मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023, Tirth Darshan Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

देशभर में कई नागरिक ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तीर्थ यात्रा करने में सक्षम नहीं है। ऐसे सभी नागरिकों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। जिससे कि उनको निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा सके। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी ऐसी ही एक योजना का संचालन किया जाता है। जिसका नाम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना है। इस लेख के माध्यम से आपको योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएगी। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना की पात्रता, लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Table of Contents

Tirth Darshan Yojana 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। यह तीर्थ यात्रा देश में उपलब्ध विभिन्न तीर्थ स्थलों पर करवाई जाएगी। सभी तीर्थ यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं जैसे कि खाने-पीने की सामग्री, रुकने की व्यवस्था आदि इस योजना के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। वह सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है या फिर वह 60% से ज्यादा विकलांग हैं उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। यदि समूह जत्थे के रूप में प्रदेश के नागरिक यात्रा करते हैं तो इस स्थिति में तीन से चार व्यक्तियों के लिए एक सहायक इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।

तीर्थ दर्शन योजना का संचालन मध्य प्रदेश सरकार के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के माध्यम से किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत अयोध्या, अमरनाथ, अजमेर आदि जैसे तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का उद्देश्य

  • Tirth Darshan Yojana का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाना है।
  • इस योजना के अंतर्गत उन नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी जो तीर्थ यात्रा करने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है।
  • इसके अलावा वह नागरिक जो 60% से अधिक विकलांग है उनको भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • प्रदेश के नागरिकों को तीर्थ यात्रा करने के लिए आर्थिक खर्च की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे किया जा सकता है।

Key Highlights Of MP Tirth Darshan Yojana

योजना का नाममध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
किसने आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यनिशुल्क तीर्थ यात्रा प्रदान करना
साल2023
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आरंभ की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।
  • यह तीर्थ यात्रा देश में उपलब्ध विभिन्न तीर्थ स्थलों पर करवाई जाएगी।
  • सभी तीर्थ यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं जैसे कि खाने-पीने की सामग्री, रुकने की व्यवस्था आदि इस योजना के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • वह सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है या फिर वह 60% से ज्यादा विकलांग हैं उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • यदि समूह जत्थे के रूप में प्रदेश के नागरिक यात्रा करते हैं तो इस स्थिति में तीन से चार व्यक्तियों के लिए एक सहायक इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।
  • Tirth Darshan Yojana का संचालन मध्य प्रदेश सरकार के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के माध्यम से किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत अयोध्या, अमरनाथ, अजमेर आदि जैसे तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाएं

  • विशेष रेल से यात्रा
  • खाने-पीने की सामग्री
  • रुकने की व्यवस्था
  • गाइड वा अन्य सुविधाएं

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत उपलब्ध तीर्थ स्थल

(अ) परिशिष्ट (एक) –

  • श्री बद्रीनाथ
  • श्री केदारनाथ
  • जगन्नाथ पुरी
  • श्री द्वारकापुरी
  • हरिद्वार
  • अमरनाथ
  • वैष्णोदेवी
  • शिर्डी
  • तिरुपति
  • अजमेर शरीफ
  • काशी (वाराणसी)
  • गया
  • अमृतसर
  • रामेश्वरम्
  • सम्मेद शिखर
  • श्रवणबेलगोला
  • वेलाकानी चर्च (नागपट्टनम )

(17-अ) श्री रामदेवरा, जेसलमेरगंगासागर

  • कामाख्या देवी
  • गिरनार जी
  • पटना साहिब
  • मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल – उज्जैन, मेहर, श्री रामराजा मंदिर ओरछा, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर और मुडवारा|
(ब) परिशिष्ट (दो) –
  • रामेश्वरम् – मदुरई
  • तिरुपति – श्री कालहस्ती
  • द्वारका – सोमनाथ
  • पूरी – गंगासागर
  • हरिद्वार – ऋषिकेश
  • अमृतसर – वैष्णोदेवी
  • काशी – गया|
कलेक्टर द्वारा की जाने वाली व्यवस्था
  • पत्र प्राप्त करवाना
  • यात्रियों का चयन करना
  • शासकीय अधिकारी/कर्मचारी की अनुरक्षक के रूप में ड्यूटी करना।
  • यात्रा के लिए सुरक्षा कर्मी की तैनाती करना।
  • स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सक की व्यवस्था करना।
  • यात्रियों का टिकट वितरण करवाना।
  • यात्रियों को प्लेटफार्म से विशेष ट्रेन में बैठाना।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की पात्रता

यात्री के लिए पात्रता
  • यात्री मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 60 वर्ष या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक महिला है तो उसकी आयु के लिए 2 वर्ष की छूट है।
  • योजना के अंतर्गत समूह द्वारा भी आवेदन किया जा सकता है।
  • एक समूह में केवल 25 व्यक्ति ही हो सकते हैं।
  • यदि पति पत्नी दोनों तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं तो किसी एक का पात्र होना अनिवार्य है। यदि पति पत्नी में से कोई एक पात्र है और दूसरा पात्र नहीं है तब भी दोनों तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
  • यदि नागरिक 60% से अधिक विकलांग है तो उसके लिए आयु का कोई बंधन नहीं है।
  • सभी यात्री शारीरिक तथा मानसिक रूप से सक्षम होने चाहिए। वह निम्नलिखित में से किसी भी रोग के शिकार नहीं होना चाहिए।
    • टी.बी
    • कोंजेष्टिव
    • कार्डियाक
    • शवास में अवरोध सम्बन्धी बीमारी
    • कोरोनरी अपर्याप्तता
    • कोरोनरी थ्रोम्बोसिस
    • मानसिक व्याधि
    • संक्रमण
    • कुष्ठ रोग आदि
सहायक के लिए पात्रता
  • यदि यात्री की आयु 65 वर्ष से ज्यादा है और वह एकल है या यात्री की पति पत्नी की आयु 65 वर्ष से अधिक है या फिर यात्री 60% से ज्यादा विकलांग है तो उसके साथ एक सहायक होना अनिवार्य है।
  • समूह/जत्था यात्रा करने वाले 3 से 5 व्यक्तियों के समूह में एक सहायक जा सकता है।

आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर आदि

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको फॉर्म डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुलकर आएगा।
Tirth Darshan Yojana
Tirth Darshan Yojana Form Download
  • आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकालना होगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियां दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह फॉर्म तहसील या उप तहसील कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइटर जाएं।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा।
  • अब आपको यात्रा का विवरण टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको तीर्थ यात्रा की सूची देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर तीर्थ यात्रियों की सूची खुलकर आ जाएगी।
आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

Leave a Comment