देश के किसानों का उत्थान एवं विकास करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिन किसानों का नाम किसान सम्मान निधि लिस्ट में शामिल होता है उन्हें यह आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती हैं। जो इच्छुक किसान अपने नाम की जांच किसान सम्मान निधि लिस्ट 2023 में करना चाहते हैं तो वह pmkisaan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
आज हम आपको अपने एक लेख के माध्यम से किसान सम्मान निधि लिस्ट में अपना नाम जांचने की प्रक्रिया एवं इस योजना से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं। इसलिए आपसे निवेदन है कि हमारे इस लेख को अंत अवश्य पढ़ें। यदि आपका नाम Kisan Samman Nidhi List मे मौजूद हैं तभी आपको आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी अन्यथा नहीं।
PM Kisan Samman Nidhi List
1 दिसंबर सन् 2018 में केंद्र सरकार द्वारा देशभर के किसानों के लिए सम्मान निधि योजना को जारी किया गया है। इस योजना के तहत देश के छोटे एवं सीमांत किसानों की प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता सरकार द्वारा किसानों को तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है यानि साल मे हर 4 महीने बाद 2000 रुपए की किस्त सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। लगभग 12 करोड़ छोटे एवं सीमांत किसानों को Kisan Samman Nidhi List के तहत शामिल किया गया है।
सन् 2019 के बजट में केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के लिए 75000 करोड़ रुपए का बजट दिया गया था। परंतु कम संख्या में किसानों ने अपना वेरिफिकेशन करवाया था। जिस वजह से सन् 2020 के बजट में कृषि मंत्रालय ने इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए 60000 करोड़ रुपए के बजट ही प्रस्तुत किया था। यह योजना छोटे एवं सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे और उन्हें निरंतर खेती करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

यह भी पढ़े: पीएम किसान योजना खाता आधार से लिंक करें
Key Highlights Of Kisan Samman Nidhi List
योजना का नाम | किसान सम्मान निधि लिस्ट |
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
आरंभ तिथि | 1 दिसंबर सन् 2018 |
लाभार्थी | देशभर के छोटे एवं सीमांत किसान |
उद्देश्य | आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आर्थिक सहायता | प्रतिवर्ष ₹6000 |
किस्त | 3 |
साल | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
PM Kisan Yojana का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि छोटे एवं सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट के द्वारा किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता ₹2000 की तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। केंद्र सरकार का इस योजना को शुरू करने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से किसानों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिसके परिणाम स्वरुप उनकी जीवनशैली में सुधार आएगा।
किसान सम्मान निधि लिस्ट के लाभ
- जो इच्छुक लाभार्थी किसान सम्मान निधि लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो वह घर पर बैठकर ही पीएम किसान पोर्टल पर जाकर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
- इस लिस्ट में जिन किसानों का नाम शामिल होगा उन्हें ही साल मे ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता की धनराशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- देश के केवल छोटे एवं सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर या इससे कम भूमि है उन्हें ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- पीएम किसान पोर्टल पर जारी पीएम किसान सम्मान निधि योजना नई सूची के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों का नाम जारी किए गए हैं।
- इस सूची में जिन लाभार्थियों का नाम शामिल होगा उन्हें अगले 5 सालों तक ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
PM Kisan Samman Nidhi List के तहत कार्यान्वयन प्रक्रिया
- सभी राज्य सरकारों द्वारा अपने राज्य के पात्र किसानों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
- राज्य सरकारों के ऊपर ही पात्र किसानों की पहचान करने की जिम्मेदारी है।
- पात्र लाभार्थी किसानों से राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाया जाएगा जिसमें एक अंडरटेकिंग भी होगी।
- इस अंडरटेकिंग के द्वारा किसान से पात्रता का सत्यापन के लिए आधार संख्या का इस्तेमाल करने की सहमति ली जाएगी।
- लाभार्थियों की पहचान करने के लिए राज्य में उपलब्ध भूमि स्वामित्व प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।
- प्रत्येक राज्य का भूमि रिकॉर्ड स्पष्ट होना चाहिए।
- ग्राम स्तर पर सभी पात्र लाभार्थी किसानों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
- इसके अलावा जो किसान परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं लेकिन उन्हें योजना का लाभ प्रदान नही किया जा रहा है तो उन्हें अपने मामले का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी प्रदान किया जाएगा।
- पीएम किसान पोर्टल पर राज्य सरकारों द्वारा सभी पात्र किसानों की लिस्ट अपलोड की जाएगी।
PM Kisan Yojana के तहत पात्रता
- आवेदक किसान को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक सरकारी नौकरी करने वाला जनप्रतिनिधि या करदाता नहीं होना चाहिए।
- इस योजना के तहत चतुर्थ श्रेणी या कर्मचारी या मल्टी टास्किंग स्टाफ के तौर पर जुड़े लोग आवेदन करने के पात्र हैं।
- यदि किसी ने कृषि योग्य भूमि का उपयोग किसी अन्य कार्य के लिए किया है तो वह इस योजना का लाभ लेने का पात्र नहीं है।
- अगर किसान के पास खेती योग्य भूमि है और उसे बंजर छोड़ दिया जाता है तो इस स्थिति में योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- यदि आवेदक किसान की मृत्यु हो जाती है और जमीन परिवार वालों के नाम पर ट्रांसफर हो जाती है तो इस स्थिति में योजना का लाभ परिवार वालों को मिलता रहेगा। यदि जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी जाती हैं तो संबंधित व्यक्ति भी योजना का लाभ प्राप्त करने का पात्र होगा।
पीएम किसान योजना के तहत अपात्र श्रेणियां
- आयकर दाता
- जिन सुपरनैचुरेटेड और रिटायर्ड पेंशनर्स की मासिक पेंशन 10,000 रुपए से अधिक है।
- संवैधानिक पदों के पूर्व एवं वर्तमान धारक
- केंद्र या राज्य सरकार के मंत्रालयों / कार्यालयों / विभागों एवं इसकी फील्ड इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रम और संलग्न कार्यालय / स्वायत्त संस्थान और सरकार के अधीन स्थानीय निकाय के नियमित कर्मचारी
- पूर्व एवं वर्तमान मंत्रियों या राज्य मंत्रियों और लोक सभा या राज्यसभा या राज्य विधान सभाओं या राज्य विधान परिषदों के पूर्व और वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान महापौर आदि
- इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशावर। पेशावर निकायों के साथ पंजीकृत होते हैं और अभ्यास करते हैं
PM Kisan List में अपना नाम ऑनलाइन चेक कैसे करें?
- सबसे पहले आपको कृषि एवं कल्याण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmer Corner के अंतर्गत Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे- स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, सब डिस्टिक ब्लॉक, विलेज का चयन करना है।
- इसके बाद आपको गेट रिपोर्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
किसान सम्मान निधि लिस्ट के तहत किस्त की राशि देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको कृषि एवं कल्याण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmer Corner के अंतर्गत Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको आधार नंबर या मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर में से किसी एक की चयन करके नंबर दर्ज करना है।
- अब आपको गो डाटा पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने बेनेफिशरी स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
PM Kisan Yojana रिफंड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको कृषि एवं कल्याण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिफंड ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको कैटेगरी का चयन करना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक ओर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको कुछ जानकारियां जैस- आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको नेक्स्ट के विकल्प पर करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको पेमेंट डिटेल्स दर्ज करनी है।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप रिफंड कर सकते हैं।
गांव के किसानों की जानकारी देखने के लिए प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको कृषि एवं कल्याण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करनी है।
- स्टेट
- डिस्ट्रिक्ट
- सब डिस्ट्रिक्ट
- विलेज
- अब आपको शो के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने विलेज डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।
- इस डैशबोर्ड के माध्यम से आप विलेज स्टेट, पेमेंट स्टेट, आधार ऑथेंटिकेशन स्टेटस एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टेटस देख सकते हैं।
- आप अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- अब आपके सामने सभी किसानों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार से आप गांव के किसानों के किसानों की जानकारी देख सकते हैं।
PM Kisan Self Registered/CSC Farmer
- सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmer Corner के अंतर्गत Status of Self Registered/CSC Farmer के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना आधार नंबर, इमेज कोड एवं कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको नीचे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।
पेंडिंग फॉर अप्रूवल एट स्टेट डिस्टिक लेवल चेक कैसे करें?
Kisan Samman Nidhi List के तहत कई आवेदक ऐसे हैं जिन्हें आवेदन करने के बाद भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। उन्हें आवेदन स्थिति जांचने पर पेंडिंग फॉर अप्रूवल एट स्टेटस डिस्ट्रिक्ट लेवल का मैसेज आता है। यह समस्या देश के कई किसानों के साथ हो रही है। इस समस्या को बहुत आसानी से ठीक किया जा सकता है एवं योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। अगर आपको इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको कृषि एवं कल्याण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको स्टेटस ऑफ सेल्फ रजिस्टर्ड/सीएससी फार्मर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर एवं इमेज टेक्स्ट दर्ज करना है।
- अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति (राज्य/जिला स्तर पर अनुमोदन के लिए लंबित) खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार से आप आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
राज्य/जिला स्तर पर अनुमोदन के लिए लंबित स्थिति को सही कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अपने तहसील या ब्लॉक में जाना है।
- केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक कार्यालय में एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।
- यह नोडल अधिकारी योजना से जुड़ी समस्याओं का समाधान करता है।
- अब आपको अपने सभी दस्तावेज जैसे- फोटो, बैंक पासबुक, जमीन से जुड़े दस्तावेज, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि लेकर नोडल अधिकारी के पास जाना है।
- इसके बाद आपको यह सभी दस्तावेज नोडल अधिकारी के पास जमा कर देने हैं।
- नोडल अधिकारी द्वारा सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
- आवेदन के 30 से 45 दिन के अंदर आपको इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा
किसान सम्मान निधि लिस्ट के तहत पैसे रिफंड कैसे करें?
First Step
- सबसे पहले किसान भारतकोश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Quick Payment के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको मिनिस्ट्री एवं परपस का चयन करना है।
- मिनिस्ट्री में आपको एग्रीकल्चर का चयन करना है। परपस में आपको पीएम किसान रिफंड (PM Kisan Samman Nidhi Refund) का चयन करना है।
- इसके बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको जितने पैसे वापस करने उसका अमाउंट दर्ज करना है।
- अब आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
Second Step
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पैन नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करके नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है।
- यदि आप नेक्स्ट पर क्लिक करते हैं तो आप की सभी जानकारी सेव हो जाएंगी।
- अब आप एक बार बैंक पर क्लिक करके देखें कि आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी ठीक है या नहीं।
- अगर आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी ठीक है तो आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको कंफर्म के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना बैंक एवं जिस बैंक से सरकार द्वारा किस्त भेजी गई थी उसका चयन करना है।
- इसके बाद आपको पेमेंट मेथड का चयन करना है।
- अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए घोषणापत्र पर टिक करके पे के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपना क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर आदि दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको पे नाउ के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आप पैसे रिफंड कर सकते हैं।
आधार विफलता रिकार्ड्स को सम्पादित करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको आधार विफलता रिकॉर्ड्स को संपादित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- अब आपको एडिट आधार फेलियर रिकॉर्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको कैटेगरी का चयन करना है जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
- आधार नंबर
- अकाउंट नंबर
- मोबाइल नंबर
- फार्मर नेम
- अब आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको जो भी संशोधन करना है आप वह संशोधन कर सकते हैं।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप आधार फेलियर रिकॉर्ड संशोधित कर सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर किसानों के लिए सेक्शन में आपको केसीसी फॉर्म डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको को go to PmKisan किसान के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने पीएम किसान की पहली वाली वेबसाइट खुल कर आ जाएंगी।
- इस पर आपको PM Kisan Beneficiary With Kisan Credit Card के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगा।
- इसके बाद आपको KCC आवेदन फॉर्म पीडीएफ को डाउनलोड करना है।

- अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करके अपने नजदीकी बैंक में जाकर जमा करना है।
- बैंक द्वारा फॉर्म का सत्यापन करने के बाद आपको किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान कर दिया जाएगा।
मोबाइल ऐप से PM Kisan List चेक
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना है।
- अब आपको अपने गूगल प्ले स्टोर के सर्च बार में PMKISAN GoI एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है।
- अब आपको एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद एप्लीकेशन को ओपन करना है।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- एप्लीकेशन के होम पेज पर आपको निम्नलिखित सभी सेवाएं दिखाई देंगी जैसे Check Beneficiary Status, Edit Aadhaar Details , Self Registered Farmer Status , New Farmer registration , About the scheme, PM -Kisan Helpline आदि।
- अब आप अपनी इच्छा अनुसार सेवा पर क्लिक करके उसे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan Rath Mobile App डाउनलोड
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना है।
- इसके बाद आपको सर्च बार में किसान रथ दर्ज करके सर्च पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएंगी।
- इस सूची में से आपको किसान रथ के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करेंगे ऐप आपके मोबाइल में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।
Note-आपको बता दें कि गूगल प्ले स्टोर पर इस तरह की अन्य ऐप भी है। लेकिन आपको NIC eGov द्वारा विकसित की गई ही ऐप को इंस्टॉल करना है।
pmkisan.gov.in पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको कृषि एवं कल्याण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड, इमेज कोड आदि को करना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप लॉगिन कर सकते हैं।
स्व–पंजीकरण का अपडेशन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको कृषि एवं कल्याण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmer Corner के अंतर्गत Updation of Self Registration के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- आधार नंबर, कैप्चा कोड, इमेज कोड आदि दर्ज करना है।
- अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप स्व-पंजीकरण का अपडेशन कर सकते हैं।
हेल्पडेस्क के माध्यम से गलती सुधारने की प्रक्रिया
कभी-कभी किसान के द्वारा प्रदान की गई किसी गलत जानकारी के कारण किसान सम्मान निधि लिस्ट के तहत किस्त की राशि को रोक दिया जाता है। अगर आपको भी यह समस्या आ रही है तो आप स्वयं अपनी गलती को हेल्प डेस्क के माध्यम से सुधार सकते हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से आप अपनी गलत जानकारी को सही करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको किसान सम्मान निधि लिस्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हेल्पडेस्क के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, फोन नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक का चयन करना है।
- अब आपको अपने द्वारा चुने हुए नंबर को दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको गेट डिटेल के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको जो भी जानकारी संशोधित करनी है आप वह संशोधित कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप हेल्प डेस्क के माध्यम से गलती सुधार सकते हैं।
PM Kisan Yojana क्वेरी स्टेटस कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको किसान सम्मान निधि लिस्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हेल्प डेस्क के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको know Query Status के लिंक पर क्लिक करना है।

- अब आपको अपने आधार नंबर या अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अपने द्वारा चुने हुए नंबर को दर्ज करके गेट डीटेल्स के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से क्वेरी स्टेटस देख सकते हैं।
Pending for Approval at State District Level को सही कैसे करे?
- सबसे पहले आपको किसान सम्मान निधि लिस्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Status of Self Registered/CSC Farmer के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना आधार नंबर एवं इमेज टेक्स्ट दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपनी आवेदन की स्थिति Pending for Approval at State District Level दिखाई देगा।
- आपको इस पेज का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
- इसके बाद आपको अपने तहसील या ब्लॉक में जाना है।
- अब आपको वहां पर अपने सभी दस्तावेज जैसे- फोटो, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, आवेदन की स्थिति का प्रिंट आदि लेकर नोडल अधिकारी के पास जाकर जमा कर देने हैं।
- नोडल अधिकारी द्वारा आपके सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- इसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
- आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के 30 से 45 दिन के अंदर आपको इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
सीएससी लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको सीएससी लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज कर देना है।
- अब आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आप सीएससी लॉगइन कर सकते हैं।