राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन देखे और Rajasthan Ration Card List में अपना नाम चेक करे एवं जिलेवार गांव की सूची देखे | गरीब नागरिकों को कम कीमतों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड की सुविधा को शुरू किया गया हैं। यह राशन कार्ड देश की सभी राज्य सरकारों द्वारा अपने-अपने राज्य के लोगो को उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार प्रदान किए जाते हैं। ऐसे ही राजस्थान सरकार द्वारा भी अपने राज्य के लोगों को राशन कार्ड के माध्यम से सस्ते दरों पर गेहूं, चावल, चीनी, नमक, केरोसिन तेल आदि मुहैया करवाए जाते हैं। लेकिन जिन नागरिकों का नाम राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट में शामिल होता है उन्हें ही सस्ती दरों पर यह सब सामग्री दी जाती है। अगर आपने भी राशन कार्ड बनवाने के लिए अपना आवेदन किया था। तो अब आप अपना नाम Ration Card List में ऑनलाइन देख सकते हैं।
राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2023
राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2023 में राज्य के जिन नागरिकों का नाम मौजूद होगा तो वह अपने नजदीकी सरकारी राशन वितरण की दुकानों से कम कीमतों पर खाद्य सामग्री खरीद सकते हैं। अब राजस्थान के नागरिकों को राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा Food.raj.nic.in पर नागरिकों के लिए राशन कार्ड सूची को सार्वजनिक ऑनलाइन जारी किया जाता है। इसके अलावा सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ी अन्य कई प्रकार की प्रक्रियाओं को इस अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया है। जिससे राज्य के लोगों के समय एवं पैसों की दोनों की बचत हो और साथ ही सरकारी राशन की दुकानों की वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जा सके।
यह भी पढ़े: BPL List
Rajasthan Ration Card List का उद्देश्य
राजस्थान सरकार का Rajasthan Ration Card List को ऑनलाइन जारी करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रुप से गरीब लोगों को कम कीमती दरों पर गेहूं, चावल, तेल, नमक, चीनी एवं केरोसिन तेल प्रदान करना है। क्योंकि राज्य में लाखों परिवार ऐसे हैं जिन्हें अपने खान-पीन के लिए खाद्य सामग्री खरीदते समय पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा राशन कार्ड की सुविधा को शुरू किया गया है। राज्य के राशन कार्ड धारक सार्वजनिक वितरण प्रणाली से राशन का सामान रियायती दर पर प्राप्त करके एक बेहतर जीवन जी सकेंगे।
Key Highlights Of Rajasthan Ration Card List 2023
योजना का नाम | राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | कम दरों पर खाद्य सामग्री प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
राजस्थान राशन कार्ड फॉर्म | ई मित्र / सीएससी के माध्यम से राशन कार्ड बनवाने / संशोधन हेतु फॉर्म खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) में नाम जुडवाने हेतु आवेदन पत्र |
राजस्थान राशन कार्ड 2023 का लाभ
- राज्य के राशन कार्ड धारक अपने नजदीकी सरकारी राशन की दुकानों पर जाकर रियायती दरों पर राशन का सामान खरीद सकते हैं।
- Ration Card का उपयोग सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में किया जाता है।
- इसके अलावा नागरिक अनेक प्रकार के प्रमाण पत्र राशन कार्ड की सहायता से आसानी से बनवा सकते हैं।
- राजस्थान के गरीब परिवार राशन कार्ड की सहायता से सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सेवा एवं सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- राशन कार्ड की सुविधा का लाभ उठाकर राजस्थान के लाखों परिवारों की जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
- राशन कार्ड की सुविधा का लाभ उठाकर राजस्थान के लाखों परिवारों की जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन आया है। जिससे राज्य का भी विकास हुआ है।
राजस्थान सरकार द्वारा कितने प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं?
देशभर में नागरिकों के लिए उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। राजस्थान सरकार भी अपने राज्य के नागरिकों की आय एवं आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए चार प्रकार के राशन कार्ड जारी करती हैं जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
संख्या | राशन कार्ड का नाम | रंग | पात्रता |
1 | APL (डबल गैस सिलेण्डर धारक सिंगल गैस सिलेण्डर धारक) | नीला/हरा | सामान्य उपभोक्ता |
2 | BPL | गहरा गुलाबी | ग्राम सभा द्वारा चयनित BPLपरिवार |
3 | State BPL | गहरा हरा | ग्राम सभा द्वारा चयनित स्टेट BPLपरिवार |
4 | अन्त्योदय अन्न योजना | पीला | ग्राम सभा द्वारा चयनित अंत्योदय परिवार |
राजस्थान राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2023 ऑनलाइन कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको महत्वपूर्ण लिंक के कॉलम के अंतर्गत राशन कार्ड रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने राशन कार्ड से जुड़ी एक लिस्ट आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आपको जिलेवार राशन कार्ड विवरण पर क्लिक करना है।

- जैसे ही आप इस विकल्प की करेंगे आपके सामने राजस्थान के सभी जिलों की एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आपको Rural या Urban पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने जिले का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अगले पेज में अपने ब्लॉक का चयन करना है।
- ब्लॉक का चयन करने के बाद आपको अपनी पंचायत सेलेक्ट करनी है।

- इसके बाद आपको अपने गांव का चयन करना है।

- अब आपको FPS यानी अपनी राशन की दुकान का नाम सिलेक्ट करना है।

- इसके बाद आपके सामने सभी राशन कार्डों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- अब आपको कार्ड नंबर कार्ड कैटेगरी और कार्ड धारक के नाम के आगे का राशन कार्ड नंबर को सिलेक्ट करना है।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके राशन कार्ड का संपूर्ण विवरण खुलकर आ जाएगा।
मोबाइल फोन से राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट को देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर पर जाना है।
- इसके बाद आपको वहां से मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना है।
- अब आपको मोबाइल ऐप को ओपन करना है।
- इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है।
- अब आपको अपने जिले का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अपने ब्लॉक का चयन करना है।
- अब आपको अपनी पंचायत सेलेक्ट करनी है।
- पंचायत सिलेक्ट करने के बाद आपको Submit कर देना है।
- जैसे ही आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने सभी राशन कार्ड की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आप अपना नाम ढूंढ कर सिलेक्ट करके पूरी जानकारी देख सकते हैं।
जिलेवार गांव की सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको जिलेवार गांव की सूची के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको अपने जिले का चयन करना है।
- अब आपके सामने गांव की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप जिलेवार गांव की सूची देख सकते हैं।
राशन कार्ड संशोधन करने की प्रक्रिया
यदि आप अपने राशन कार्ड में नाम, यूनिटी या परिवार के किसी सदस्य के नाम, उम्र में किसी प्रकार की कोई कमी का संशोधन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको राजस्थान की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधन फॉर्म डाउनलोड करना है। इस फॉर्म के माध्यम से आप अपना राशन कार्ड संशोधित करवा सकते हैं। आप किस प्रकार से अपने राशन कार्ड में संशोधन करवा सकते हैं इसकी प्रक्रिया हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की अधिकारिक वेबसाइट से संशोधन फॉर्म डाउनलोड करना है।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाना है।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को संशोधन फॉर्म से अटैच करना है।
- अब आपको अपने नजदीकी ईमित्र या सीएससी सेंटर पर जाना है और वहां जाकर ऑनलाइन संशोधन को पूरा करना है।
- अब आप पवाती ले और समय-समय पर संशोधन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते रहें।
ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको ग्रीवेंस स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आप फॉर्म को सबमिट कर दे।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
अपना फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की Official Website पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।‘
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Feedback के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म मे पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आप अपना फीडबैक दे सकते हैं।