उत्तर प्रदेश सरकार राज्यों में महिलाओं की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए कई प्रकार की योजनाओं का शुभारंभ करती है जिसमें से एक मुख्य योजना उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना 2023 है। जो राज्य के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई है इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को लाभ प्रदान किया जाएगा जिसके माध्यम से उन परिवार को ₹50000 की वित्तीय सहायता देने का कार्य किया जाएगा जो उनके भरण-पोषण आदि के लिए पर्याप्त होगा वर्तमान समय में इस योजना के द्वारा प्रदेश की बहुत सी लाभार्थी कन्या लाभ ग्रहण कर रही हैं तो आइए आज हम आपको UP Bhagya Laxmi Yojana से संबंधित जानकारी प्रदान करते हैं।
UP Bhagya Laxmi Yojana 2023
वर्तमान समय में देश में भ्रूण हत्या जैसे अपराध का निरंतर बढ़ावा देखने को मिल रहा है ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2023 कन्याओं के भविष्य को सुधारने के लिए शुरू की गई प्रदेश में जो भी कन्या गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्म लेती है उसे आर्थिक सहायता के तौर पर ₹50000 की राशि प्रदान की जाएगी यह योजना कन्याओं के साथ-साथ उन गर्भवती महिलाओं के लिए भी है जो बेटी को जन्म देती हैं उनके लिए जन्म के साथ ही ₹5100 की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान है जिससे वह अपने और बच्चे दोनों को पोषण युक्त आहार उपलब्ध करा सके। हालांकि यह योजना कन्याओं को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर फायदा पहुंचाने का कार्य करेगी।
यह भी पढ़े: Sukanya Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य
हाल ही में उत्तर प्रदेश में लिंगानुपात को देखा जाए तो इसमें महिलाएं पिछड़ती हुई नजर आ रही है और प्रदेश में महिलाओं की जो स्थिति है वह दयनीय है और आज भी कहीं कहीं जगहों पर भ्रूण हत्याएं जैसी घटनाएं देखने को मिलती है इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Bhagya Laxmi Yojana के माध्यम से कन्याओं की स्थिति में सुधार करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है जिसके माध्यम से वह ₹50000 की राशि उन कन्याओं को प्रदान करती है जो निर्धन परिवार में जन्म लेती हैं इन राशि के द्वारा वह अपनी शिक्षा एवं अन्य जरूरी कार्यों को पूरा कर सकती हैं इसके लिए उन्हें किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 Highlights
योजना | UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग,उत्तर प्रदेश सरकार |
शुभारंभ | माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
लाभार्थी | प्रदेश की सभी कन्याएं जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मी है |
उद्देश | भ्रूण हत्या जैसे पाप को रोकना तथा कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाना |
वितरित राशि | ₹50000 |
उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना का लाभ
अब हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कन्याओं को यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना के माध्यम से जो लाभ प्रदान किया जा रहा है उसके बारे में निम्नलिखित बताने जा रहे हैं।
- UP Bhagya Laxmi Yojana के द्वारा प्रदेश में जो कन्या बीपीएल कार्ड धारक परिवार में जन्म लेती है उसे ₹50000 की वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा।
- इसके साथ ही साथ प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को भी उसके बच्चे और उसके लिए पोषण युक्त आहार हेतु ₹5100 की वित्तीय सहायता प्रदान करने का कार्य किया जाएगा।
- यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना का लाभ एक ही परिवार की दो कन्याओं को प्रदान किया जाएगा।
- प्रदेश की उन कन्याओं को जो निर्धन परिवार से आती है उनके लिए अच्छी शिक्षा की प्राप्ति हेतु उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अलग-अलग रूप से धनराशि आवंटित करके आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
- यदि कन्या 21 वर्ष की अवस्था पूर्ण कर लेती है तो इस योजना के माध्यम से ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता उसके माता-पिता को प्रदान करने का प्रावधान है
- प्रदेश में वर्तमान समय में बेटा बेटी में जो भेदभाव की सीमा बनी है तथा उसके साथ ही साथ जो कन्या भ्रूण हत्या जैसी घिनौनी घटनाएं हो रही हैं उसमें रोकथाम करने का कार्य किया जा रहा है।
UP Bhagya Laxmi Yojana हेतु पात्रता
यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए सरकार की तरफ से कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिसके बारे में हम आपको निम्नलिखित बताने जा रहे हैं।
- जिस भी बीपीएल परिवार में दो बालिकाएं हैं वह इस योजना की पात्र माने जाएंगे
- 31 मार्च 2006 के बाद से जो भी कन्या बीपीएल कार्ड धारक परिवार में जन्म लेती है वह इस योजना की पात्र मानी जाएंगी
- कन्या के परिवार की सालाना आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए
- इस योजना के द्वारा केवल उन्हीं कन्याओं को लाभ प्रदान किया जाएगा जिसकी शादी 18 वर्ष से कम उम्र में ना हुई हो
- बच्ची के जन्म से 1 साल के अंदर ही UP Bhagya Laxmi Yojana में नामांकन कराना आवश्यक होगा।
- जिस भी कन्या को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाना है वह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाए जाने वाले हैं टीका को अवश्य रूप से लगवा ले।
- इस योजना के अंतर्गत कन्या का दाखिला सरकारी स्कूल में ही कराना होगा तभी उसके माता-पिता को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
आवेदन हेतु महत्पूर्ण दस्तावेज
- Girl’s Aadhaar Card
- Parent’s Aadhaar Card
- Birth Certificate
- Income Certificate
- Educational Details
- Domicile Certificate
- Bank Account Details
- Mobile Number
- Passport Size Photo
उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
यदि आप UP Bhagya Laxmi Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो उसका तरीका हम आपको निम्नलिखित बताने जा रहे हैं।
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भाग लक्ष्मी योजना हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहां पर आपको UP Bhagya Laxmi Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त हो जाएगा जिसे आप को Download कर लेना होगा।
- उस आवेदन फॉर्म को आपको Printout करके निकाल लेना होगा
- अब उस Form में पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज कर देना होगा।
- जब आप Form में अपनी सभी Basic Details को भर देते हैं तो उसके साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करके अपने पास के आंगनबाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास के District कार्यालय में जमा कर देना होगा
- जिसके बाद संबंधित अधिकारियों के द्वारा आप के फॉर्म की जांच पड़ताल करके आपको इस योजना से जोड़ दिया जाएगा।