं।
- Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का ही मूल निवासी होना चाहिए
- यदि किसी दंपत्ति को 2 कन्याएं हैं तो ही वह इस योजना का पात्र माना जाएगा
- यदि किसी दंपत्ति को तीसरा बच्चा हो जाता है तो पहले से ही 2 कन्याओं को जो लाभ प्रदान किया जा रहा था वह नहीं दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- Aadhaar Card
- Bank Account Details
- Domicile Certificate
- Income Certificate
- Birth Certificate
- Passport Size Photo
- Mobile Number
माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 में आवेदन कैसे करे?
- यदि आप Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहां पर आपको माझी कन्या भाग्यश्री योजना के Application Form को PDF Format में Download कर लेना होगा।
- उसके बाद उसे Print out करके निकाल लेना होगा
- उस Form में अपनी सभी जानकारियों को दर्ज कर लें जैसे नाम, पता, माता पिता का नाम, बालिका की जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि।
- उस Form के साथ अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संलग्न करके अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर जमा कर दें।
- इस प्रकार आपका आवेदन माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 के अंतर्गत आसानी से पूर्ण हो जाएगा।