हाल ही में गत दिनों हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने अपने राज्य में अनाथ बच्चों को लाभान्वित करने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है जिसका नाम मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना है जिसके माध्यम से राज्य के लगभग 6000 अनाथ बच्चों को सरकार के द्वारा गोद लेने का कार्य किया जाएगा Sukh Ashraya Yojana के अंतर्गत उन बच्चों का भरण पोषण के साथ ही साथ पढ़ाई का खर्च,शादी और अन्य प्रकार की सहायता भी उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाएगा और इसके साथ ही राज्य सरकार के द्वारा उन सभी बच्चों को प्रत्येक माह आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी जिससे राज्य में अनाथ बच्चों को भी सहारा मिल सके और वह भी एक बेहतर भविष्य की परिकल्पना कर सकें।
Mukhyamantari Sukh Ashraya Yojana 2023
हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा 16 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री शुभ आश्रय योजना की शुरुआत करने की घोषणा की गई जिसके माध्यम से राज्य के 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को सरकार के द्वारा गोद लेने का कार्य किया जाएगा जिन्हें “Children of State” के रूप में अपनाने का कार्य संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा और उन बच्चों की पढ़ाई लिखाई भरण-पोषण शादी और अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी इस महत्वपूर्ण Mukhyamantri Sukh Aashraya Yojana के अंतर्गत राज्य के अनाथ और अक्षम बच्चे, निराश्रित महिला और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल होंगे और इस योजना को धरातल पर व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए राज्य सरकार ने 101 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित किया हुआ है।
यह भी पढ़े: समग्र शिक्षा अभियान
Key Highlights of Mukhyamantari Sukh Aashraya Yojana
योजना | मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 |
संचालन | हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा |
शुभारंभ | माननीय मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा |
घोषणा | 16 February 2023 |
लाभार्थी | राज्य के सभी अनाथ बच्चे,निराश्रित महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक |
उद्देश्य | राज्य के जितने भी अनाथ बच्चे, निराश्रित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक है उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी जारी नहीं…. |
Himachal Pradesh Sukh Aashraya Yojana का उद्देश्य
हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री शुभ आश्रय योजना के माध्यम से राज्य के जितने भी अनाथ बच्चे हैं उन्हें आर्थिक तौर पर गोद लेने का कार्य किया जाएगा जिसके साथ ही साथ निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे वह अपने जीवन स्तर को बेहतर कर सकेंगे और इस योजना के माध्यम से जितने भी अनाथ बच्चे होंगे उन्हें 27 साल तक की आयु तक सरकार के द्वारा भरण पोषण की व्यवस्था, शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की सुविधा आदि प्रदान की जाएगी जिससे उनके भविष्य को बेहतर बनाया जा सके और वह आगे चलकर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें।
यह भी पढ़े: दीनदयाल स्पर्श योजना
Mukhyamantari Sukh Ashraya Yojana का लाभ
- इस महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 6000 से भी अधिक अनाथ बच्चों को लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा।
- इन सभी बच्चों को राज्य सरकार चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाने का कार्य करेगी।
- मुख्यमंत्री शुभ आश्रय योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों के साथ ही साथ सक्षम बच्चे निराश्रित महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिकों को भी लाभान्वित किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को रहने के लिए आवास भूमिहीन बच्चों को 3 बिस्वा जमीन विवाह हेतु ₹200000 का अनुदान भी दिया जाएगा।
- इस महत्वपूर्ण Mukhyamantri Sukh Ashraya Yojana को धरातल पर व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए राज्य सरकार ने 101 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।
- इस योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान करने हेतु निशुल्क कोचिंग की भी व्यवस्था की जाएगी जिसके अंतर्गत अध्ययन सामग्री भी सरकार के द्वारा दी जाएगी।
- अनाथ बच्चों को रहने के लिए जगह के साथ ही साथ Music Room,Modern Classroom, Bathroom, Indoor & Outdoor Field आदि की भी व्यवस्था दी जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से बच्चों के भविष्य को उज्जवल किया जा सकेगा और वह भी आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हेतु पात्रता
- इस योजना के अंतर्गत केवल हिमाचल प्रदेश राज्य के ही मूल निवासी को ही पात्र माना जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश राज्य के केवल अनाथ बच्चे ही इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किए जाएंगे
- राज्य के जितने भी वरिष्ठ नागरिक और निराश्रित महिलाएं हैं वह भी इस योजना का पात्र होंगे।
Mukhyamantri Sukh Aashraya Yojana हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
- Aadhaar Card
- Domicile Certificate
- Death Certificate (माता-पिता)
- निराश्रित महिलाओं का Affidavit
- छात्रावास हेतु प्रमाण पत्र
- Affidavit (भूमिहीन होने पर)
- Bank Account Details
- Passport Size Photo
- Mobile Number
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Sukh Aashraya Yojana की शुरुआत गत दिनों फरवरी माह में राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा घोषणा के साथ की गई है ऐसे में इस योजना को अभी धरातल पर सुचारू रूप से संचालित करने में थोड़ा समय भी लग सकता है और इसके आवेदन प्रक्रिया से भी संबंधित किसी प्रकार की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है ऐसे में यदि इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की विभागीय जानकारी जारी की जाती है तो इस लेख के माध्यम से हम आपको विस्तार से उसके बारे में बताने का कार्य करेंगे जिससे आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ ले सके।
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से संबंधित कुछ सवाल और जवाब (FAQs)
राज्य के जितने भी बेसहारा एवं अनाथ बच्चे हैं और उनके साथी साथ निराश्रित महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री शुभ आश्रय योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा इसके माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
राज्य के जितने भी अनाज बच्चे हैं उन्हें राज्य सरकार के द्वारा गोद लेने का कार्य किया जाएगा जिसके अंतर्गत उनकी पढ़ाई लिखाई भरण पोषण और शादी विवाह जैसे मामलों को व्यवस्थित रूप से किया जाएगा और इसके साथ ही साथ उन्हें आगे पढ़ने के लिए अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य में व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री शुभ आश्रय योजना हेतु राज्य सरकार ने लगभग 101 करोड रुपए की बजट राशि आवंटित की है जिसके माध्यम से उन सभी बेसहारा लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।