Sukanya Samriddhi Yojana 2023,ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ व Interest Rate

केंद्र सरकार द्वारा देश की 10 साल की आयु से कम की बालिकाओं को निवेश की सुविधा प्रदान करने के लिए Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुआत की गई है। जिससे देश की बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके। यह एक बचत योजना है। इस योजना के तहत माता पिता द्वारा बालिका का निवेश खाता खोला जाता है। यह निवेश खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है। यह खाता बालिका की 18 वर्ष की आयु या 21 वर्ष तक की आयु के बाद उसकी शादी होने तक चलाया जा सकता है। अगर आप‌ भी इस योजना के तहत अपनी बालिका का बचत खाता होना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

Sukanya Samriddhi Yojana 2023

देश की बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल एवं सुरक्षित बनाने के लिए सरकार द्वारा Sukanya Samriddhi Yojana को शुरू किया गया है। यह योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” का ही एक हिस्सा है। इस योजना के तहत बालिका का 10 वर्ष की आयु होने से पहले एक बचत खाता खोला जाता है। इस खाते में न्यूनतम 250 रुपए निवेश किए जा सकते हैं और अधिकतम निवेश की सीमा 1.5 लाख रुपए है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा निवेश की गई धनराशि पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 7.6% के हिसाब से ब्याज प्रदान किया जाएगा। साथ ही आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत निवेश करने पर टैक्स में छूट प्रदान की जाएगी। Samriddhi Yojana 2023 के तहत खोले जाने वाले खाते में बालिका की 21 वर्ष तक की आयु या 18 वर्ष तक की आयु के बाद शादी होने तक निवेश किया जा सकता है।

Sukanya Samriddhi Yojana

Key Highlights Of Sukanya Samriddhi Yojana 2023

योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश की बालिकाएं
उद्देश्यबालिकाओं को बचत खाते की सुविधा प्रदान करके उनके भविष्य को उज्जवल बनाना
साल2023

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत  निवेश सीमा

इस योजना के तहत 1 वर्ष में न्यूनतम निवेश की सीमा 250 रुपए है और अधिकतम निवेश की सीमा 1.5 लाख रुपए है। यानी लाभार्थी द्वारा खाते में हर साल 250 रुपए से कम और 1.5 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा नहीं की जा सकती है। लेकिन लाभार्थी को 15 साल तक प्रतिवर्ष न्यूनतम राशि खाते में जमा करनी अनिवार्य है।  इसके बाद खाते में मेच्योरिटी तक ब्याज की प्राप्ति होती रहेगी। इस खाते में बालिका की 21 वर्ष तक की आयु तक निवेश किया जा सकता है।

समृद्धि योजना का मैच्योरिटी पीरियड

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि देश की लड़कियों को निवेश की सुविधा प्रदान करने की Sukanya Samriddhi Yojana को लॉन्च किया गया है। इस योजना के तहत लड़कियों के माता-पिता के द्वारा एक बैंक या डाकघर में बचत खाता खुलवाया जाता है। जिसमें प्रतिवर्ष निर्धारित धनराशि का निवेश किया जाता है। यह निवेश बालिका की 21 वर्ष की आयु होने तक या 18 वर्ष की आयु होने के बाद उसकी शादी होने तक करना अनिवार्य है। यह निवेश खाता खोलने की तिथि से 15 साल तक करना होता है। इसके बाद खाते में निवेश की गई धनराशि पर मेच्योरिटी तक ब्याज प्राप्त होता रहेगा। चाहे आप खाते में कोई डिपाजिट करें या ना करें।

सुकन्या समृद्धि खाता किनकिन परिस्थितियों में समय से पहले बंद हो सकता है?

बालिका द्वारा 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद शादी के खर्चे के लिए सुकन्या समृद्धि खाता को समय से पहले बंद किया जा सकता है। लेकिन कुछ अन्य परिस्थितियों में SSY 2022 खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है और संबंधित राशि को निकाला जा सकता है। यह परिस्थितियां निम्नलिखित इस प्रकार है।

खाताधारक की मृत्यु हो जाने की स्थिति में यदि लाभार्थी बालिका की किसी कारणवश मृत्यु हो जाता है तो इस दशा में माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा खाते में जमा धनराशि और उस पर अर्जित हुए ब्याज को निकाला जा सकता है। इसके लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक को खाताधारक की मृत्यु से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे। यह दस्तावेज संबंधित अधिकारियों द्वारा सत्यापित होने चाहिए। इसके बाद नॉमिनी के खाते में संबंधित धनराशि जमा कर दी जाएगी।

खाते को जारी रखने में असमर्थ होने की स्थिति में– निवेश कर्ता को खाते में निवेश करने में किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तो वह खाते को समय से पहले बंद कर सकता है। इसके लिए उसे संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य है।

यह भी पढ़े: Rashtriya Parivarik Labh Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के तहत कर लाभ

केंद्र सरकार द्वारा इस योजना पर टैक्स लागू नहीं किया गया है यानी Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के तहत निवेश किया गया मूलधन एवं ब्याज के साथ-साथ में मेच्योरिटी राशि पर भी कोई टैक्स नहीं लगेगा। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत इस योजना में निवेश की गई मूल राशि पर प्रतिवर्ष 150000 लाख रुपए की छूट प्रदान की गई है। लेकिन इस छूट का लाभ केवल बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक को ही प्रदान किया जाएगा। अगर देखा जाए तो, यह योजना निवेशकों को बचत के साथ-साथ अनेक लाभ भी प्रदान करती है।

केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निर्धारित ब्याज दरें

वित्तीय वर्षब्याज दरें
जनवरी से लेकर मार्च 2022 तक (चौथी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2021-22)7.6%
अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2021 तक (तीसरी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2021-22)7.6%
जुलाई से लेकर सितंबर 2021 तक (दूसरी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2021-22)7.6%
अप्रैल से लेकर जून 2021 तक (पहली तिमाही, वित्तीय वर्ष 2021-22)7.6%
जनवरी से लेकर मार्च 2021 तक (चौथी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2020-21)7.6%
अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2020 तक (तीसरी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2020-21)7.6%
जुलाई से लेकर सितंबर 2020 तक (दूसरी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2020-21)7.6%
अप्रैल से लेकर जून 2020 तक (पहली तिमाही, वित्तीय वर्ष 2020-21)7.6%
जनवरी से लेकर मार्च तक (चौथी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2019-20)8.4%
अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2019 तक (तीसरी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2019-20)8.4%
जुलाई से सितंबर 2019 (दूसरी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2019-20) 8.48.4%
अप्रैल से लेकर जून 2019 तक (पहली तिमाही, वित्तीय वर्ष 2019-20)8.5%
जनवरी से लेकर मार्च 2019 तक (चौथी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2018-19)8.5%
अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2018 तक (तीसरी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2018-19)8.5%
जुलाई से लेकर सितंबर 2018 तक (दूसरी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2018-19)8.1%
अप्रैल से लेकर जून 2018 तक (पहली तिमाही, वित्तीय वर्ष 2018-19)8.1%
अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2017 तक (तीसरी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2017-18)8.3%
जुलाई से लेकर सितंबर 2017 तक (दूसरी तिमाही, वित्तीय वर्ष 2017-18)8.3%
अप्रैल से लेकर जून 2017 तक (पहली तिमाही, वित्तीय वर्ष 2017-18)8.4%

समृद्धि योजना 2023 कैलकुलेटर

कोई भी व्यक्ति निवेश का लाभ समय के साथ निवेश की गई धनराशि के आधार कैलकुलेट कर सकता है। हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समृद्धि योजना 2023 के तहत ब्याज सहित मैच्योरिटी राशि कैलकुलेट करना के बारे में बताने जा रहे हैं।

अगर किसी कन्या का जन्म 2022 में हुआ है और उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक इसी वर्ष कन्या के नाम पर SSY खाता खोलते हैं। तो यह खाता 21 साल बाद मैच्योर होगा और तभी बालिका को कुल मैच्योरिटी की राशि प्राप्त होगी।

  • सालाना निवेश = ₹100000 लाख रुपए
  • निवेश की निर्धारित अवधि= 15 साल
  • 15 सालों में निवेश की गई कुल धनराशि=15 लाख रुपए
  • 1 साल के लिए ब्याज दर = 7.6%
  • 21 साल के आखिर में ब्याज की राशि= 310454.12 रुपए
  • 21 साल के अंत में मैच्योरिटी राशि =4395380.96 रुपए

टेबल अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना की मैच्योरिटी राशि

वित्तीय वर्षनिवेश राशिअर्जित ब्याजसाल के आखिर में बैलेंस
11000007600107600
210000015777.6223377.6
310000024576.70347954.30
410000034044.53481998.82
510000044231.91626230.73
610000055193.54781424.27
710000066988.24948412.52
810000079679.351128091.87
910000093334.981321426.85
10100000108028.441529455.29
11100000123838.601753293.89
1 2100000140850.341994144.23
13100000159154.962253299.19
4100000178850.742532149.93
15100000200043.392832193.32
160215246.693047440.01
170231605.443279045.45
180249207.453528252.91
190268147.223796400.13
200288526.414084926.54
210310454.424395380.96

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की लड़कियों को निवेश की सुविधा प्रदान करके उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत न्यूनतम 250 रुपए के निवेश से खाता खोला जा सकता है और हर साल कम से कम 250 रुपए और अधिक से अधिक 1.5 लाभ रुपए जमा करके भविष्य के लिए निवेश किया जा सकता है। यह योजना भविष्य में लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करते समय आर्थिक तंगी से बचाएगी और साथ ही समाज की उनके प्रति नकारात्मक सोच को बदलेगी। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत संचालित किया गया है।

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के लाभ

  • केंद्र सरकार द्वारा Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के तहत निवेश पर 7.6% की दर से ब्याज प्रदान किया जाता है। अगर देखा जाए, तो यह योजना अन्य योजनाओं की तुलना में जमाकर्ताओं को बेहतर ब्याज दर प्रदान करती हैं।
  • यह केंद्र सरकार द्वारा समर्थित योजनाओं में से एक है इसलिए इसके माध्यम से गारंटीड रिटर्न प्राप्त होगा।
  • आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत यह योजना प्रतिवर्ष ₹500000 तक के टैक्स में छूट प्रदान करती है।
  • समृद्धि योजना 2022 के तहत हर साल न्यूनतम ₹250 और अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है। यानी आप इस योजना के तहत अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार निवेश कर सकते हैं।
  • यह योजना चक्रवर्ती ब्याज का लाभ प्रदान करती है। इसलिए इसकी मैच्योरिटी राशि आपको अन्य योजनाओं की तुलना में अधिक प्राप्त होगी।
  • इसके अलावा खाते का संचालन करने वाले माता-पिता या कानूनी अभिभावक सुकन्या समृद्धि अकाउंट को देश के एक जगह से दूसरी जगह (बैंक या डाकघर) ट्रांसफर करने के लिए स्वतंत्र है।] बालिका की आयु 18 वर्ष होने बाद वह अपनी उच्च शिक्षा के लिए इस खाते से 50% राशि निकाल सकती है।
  • सरकार द्वारा देश की 10 साल से आयु की कम कन्याओं के भविष्य को उज्जवल एवं सुरक्षित बनाने के लक्ष्य से इस योजना को नियोजित किया गया है।

 Sukanya Samriddhi Yojana 2023 की विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना को लांच किया है।
  • अगर खाताधारक द्वारा 250 रु की न्यूनतम राशि जमा नहीं की जाती है तो अकाउंट को डिफॉल्ट अकाउंट कहा जाएगा ‌ लेकिन इस डिफॉल्ट अकाउंट पर भी खाताधारक को मैच्योरिटी की तिथि तक लागू ब्याज प्राप्त होता रहेगा।
  • बालिका 18 वर्ष की आयु हो जाने के बाद अपना खाता खुद संचालित कर सकती है। इसके लिए उसे पोस्ट ऑफिस/बैंक जहां पर उसका अकाउंट है वहां पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • कन्या दसवीं कक्षा पास कर लेने के बाद खाते से 50% राशि निकाल सकती है। कन्या को एकमुश्त या किस्तों में धनराशि प्रदान की जाएगी। कन्या 1 साल में एक ही बार एवं अधिकतम 5 साल तक किस्तों में धनराशि प्राप्त कर सकती है।
  • इस योजना की परिपक्वता अवधि 21 साल है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसके तहत खोले जाने वाले खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत पात्रता मानदंड
  • केवल बालिका के माता पिता या  कानूनी अभिभावक द्वारा ही बालिका का SSY खाता खुलकर निवेश किया जा सकता है।
  • निवेशकर्ता को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • खाता खोलते समय बालिका की आयु 10 साल से कम की होनी चाहिए।
  • एक परिवार की केवल 2 कन्याओं का ही सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है।
  • लेकिन किसी परिवार में जुड़वा बेटियां जन्म लेती है तो इस स्थिति में उन दोनों का अलग-अलग SSY खाता खोला जा सकता है। यानी उस परिवार की तीन बेटियों का खाता खोला जा सकता है।
SSY के तहत आवेदन फॉर्म भरते समय आवश्यक दस्तावेज
  • बालिका का नाम (प्राथमिक खाताधारक)
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खाता खोलने वाले माता-पिता या कानूनी अभिभावक का नाम
  • प्राथमिक जमा राशि
  • चेक/डीडी नंबर एवं दिनांक (जो प्राथमिक जमा के लिए उपयोग किया जाता है)
  • माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि)
  • अन्य KYC दस्तावेज (पैन कार्ड वोटर आईडी आदि)

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोलने के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

  • सबसे पहले लाभार्थी को सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म को पोस्ट ऑफिस या सार्वजनिक/निजी क्षेत्र के बैंक से प्राप्त करना है ‌
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच कर देना है।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म पोस्ट ऑफिस/बैंक में जाकर जमा कर देना है।
  • इस प्रकार से आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment