छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2023 | Matsya Vikas Puraskar Yojana रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा राज्य के अंतर्गत जितने भी मत्स्य पालन रोजगार से संबंधित जुड़े हुए किसान, संगठन, संस्था एवं समूह है उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने हेतु एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है जिसका नाम Matsya Vikas Puraskar Yojana है जिसके माध्यम से मत्स्य पालन रोजगार से जुड़े हुए सभी लोगों को प्रत्येक वर्ष ₹100000 की आर्थिक सहायता पुरस्कार के तौर पर प्रदान की जाएगी जिससे राज्य में मत्स्य पालन से संबंधित कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और बेरोजगारी दर में भी कमी देखने को मिलेगी इसलिए आज इस लेख में हम आपको मत्स्य विकास पुरस्कार योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana 2023

छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन से संबंधित जितने भी लोग रोजगार करते हैं उनकी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण काफी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य में मत्स्य पालन रोजगार को बढ़ावा देने एवं उनसे जुड़े हुए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना की शुरुआत के जिसके माध्यम से हम सभी लोगों को ₹100000 तक की पुरस्कार राशि प्रोत्साहन के तौर पर दी जाएगी जिसके तहत खासतौर से किसी व्यक्ति, संगठन, समुदाय या संस्था को एक बेहतर मत्स्य पालन व्यवस्था को स्थापित करने का कार्य दिया जाएगा ऐसे राज्य में मत्स्य पालन के कार्य में बढ़ोतरी होगी।

Matsya Vikas Puraskar Yojana
Matsya Vikas Puraskar Yojana

यह भी पढ़े: नाबार्ड योजना

छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना का उद्देश्य

जैसा कि हम जानते हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य में जितने भी लोग मत्स्य पालन से जुड़े हुए हैं उनकी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उन्हें काफी ज्यादा विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में राज्य सरकार ने उन सभी लोगों को लाभान्वित करने के लिए और मत्स्य पालन से संबंधित प्रोत्साहित करने के लिए Matsya Vikas Puraskar Yojana की शुरुआत की है जिसके माध्यम से उन सभी लोगों को चाहे वह कोई व्यक्ति हो संगठन समुदाय संस्था हो उन्हें ₹100000 तक की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा जिससे राज्य में मत्स्य पालन को और बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके।

Key Highlights of CG Matsya Vikas Puraskar Yojana

योजनाछत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2023
संचालनछत्तीसगढ़ राज्य सरकार
विभागकृषि एवं मत्स्य पालन विभाग
लाभार्थीमत्स्य पालन से जुड़े हुए व्यक्ति, संगठन समुदाय,संस्था आदि
उद्देश्यमत्स्य पालन से जुड़े हुए लोगों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
पुरस्कार राशिलगभग 1 लाख रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana का लाभ

  • छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के माध्यम से राज्य में जितने भी लोग मछली पालन का कार्य करते हैं उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहन राशि देने का कार्य किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से उन सभी लोगों को प्रत्येक वर्ष ₹100000 की पुरस्कार राशि प्रोत्साहन के तौर पर दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य में मछली पालन रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
  • राज्य में मत्स्य पालन से जुड़े हुए लोगों को राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा जिससे मत्स्य पालन को और भी बेहतर किया जा सके।

Matsya Vikas Puraskar Yojana हेतु शर्ते एवं नियम

  • मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति, संगठन, संस्था, सहकारी समिति केवल एक ही बार आवेदन कर सकेगी उसके बाद उसका आवेदन मान्य नहीं होगा।
  • जो भी व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है उसे अपने द्वारा किए गए कार्य का वीडियो बनाकर उसे जमा करना होगा और उसके डॉक्यूमेंट भी व्यवस्थित तौर पर जमा करने होंगे।
  • राज्य के मत्स्य विभाग के द्वारा दिए गए आवेदनों की जांच की जाएगी और समीक्षा होने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से केवल योग्य उम्मीदवारों को ही सम्मानित किया जाएगा जिन्हें ₹100000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
Matsya Vikas Puraskar Yojana हेतु पात्रता मानदंड
  • छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के अंतर्गत केवल छत्तीसगढ़ राज्य का ही मूल निवासी आवेदन कर सकेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल मत्स्य पालन रोजगार से जुड़े हुए लोग ही आवेदन के पात्र माने जाएंगे।
  • इस योजना का लाभ केवल एक ही बार प्रदान किया जाएगा यदि कोई व्यक्ति दोबारा से आवेदन करता है तो वह इस का पात्र नहीं माना जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से आवेदन करता को तभी पात्र माना जाएगा जब वह मत्स्य विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया हो।
  • इस योजना के माध्यम से केवल व्यक्ति, समुदाय,संगठन एवं संस्था जो मत्स्य पालन का कार्य करती हैं वही पात्र मानी जाएंगी।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • Aadhaar Card
  • Domicile Certificate
  • Voter ID Card
  • Bank Account Details
  • Income Certificate
  • मत्स्य पालन से संबंधित उत्कृष्ट कार्य का कोई फोटोग्राफ या वीडियो
  • Passport Size Photo
  • Mobile Number

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • यदि आप Matsya Vikas Puraskar Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले कृषि एवं मत्स्य पालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Matsya Vikas Puraskar Yojana
Matsya Vikas Puraskar Yojana
  • जिसके बाद आपके सामने Website का Homepage खोलकर आ जाएगा।
  • जहां पर आपको मत्स्य विकास पुरस्कार योजना हेतु आवेदन आमंत्रण सूचना का Link दिखाई देगा जिस पर आपको Click कर देना होगा।
  • जैसे ही आपके द्वारा Link पर Click किया जाएगा आपके सामने एक Application Form खोल कर आ जाएगा।
  • उस आवेदन फॉर्म के अंतर्गत आपको अपनी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगी के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को Scan करके Upload कर देना होगा।
  • सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद नीचे दिए गए Submit के Button पर Click करके अपने आवेदन को पूर्ण कर लेना होगा।
  • इस प्रकार से आपका छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा जिसके बाद आपको लाभान्वित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना से संबंधित कुछ सवाल और जवाब (FAQs)

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के माध्यम से किसे लाभ प्रदान किया जाएगा?

छत्तीसगढ़ राज्य में कोई भी व्यक्ति, समूह, संगठन, संस्था के द्वारा मत्स्य पालन रोजगार को बढ़ावा दिया जाता है तो उन्हें इस योजना के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के माध्यम से कितनी पुरस्कार राशि दी जाएगी?

इस महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से राज्य में हर साल ₹100000 की पुरस्कार राशि मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान की जाएगी।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के माध्यम से क्या फायदा होगा?

राज्य के जितने भी मत्स्य पालन से जुड़े हुए लोग हैं उन्हें प्रोत्साहित किया जा सकेगा जिससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और ऐसे में मत्स्य पालन करने वाले लोगों की आर्थिक दशा में भी सुधार आएगा।

Leave a Comment