सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। आज हम आपको झारखंड सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना है। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को सूखा पड़ने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana का पूरा ब्यौरा प्राप्त होगा। इसके अलावा आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।
Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023
झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से सभी किसान परिवार जिनके खेतों में सूखा पड़ा है उनको ₹3500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वर्ष 2022 में झारखंड के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इन सभी प्रखंडों के किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 30 लाख से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा सरकार द्वारा Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए पंचायत वार शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। इस योजना के संचालन से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। किसानों द्वारा ईकेवाईसी करना भी अनिवार्य है।
मझिआव एवं साहिबगंज जिले के किसानों को भी प्रदान किया जाएगा योजना का लाभ
मझिआव एवं साहिबगंज जिले के जिला आयुक्त द्वारा किसानों को यह जानकारी दी गई हैं कि उनको सरकार द्वारा सूखा पड़ने की स्थिति में ₹3500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से किसान इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सीएससी केंद्र के माध्यम से भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है। Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि सरकार द्वारा 30 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है। इस वर्ष बारिश ना होने के कारण खरीफ की फसल नहीं हो पाई है एवं जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। स
भी प्रभावित किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। वे सभी किसान जिन्होंने इस साल बुवाई नहीं की है या जिसकी फसल का 33% से ज्यादा श्रुति हो गया है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने के पश्चात सभी आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। जिसके पश्चात लाभ की राशि किसानों के खाते में वितरित कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का उद्देश्य
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सूखा पड़ने की स्थिति में आर्थिक सहायता मुहैया कराना है।
- सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से ₹3500 तक की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
- जिससे कि किसान अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
- अब सूखा पड़ने की स्थिति में किसानों को अपने खर्च के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- क्योंकि सरकार द्वारा उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- आर्थिक सहायता की राशि सीधे लाभार्थी किसान के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।
यह भी पढ़े: झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट
Key Highlights Of Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना |
किसने आरंभ की | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड के किसान |
उद्देश्य | सूखा पड़ने की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
साल | 2023 |
राज्य | झारखंड |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन कथा ऑफलाइन |
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना लांच की गई है।
- इस योजना के माध्यम से सभी किसान परिवार जिनके खेतों में सूखा पड़ा है उनको ₹3500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- वर्ष 2022 में झारखंड के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।
- इन सभी प्रखंडों के किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- 30 लाख से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- इसके अलावा सरकार द्वारा इस योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए पंचायत वार शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।
- Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के संचालन से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया (डिजिटल सेवा कनेक्ट के माध्यम से)
- सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको पंजीकरण करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करके साइन इन करना होगा।
- अब आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
- आप को आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- इसके पश्चात आपको आवेदक लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत लॉगिन कर सकेंगे
संपर्क विवरण
- Helpline number- 18001801551