देशभर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से निशुल्क उपचार की सुविधा से लेकर स्वास्थ्य बीमा तक की सुविधा प्रदान की जाती है। आज हम आपको हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम निरोगी हरियाणा योजना है। इस योजना के माध्यम से अंत्योदय परिवारों के सदस्यों की सरकार द्वारा टेस्ट एवं जांच निशुल्क करवाई जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको Nirogi Haryana Yojana 2023 का पूरा ब्यौरा प्राप्त होगा। निरोगी हरियाणा योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और Nirogi Haryana Yojana एप्लीकेशन स्टेटस, लॉगिन, पात्रता व लाभ देखे |
Nirogi Haryana Yojana 2023
हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा निरोगी हरियाणा योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रथम चरण में 2475380 अंत्योदय परिवारों के 9813214 सदस्यों का सरकार द्वारा टेस्ट एवं स्वास्थ्य की जांच निशुल्क करवाई जाएगी। इस योजना को लांच करने का निर्णय बजट 2022 के दौरान किया गया था। इस योजना के माध्यम से नागरिकों के हेल्थ चेकअप निशुल्क करवाए जाएंगे। इसके अलावा चेकअप का डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। जिससे कि जरूरत पड़ने पर इन चेकअप का प्रयोग किया जा सके। सरकार द्वारा Nirogi Haryana Yojana का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए इस योजना को 6 भागों में विभाजित किया गया है। पहले भाग में इस योजना के माध्यम से 9813214 लोगों को कवर किया जाएगा।
यदि इन नागरिकों की जांच करते समय उनको कोई बीमारी निकलती है तो उनका इलाज निशुल्क करवाया जाएगा। वह सभी नागरिक जिनकी वार्षिक आय ₹180000 से कम है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़े: हरियाणा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना
निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य
- निरोगी हरियाणा योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों का निशुल्क हेल्थ चेकअप करवाना है।
- इस हेल्थ चेकअप के दौरान यदि नागरिकों को किसी भी प्रकार की बीमारी होती है तो इस स्थिति में उनका इलाज निशुल्क करवाया जाएगा।
- यह योजना प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य को सुधारने में कारगर साबित होगी।
- इसके अलावा इस योजना के संचालन से नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा
- नागरिकों को अस्पताल के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
- सरकार द्वारा नागरिकों को उपचार के लिए 6 भागों में विभाजित किया गया है।
- जिससे कि इस योजना का बेहतर कार्यान्वयन किया जा सके।
- नागरिकों के इस योजना के माध्यम से 25 से अधिक प्रशिक्षण किए जाएंगे।
- जिसके पश्चात विशेष प्रकार के टेस्ट डॉक्टर की सलाह के बाद किए जाएंगे एवं 2 दिन में रोगी के क्षेत्रवार में रिपोर्ट दे दी जाएगी।
Key Highlights Of Nirogi Haryana Yojana
योजना का नाम | निरोगी हरियाणा योजना |
किसने आरंभ की | हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | हरियाणा के नागरिक |
उद्देश्य | निशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी |
साल | 2022 |
राज्य | हरियाणा |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
निरोगी हरियाणा योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा निरोगी हरियाणा योजना लांच की गई है।
- इस योजना के माध्यम से प्रथम चरण में 2475380 अंत्योदय परिवारों के 9813214 सदस्यों का सरकार द्वारा टेस्ट एवं स्वास्थ्य की जांच निशुल्क करवाई जाएगी।
- इस योजना को लांच करने का निर्णय बजट 2022 के दौरान किया गया था।
- इस योजना के माध्यम से नागरिकों के हेल्थ चेकअप निशुल्क करवाए जाएंगे।
- इसके अलावा चेकअप का डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।
- जिससे कि जरूरत पड़ने पर इन चेकअप का प्रयोग किया जा सके।
- सरकार द्वारा Nirogi Haryana Yojana का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए इस योजना को 6 भागों में विभाजित किया गया है।
- पहले भाग में इस योजना के माध्यम से 9813214 लोगों को कवर किया जाएगा।
- यदि इन नागरिकों की जांच करते समय उनको कोई बीमारी निकलती है तो उनका इलाज निशुल्क करवाया जाएगा।
- वह सभी नागरिक जिनकी वार्षिक आय ₹180000 से कम है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़े: हरियाणा चिरायु योजना
निरोगी हरियाणा योजना के अंतर्गत वर्ग
सरकार द्वारा निरोगी हरियाणा योजना को 6 वर्गों में विभाजित किया गया है जो की कुछ इस प्रकार है:-
- 0 से 6 साल तक
- 6 महीने से 59 महीने तक
- 6 से 18 साल तक
- 18 से 40 साल तक
- 40 से 60 साल तक
- 80 से अधिक आयु के नागरिक
Nirogi Haryana Yojana के माध्यम से की जाने वाली जांच
- इस योजना के लाभार्थियों को विभिन्न रंग के ओपीडी कार्ड प्रदान किए जाएंगे।
- इन कार्ड के माध्यम से नागरिक अपनी शारीरिक जांच, शारीरिक माप ऊंचाई, दांतों की जांच, आंखों की जांच आदि करवा सकेंगे।
- इसके अलावा नागरिकों के सूचीबद्ध श्रेणी वार लैब टेस्ट भी किए जाएंगे एवं विशेष प्रकार के टेस्ट डॉक्टर की रिकमेंडेशन पर किए जाएंगे।
- नागरिकों को लैब टेस्ट की रिपोर्ट 2 दिन के अंतर्गत प्रदान कर दी जाएगी।
निरोगी हरियाणा योजना के संचालन में सम्मिलित विभाग
- चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग
- आयुष विभाग
- महिला एवं बाल कार्यालय विभाग
- शिक्षा विभाग
- पंचायती राज विभाग
- नगर विकास एवं आवास विभाग
पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- नागरिक अंत्योदय परिवार से होना चाहिए।
- केवल वही नागरिक जिनकी पारिवारिक आय ₹180000 से कम है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
निरोगी हरियाणा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
वे सभी नागरिक जो निरोगी हरियाणा योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उनको अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। अभी केवल इस योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी। जैसे ही सरकार की ओर से आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर साझा करेंगे। तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।