केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का विकास एवं उत्थान करने के लिए समय-समय पर अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती है। आज हम आपको केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के हित में संचालित की जाने वाली एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के हर महीने ₹15000 या इससे कम आय वाले कामगारों को पेंशन मुहैया करवाई जाएगी। यह पेंशन लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु के बाद प्रतिमाह ₹3000 की प्रदान की जाएगी। अगर आप भी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप जल्द से जल्द इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर दें।
Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2023
1 फरवरी सन् 2019 को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को शुरू करने की घोषणा की गई थी। 15 फरवरी सन् 2019 को इस योजना को देश भर में लागू कर दिया गया था। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक जैसे-ड्राइवर, रिक्शा चालक, दर्जी, मोची, भट्टा कर्मकार, घरों में काम करने वाले आदि को 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3000 प्रतिमाह पेंशन उपलब्ध करवाई जाएगी। आवेदन करने के लिए श्रमिक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।सरकारी कर्मचारी, कर्मचारी भविष्य निधि(EPF), नेशनल पेंशन स्कीम(NPS) एवं राज्य कर्मचारी बीमा निगम के सदस्यों को इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2023 के तहत शामिल होने वाले श्रमिक आयकर दाता नहीं होने चाहिए और उनकी वार्षिक आय ₹15000 या इससे कम की होनी चाहिए। मोदी सरकार की यह योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाएंगे और उनका विकास करेगी।
यह भी पढ़े: Atal Pension Yojana
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को 60 साल की आयु के बाद पेंशन प्रदान करना है। जिसे उन्हें अपनी वृद्धावस्था व्यतीत करने के लिए आर्थिक रूप से अन्य नागरिक पर आश्रित ना रहना पड़े। क्योंकि अधिकतर देखा गया है कि श्रमिकों को अपनी वृद्धावस्था में पैसों की कमी के कारण बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2023 के माध्यम से लाभार्थियों को हर महीने ₹3000 की पेंशन प्रदान की जाएगी। इस पेंशन की राशि को प्राप्त करके श्रमिक अपने बुढ़ापे में आर्थिक एवं दैनिक जरूरतों पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बन सकेंगे। देश के असंगठित क्षेत्र के लगभग 10 करोड़ श्रमिकों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
Key Highlights Of PMSYM 2023
योजना का नाम | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना |
शुरू की गई | केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के द्वारा |
लॉन्च तिथि | 1 फरवरी सन् 2019 |
लागू तिथि | 15 फरवरी सन् 2019 |
लाभार्थी | असंगठित क्षेत्र के कामगार |
उद्देश्य | पेंशन प्रदान करना |
लाभार्थियों की संख्या | लगभग 10 करोड़ |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
PMSYM Yojana 2023 Online Apply
जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो वह अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। आवेदन करने के बाद आवेदक को हर महीने प्रीमियम का भुगतान करना होगा। 18 वर्ष की आयु के श्रमयोगियों को हर महीने 55 रुपए की एवं 29 साल की आयु वाले श्रमयोगियों को हर महीने 100 रुपए के प्रीमियम का भुगतान करना होगा और 40 साल की आयु वाले श्रमिकों को हर महीने ₹200 का प्रीमियम जमा करना है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए लाभार्थी का आधार कार्ड और बैंक खाता होना अनिवार्य है। साथ ही बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
लाभार्थी की मृत्यु या अपंगता होने पर परिवार को मिलेगा लाभ
Shram Yogi Mandhan Yojana 2023 के तहत अगर किसी लाभार्थी श्रमिक की किसी कारण वंश मृत्यु पेंशन प्राप्त करने के दौरान हो जाती है तो इस दशा में श्रमिक के पति या पत्नी को पेंशन में से 50% धनराशि आजीवन पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। यह पेंशन सिर्फ लाभार्थी श्रमिक के पति या पत्नी को ही मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा इस योजना के तहत अगर लाभार्थी द्वारा नियमित रूप से अनुदान किया गया है और वह 60 वर्ष की आयु होने से पहले ही किसी वजह से स्थाई रूप से असक्षम हो जाता है और इस योजना के तहत अपना योगदान जारी रखने में असमर्थ हो जाता है। तो इस दशा में भी उसके पति या पत्नी नियमित रूप से अंशदान का भुगतान करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PMSYM 2023
देश में जिन नागरिकों के पास कोई निश्चित आय का साधन नहीं है और उनकी दैनिक जरूरतें दैनिक काम करने की आय पर निर्भर रहती है तो ऐसे सभी श्रमिक PMSYM 2023 का लाभ उठाने के पात्र है। पीएमएसवाई के तहत पात्र नागरिकों को VLE डिजिटल सेवा वेबसाइट के माध्यम से नामांकित किया जाएगा। पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी डिजिटल सेवा केंद्र पर जाकर इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगर पेंशन प्राप्त करने के समय लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो इस दशा में उसकी पेंशन का 50% उसके जीवनसाथी को पेंशन के रूप में दिया जाएगा।
श्रम योगी मानधन योजना के लाभार्थी
इस योजना का लाभ निम्नलिखित नागरिकों को प्रदान किया जाएगा जो इस प्रकार है।
- छोटे एवं सीमांत किसान
- सब्जी एवं फल विक्रेता
- भूमिहीन खेतिहर मजदूर
- पशुपालक
- मछुआरे
- घरेलू कामगार
- बुनकर
- सफाई कर्मी
- चमड़े के कारीगर
- सब्जी एवं फल विक्रेता
- प्रवासी मजदूर
- ईट भट्टा एवं पत्थर खदानों में लेबलिंग एवं पैकिंग का काम करने वाले
- निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं का काम करने वाले
Shram Yogi Mandhan Yojana मुख्य तथ्य
- देश के 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिक इस योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाले श्रमिक की मासिक आय ₹15000 या इससे कम की होनी चाहिए।
- श्रमिक किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ ना ले रहा हो।
- PMSYM Yojana 2023 के माध्यम से लाभार्थियों को ₹3000 की पेंशन हर महीने प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत आवेदन करने वाले श्रमिकों को हर महीने प्रीमियम का भुगतान करना होगा।4
- 18 वर्ष की आयु के श्रमिकों को ₹55 एवं 29 वर्ष की आयु के श्रमिकों को ₹100 और 40 वर्ष की आयु के श्रमिकों को ₹200 के प्रीमियम का भुगतान करना है।
- इस पेंशन योजना के तहत आवेदक को पेंशन की राशि 60 वर्ष की आयु पूरी जाने के बाद प्रदान की जाएगी।
- करदाता प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023 का लाभ लेने के पात्र नहीं है।
- हर महीने प्रीमियम के भुगतान करने के साथ-साथ श्रमिक क्वार्टरली, हाफयरली एवं इयरली कंट्रीब्यूशन भी कर सकता है।
- अगर किसी दशा में आवेदक की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन का 50% आवेदक के जीवन साथी को पेंशन के रूप में प्रदान किया जाएगा।
- केवल असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
PMSYM Yojana की निकासी पर दिया जाने वाला लाभ
- अगर लाभार्थी श्रमिक द्वारा योजना की तिथि से 10 वर्ष से कम अवधि के अंदर धनराशि की निकासी करता है इस दशा में श्रमिक को योगदान का हिस्सा केवल उस पर ब्याज की बचत बैंक दर के साथ लौटाया जाएगा।
- अगर लाभार्थी श्रमिक योजना की तिथि से 10 वर्ष से कम अवधि के अंदर योजना से धनराशि की निकासी करता है तो इस दशा में श्रमिक को योगदान का हिस्सा केवल उस पर ब्याज की बचत बैंक दर के साथ लौटाया जाएगा।
- इसके अलावा लाभार्थी योजना को खरीदने की 10 साल की अवधि पूरी कर लेने के बाद लेकिन 60 साल की आयु से पहले धन राशि की निकासी करता है तो इस स्थिति में उसे योगदान का हिस्सा उस पर अर्जित ब्याज के साथ वापस किया जाएगा।
- श्रमिक द्वारा नियमित रूप से योगदान किया गया है और उसकी किसी वजह से मृत्यु हो जाती है तो इस दशा में उसके पति या पत्नी नियमित योगदान का भुगतान करके इस योजना को जारी रख सकता है और पेंशन का लाभ ले सकता है।
- लाभार्थी और उसके पति या पत्नी की मृत्यु के बाद कोष को वापस जमा किया जाएगा।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023 विशेषताएं
- भारतीय जीवन बीमा निगम इस योजना के कार्यान्वयन के लिए एक नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी।
- लाभार्थी श्रमिकों को हर महीने प्रीमियम की राशि एलआईसी कार्यालय में जाकर जमा करनी होगी एवं योजना के पूरे हो जाने के बाद पेंशन की राशि एलआईसी द्वारा ही पहचान की जाएगी।
- LIC द्वारा हर महीने लाभार्थी के बैंक खाते में पेंशन की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
- Shram Yogi Mandhan Yojana 2023 के संबंध में प्राप्त हुए आंकड़ों के अनुसार 6 मई तक लगभग 64.5 लाख श्रमिक अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
- अगर आप इस योजना के बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी LIC कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं या इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लाभ
- सरकार द्वारा देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों जैसे-मोची, ड्राइवर, रिक्शा चालक, दर्जी, बुनकर, घरों में काम करने वाले, मजदूरी करने वाले, ईट भट्टा कर्मकार आदि को इस योजना के तहत लाभांवित किया जाएगा।
- लाभार्थियों को 60 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद इस योजना के माध्यम से ₹3000 की पेंशन प्रतिमाह उपलब्ध करवाई जाएगी।
- Shram Yogi Mandhan Yojana 2023 के तहत लाभार्थी जितना योगदान करता है सरकार द्वारा भी उसके अकाउंट में उतना ही योगदान किया जाता है।
- श्रमिक की मृत्यु हो जाने के बाद उसकी पत्नी को पेंशन की राशि का 50% यानी डेढ़ हजार रुपए आजीवन प्रदान किए जाएंगे।
- इस योजना के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा हर महीने ₹3000 की पेंशन की राशि लाभार्थी के बचत बैंक खाते या जनधन अकाउंट में ऑटो डेबिट सुविधा के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana के तहत अपात्र लाभार्थी
- आयकर दाता
- संगठित क्षेत्र में काम करने वाले नागरिक
- कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्य
- राष्ट्रीय पेंशन योजना के सदस्य
- राज्य कर्मचारी बीमा निगम के सदस्य
PMSYM Yojana के तहत एग्जिट एवं पेट्रोल
अगर लाभार्थी श्रमिक श्रम योगी मानधन योजना 2023 को बीच में ही छोड़ देते हैं तो उसको नीचे दी गई निम्नलिखित शर्तों को मानना होगा।
- अगर लाभार्थी 10 साल से पहले इस योजना से एग्जिट लेता है तो उसे अंशदान सेविंग बैंक खाते की दर के अनुसार प्रदान किया जाएगा।
- श्रमिक की किसी वजह से मृत्यु हो जाती है और उसका जीवन साथी इस योजना को आगे भी जारी रख सकता है।
- यदि लाभार्थी श्रमिक 10 साल या इससे अधिक की अवधि के बाद इस योजना से एग्जिट लेता है लेकिन 60 साल की आयु से पहले निकलता है तो इस दशा में लाभार्थी को अनुदान के साथ-साथ संचित ब्याज के रूप में अनुदान या बचत बैंक दर पर जो अधिक होता है वह प्रदान किया जाएगा।
- लाभार्थी 60 साल की आयु से पहले स्थाई रूप से आश्रम हो जाता है और इस योजना को जारी रखने में असमर्थ होता है तो उसका जीवन साथी इस योजना को आगे जारी रख सकता है।
- केंद्र सरकार द्वारा NSSB की सलाह पर अन्य निकासी प्रावधान भी जारी किए जा सकते हैं।
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत पात्रता
- आवेदनकर्ताओं को असंगठित क्षेत्र का कामगार श्रमिक होना अनिवार्य है।
- आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- श्रमिक की आय प्रतिमाह ₹15000 या इससे कम की होनी चाहिए।
- 18 से लेकर 40 वर्ष तक के बीच के श्रमिक इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
- ईपीएफओ, एनपीएस एवं ईएसआईसी के तहत पात्र नागरिक कवर नहीं होना चाहिए।
- श्रमिक का बचत खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पत्र व्यवहार का पता
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
PM Shram Yogi Mandhan Yojana के तहत प्रीमियम राशि
Entry Age | Superannuation Age | Member’s monthly contribution (Rs) | Central Govt’s monthly contribution (Rs) | Total monthly contribution (Rs) |
(1) | (2) | (3) | (4) | (5)= (3)+(4) |
18 | 60 | 55 | 55 | 110 |
19 | 60 | 58 | 58 | 116 |
20 | 60 | 61 | 61 | 122 |
21 | 60 | 64 | 64 | 128 |
22 | 60 | 68 | 68 | 136 |
23 | 60 | 72 | 72 | 144 |
24 | 60 | 76 | 76 | 152 |
25 | 60 | 80 | 80 | 160 |
26 | 60 | 85 | 85 | 170 |
27 | 60 | 90 | 90 | 180 |
28 | 60 | 95 | 95 | 190 |
29 | 60 | 100 | 100 | 200 |
30 | 60 | 105 | 105 | 210 |
31 | 60 | 110 | 110 | 220 |
32 | 60 | 120 | 120 | 240 |
33 | 60 | 130 | 130 | 260 |
34 | 60 | 140 | 140 | 280 |
35 | 60 | 150 | 150 | 300 |
36 | 60 | 160 | 160 | 320 |
37 | 60 | 170 | 170 | 340 |
38 | 60 | 180 | 180 | 360 |
39 | 60 | 190 | 190 | 380 |
40 | 60 | 200 | 200 | 400 |
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना है।
- इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज जैसे-आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता पासबुक आदि को CSC अधिकारी के पास जमा करना है।
- अब CSC अधिकारी आपका एप्लीकेशन फॉर्म भर देगा।
- इसके बाद अधिकारी आपको एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर प्रदान करेगा।
- इस आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट आप भविष्य के लिए सुरक्षित रख ले।
- इस प्रकार से आप Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana के तहत आवेदन कर सकते हैं।
सेल्फ एनरोलमेंट
- सबसे पहले आपको PM Shram Yogi Mandhan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Click Here To Apply Nowके लिंक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको Self Entrollment के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Proceed के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपना नाम, ईमेल आईडी एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है और फिर Generate OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको प्राप्त हुए ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके सत्यापित करें पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको बाकी आवेदन फॉर्म भरना है और JPIG Form में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं। फिर समीक्षा के बाद आवेदन पत्र को जमा करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
CSS VLE के माध्यम से
- सबसे पहले आपको PM Shram Yogi Mandhan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको क्लिक हेयर टू अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको सीएससी वीएलसी के लिंक पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना Username एवं Password दर्ज करके Sign in के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको स्कीम्स के ऑप्शन में जाकर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का चयन करना है।
- अब आपके सामने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि आपका नाम, ईमेल आईडी, पता, राज्य का नाम, जिले का नाम आदि को दर्ज कर देना है।
- अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
साइन इन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको PM Shram Yogi Mandhan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने निम्नलिखित ऑप्शन खुलकर आ जाएंगे।
- सेल्फ एनरोलमेंट
- CSC vle
- अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अब आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप साइन इन कर सकते हैं।
अपनी पेंशन डोनेट करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको PM Shram Yogi Mandhan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको डोनेट आ पेंशनके विकल्प पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको Self Login या CSE VLE के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक ओर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी Payment Details दर्ज करके पेमेंट करना होगा।
- इस प्रकार से आप पेंशन डोनेट कर सकते हैं।
Contact Information
Joint Secretary and Director General (Labour Welfare) Ministry of Labour and Employment Government of India
- Helpline: 1800 267 6888
- E-Mail: vyapari@gov.in | shramyogi@nic.in