जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते हैं। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं लांच करती है। इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। आज हम आपको झारखंड सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Savitribai Phule Kishor Samriddhi Yojana 2023 का लाभ प्राप्त कर सकेंगे |
Savitribai Phule Kishor Samriddhi Yojana 2023
झारखंड सरकार द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु होने पर ₹40000 प्रदान किए जाएंगे। यह राशि कन्याओं के सशक्तिकरण एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता 6 किस्तों में प्रदान की जाएगी। बालिकाओं को इस योजना का लाभ आठवीं कक्षा से मिलना आरंभ हो जाएगा। केवल उन्हीं बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा जो शिक्षा प्राप्त कर रही है। इस योजना के संचालन से बालिकाओं की शिक्षा पर भी जोर दिया जाएगा।
इस योजना के संचालन से बालिकाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इसके अलावा इस योजना के संचालन से बालिकाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी। सरकार द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोर समृद्धि योजना का लाभ लगभग 9 लाख बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बालिकाओं को सशक्त बनाना है।
- इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता बालिकाओं को केवल तभी प्रदान की जाएगी जब वह शिक्षा प्राप्त करेंगी।
- जिससे की बालिकाएं शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित हो सकेंगी।
- इस योजना के संचालन से बालिकाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
- प्रदेश की साक्षरता दर में भी वृद्धि होगी।
यह भी पढ़े: Sukanya Samriddhi Yojana
Key Highlights Of Savitribai Phule Kishor Samriddhi Yojana 2023
योजना का नाम | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना |
किसने आरंभ की | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड के नागरिक |
उद्देश्य | बालिकाओं को सशक्त बनाना |
साल | 2023 |
राज्य | झारखंड |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- झारखंड सरकार द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आरंभ की गई है।
- इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु होने पर ₹40000 प्रदान किए जाएंगे।
- यह राशि कन्याओं के सशक्तिकरण एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता 6 किस्तों में प्रदान की जाएगी।
- बालिकाओं को इस योजना का लाभ आठवीं कक्षा से मिलना आरंभ हो जाएगा।
- केवल उन्हीं बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा जो शिक्षा प्राप्त कर रही है।
- Savitribai Phule Kishor Samriddhi Yojana 2023 के संचालन से बालिकाओं की शिक्षा पर भी जोर दिया जाएगा।
- इस योजना के संचालन से बालिकाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
- इसके अलावा इस योजना के संचालन से बालिकाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी।
- सरकार द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोर समृद्धि योजना का लाभ लगभग 9 लाख बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि
कक्षा | राशि |
Class 8th | ₹2500 |
Class 9th | ₹2500 |
Class 10th | ₹5000 |
Class 11th | ₹5000 |
Class 12th | ₹5000 |
Age 18-19 | ₹20,000 |
कुल राशि | ₹40,000 |
Savitribai Phule Kishor Samriddhi Yojana की पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड के स्थाई निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं।
- केवल प्रथम दो पुत्रियों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- कक्षा 8 से 12 तक में अध्ययनरत छात्र इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र होंगी।
- वे परिवार जो आयकर जमा करते हैं वह इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते हैं।
- 19 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद बालिका को पूर्व इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- जन्म प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- मार्कशीट आदि
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आवेदक को नजदीकी संबंधित विभाग में जाना होगा।
- अब आवेदक को वहा से आवेदन पत्र की प्राप्ति करनी होगी।
- इसके पश्चात आवेदक को आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होगी।
- अब आवेदक को सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके बाद उस आवेदन पत्र को उसी विभाग में जमा करना होगा जहां से इस पत्र की प्राप्ति की है।
- इस प्रकार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकेगा।