हमारे देश में आर्थिक रूप से जरूरतमंद एवं बेसहारा परिवारों से संबंध रखने वाली लड़कियों, विधवा महिलाओं एवं तलाकशुदा महिलाओं के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें मिलकर समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित करती रहती है। जिसे इन योजनाओं के माध्यम से इन सभी का विकास एवं उत्थान किया जा सके। अब हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी अपने राज्य में एक ऐसी योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना है।
इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियों, तलाकशुदा महिलाओं एवं विधवा महिलाओं को शादी के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी। यह आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा 51000 रुपए तक की प्रदान की जाएगी। आज हम आपको Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां के बारे में बताने जा रहे हैं।
Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य की अनाथ बेटियों, विधवा महिलाओं एवं तलाकशुद महिलाओं को उनके विवाह पर ₹51000 की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लक्ष्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को शुरू किया गया है। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी का नाम संपर्क पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए और वर की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए। राज्य सरकार द्वारा Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2023 के माध्यम से राज्य की सभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करके लाभान्वित किया जाएगा। इसके अलावा सामूहिक विवाह करने वाली सभी कन्याओं पर भी मध्यप्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से पैसे खर्च करेगी।
प्रदेश में 21 अप्रैल से फिर से शुरू की जाएगी कन्या विवाह योजना
अभी हाल हीं में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा फिर से Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2023 को शुरू करने का फैसला लिया गया है। राज्य में यह योजना 21 अप्रैल सन् 2022 को फिर से आयोजित की जाएगी। जिसके माध्यम से लाभार्थियों को ₹55000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें घर का सामान, कुछ राशि का चेक एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए सहायता दी जाएगी। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 21 अप्रैल सन् 2022 को इस योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें पात्र लाभार्थी को ₹38000 की सामग्री,₹11000 का चेक और ₹6000 अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च करने के लिए प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। यह योजना राज्य में लड़कियों के प्रति समाज की नकारात्मक सोच बदलने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगी। इसके अलावा उनका विकास एवं उत्थान करेगी।
यह भी पढ़े: Sukanya Samriddhi Yojana
Kanya Vivah Yojana की राशि में की गई बढ़ोतरी
प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य में शासकीय योजनाओं को नया स्वरूप प्रदान करके दोबारा से आरंभ करने जा रही है। अब राज्य सरकार द्वारा कन्या विवाह योजना 2023 के तहत प्रदान की जाने वाली ₹51000 की आर्थिक सहायता की धनराशि बढ़ाकर ₹55000 कर दिया गया है। इसके अलावा मंत्री उषा ठाकुर, मीना सिंह एवं यशोधरा राजें सिंधिया को लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के प्रारूप को अंतिम रूप देने का दायित्व दिया गया है। 2 मई 2022 तक इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने चिंतन बैठक में सभी योजनाओं का विजन डॉक्यूमेंट पेश किया गया है। इस बैठक में 3 से लेकर 11 जनवरी तक आयोजित अनेक विभागों की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के कार्यान्वयन से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। सरकार का इस योजना को शुरू करने का फैसला बहुत ही कारगर साबित होगी। क्योंकि इसके माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह पर रोक लगेगी।
Key Highlights Of Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा |
संचालित वर्ष | सन् 2016 |
लाभार्थी | गरीब अनाथ बालिकाएं, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं |
उद्देश्य | शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आर्थिक सहायता | ₹51000 |
साल | 2023 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | Online/0ffline |
एमपी कन्या विवाह योजना आवेदन
जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। एमपी कन्या विवाह योजना 2023 के तहत आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है इसलिए लाभार्थी का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो। प्रदेश में आदिवासी अंचलों में प्रचलित विवाह पद्धति से अकल विवाह करने पर भी इस योजना के तहत आर्थिक सहायता की राशि मुहैया करवाई जाएगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर दें।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली निराश्रित लड़कियों, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को विवाह करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। क्योंकि हमारे समाज में गरीब परिवार पैसों की तंगी के कारण अपनी बेटियों का विवाह नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2023 के माध्यम से 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त करके गरीब परिवार अपनी बेटियों का अच्छे से विवाह कर सकेंगे। साथ ही राज्य की विधवा महिलाएं एवं तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना के तहत आर्थिक सहायता की धनराशि प्राप्त करके दोबारा से अपना विवाह कर पाएंगी और एक बेहतर जीवन यापन सकेंगे। मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना 2023 राज्य में लड़कियों को सम्मान दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाईगी और समाज की उनके प्रति बनी हुई नकारात्मक सोच को बदलेगी।
लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता
- नए शादीशुदा जोड़ों को खुशहाल जीवन एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए ₹43000 दिए जाएंगे।
- राज्य सरकार द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्थाओं को विवाह कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए ₹3000 प्रति कन्या के हिसाब से प्रदान किए जाएंगे।
- इस प्रकार से कुल ₹51000 की धनराशि दी जाएगी।
MP Kanya Vivah Scheme के लाभ एवं विशेषताएं
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा एमपी कन्या विवाह योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत राज्य की अनाथ एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद लड़कियों, विधवा महिलाओं एवं तलाकशुदा महिलाओं को शादी के लिए ₹51000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इसके अलावा बीपीएल वर्ग से संबंध रखने वाली कन्याओं को इस योजना के माध्यम से उनकी शादी पर ₹5000 की एकमुश्त राशि चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इसलिए लाभार्थी का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- अब Kanya Vivah Scheme MP 2023 का लाभ प्राप्त करके गरीबी रेखा से नीचें जीवन यापन करने वाले परिवार भी अपनी बेटियों का अच्छे से विवाह कर सकेंगे।
- यह योजना राज्य में लड़कियों के प्रति बनी हुई नकारात्मक सोच को सकारात्मक करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी।
मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना के तहत पात्रता
- आवेदनकर्ता को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- शादी के समय लड़की की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष से कम की नहीं होनी चाहिए।
- वह परित्यक्ता महिलाएं जो निराश्रित है एवं खुद पुनर्विवाह के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है एवं जिनका कानूनी रूप से तलाक हो गया है इस योजना का लाभ लेने की पात्र हैं।
- समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड बालिकाओं को ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- लाभार्थी बालिका का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करता हो।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला परिवार का बीपीएल कार्ड
- समग्र कोड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Application Form दिखाई देगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे कि नाम, पता, आधार नंबर, आयु आदि दर्ज कर देना है।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको लॉगइन करना है।
- जैसे ही आप लॉगिन करेंगे आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
- इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Kanya Vivah Yojana ऑफलाइन आवेदन
- सबसे पहले आपको इस योजना की Official Website पर जाना है।
- इसके बाद आपको वहां से एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना है।
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म के साथ भी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना है।
- अब इस फॉर्म को आपको अपने नजदीकी ग्राम क्षेत्र के ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत में या शहरी क्षेत्र में नगर निगम/नगर पालिका नगर परिषद कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हितग्राहियों की सूची का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प में से स्वीकृत हितग्राहियों की सूची के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको हितग्राहियों की सूची देखें के बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे सत्यापित लाभार्थियों की सूची खुलकर आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।
Contact Information
हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर दी है। अगर फिर भी आपको आवेदन करने में कोई समस्या हो रही है तो आप इस योजना से जुड़े टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
- सी.एम. हेल्पलाइन :181
- निःशक्तों के लिए: 1800 233 4397
- केन्द्र सरकार की दिव्यांगजन सूचना लाईन: 1800 233 5956
Helpline/Helpdesk Details
- Sanket Bhondve (IAS)
- Mission Director
- Directorate of Social Justice
- सामाजिक न्याय संचालनालय
- 1250, Tulsi Nagar
- 1250, तुलसीनगर भोपाल (मध्य्प्रदेश)
- Bhopal (M.P.)
- फोन 0755- 2556916 फेक्स 2552665