UP Gehu Kharid 2023, किसान eproc.up.gov.in रजिस्ट्रेशन व लॉगिन

उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानों को ‌सहायता एवं अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लक्ष्य से अनेक प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करती रहती है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई क्रय प्रणाली/ E Uparjan Portal के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पोर्टल के तहत राज्य के इच्छुक किसानों को अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पंजीकृत किसान अपनी रबी की फसल यानी गेहूं को स्वतंत्र होकर सरकारी एजेंसियों को MSP(न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर बेच सकते हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश के किसान है

और इस पोर्टल के तहत अपना पंजीकरण करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल में UP Gehu Kharid ऑनलाइन किसान पंजीकरण करने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।

ई- क्रय प्रणाली- eproc.up.gov.in

उत्तर प्रदेश सरकार अप्रैल से अपने राज्य के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा 15 मई तक गेहूं की खरीद की जाएगी। राज्य के जो इच्छुक किसान अपनी रबी की फसल सरकार को बेचना चाहते हैं तो खाद्य एवं रसद विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन रबी सीजन फसल 2020-21 के लिए 15 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा UP Gehu kharid की जाएगी। इस ऑनलाइन ई-क्रय प्रणाली ‌से अब राज्य के किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए बार-बार मंडियों में जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि रजिस्ट्रेशन करने के बाद किसानों को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर से ही एक टोकन बनाना होगा। इस टोकन पर उपज को लेकर जाने का दिन एवं समय दोनों अंकित होंगे। जिससे किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

UP Gehu Kharid

यह भी पढ़े: UP Kisan Karj Rahat Yojana List

Key Highlights Of UP Gehu kharid 2023

योजना का नामUP Gehu kharid
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
संबंधित विभागकृषि विभाग
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
उद्देश्यकिसानों की उनकी रबी की फसल(गेहूं) को ऑनलाइन बेचने की सुविधा प्रदान करना
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों की गेहूं की फसल को ऑनलाइन खरीदना है। क्योंकि देश में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण किसान अपनी फसल को बेच नहीं पा रहे हैं और उनकी फसल बेकार हो रही है जिसके कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने  उपार्जन पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर किसान अपना पंजीकरण करके अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को ऑनलाइन बेच  सकते हैं। सरकार द्वारा किसानों की फसल खरीद का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। अब उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद के माध्यम से किसान अपनी फसल को सही समय पर बेच सकेंगे।

ई-क्रय प्रणाली की विशेषताएं

  • केवल गेहूं की फसल बेचने वाले किसान  ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद किसानों को एक टोकन दिया जाएगा। जिसके माध्यम से किसान अपनी बारी आने पर मंडियों में जाकर अपनी उपज को बेच सकते हैं।
  • सन् 2020-21 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में गेहूं खरीदने के लिए 5500 खरीद केंद्र बनाए गए हैं और इस वर्ष सरकार द्वारा 55 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का टारगेट बनाया गया है। गेहूं की खरीद 1925 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रखी गई है।
  • किसान पंजीकरण के बाद टोकन प्राप्त कर ले और उसी दिन मंडी जाए जिस दिन का उनके पास टोकन है।
  • इस ई-क्रय प्रणाली ‌की सहायता से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बार-बार मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
UP Gehu kharid किसान पंजीकरण की महत्वपूर्ण बातें
  • किसान को रजिस्ट्रेशन में गेहूं के खेत का विवरण देना आवश्यक है।
  • खेत के विवरण में खतौनी/खसरा संख्या, गेहूं का रकबा दर्ज करना जरूरी है।
  • आवेदक किसान को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राजस्व अभिलेखों का सही-सही विवरण दर्ज करना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर देकर रजिस्ट्रेशन ड्राफ्ट दोबारा से प्रिंट किया जा सकता है।
  • रजिस्ट्रेशन में संशोधन मोबाइल नंबर देकर किया जा सकता है।
  • आवेदन लॉक तब तक नहीं किया जाएगा। जब तक रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भेजी जाएंगी।
  • 100 क्विंटल से अधिक गेहूं की बिक्री के लिए एसडीएम से सत्यापन कराया जाएगा।
  • गेहूं बेचने के बाद किसान केंद्र प्रभारी से पावती पत्र जरूर प्राप्त करे।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • किसान को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी देने के लिए खसरा-खतौनी, खतरा संख्या एवं जमीन का रकबा एवं गेहूं का रकबा आदि की जानकारी देनी है।
  • राजस्व अभिलेख से जुड़ी जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  •  पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

UP Gehu Kharid किसान पंजीकरण प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग उ० प्र० ई-क्रय प्रणाली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
UP Gehu Kharid
UP Gehu Kharid
UP Gehu Kharid Farmer Registration
UP Gehu Kharid
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको 6 Step  दिखाई देंगे। जिन्हें आपको एक के बाद एक भरना है।
  • अब आपको पंजीकरण प्रपत्र पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने किसान रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना मोबाइल एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको आगे बढ़े के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद रबी फसल के लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र/फॉर्म‌ खुलकर आ जाएगा।
  • इस पंजीकरण फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- किसान का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, पिता, पति का नाम, तहसील, जनपद आदि दर्ज करना है।
  • अब आपको पंजीकरण करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से UP Gehu Kharid ऑनलाइन किसान पंजीकरण 2022-23  कर सकते हैं।

पंजीकरण प्रारूप

राज्य का कोई भी इच्छुक किसान ई-उपार्जन पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले आवेदन पत्र का प्रारूप भी देख सकता है। ताकि किसान को अपनी रबी फसल को बेचने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आसानी हो।

Application Form
Application Form
  • इसे आप विस्तारपूर्वक पढ़ सकते हैं।

UP किसान पंजीकरण संसोधन / ड्राफ्ट कैसे करे ?

यदि किसी आवेदक किसान द्वारा UP Gehu kharid के लिए पंजीकरण फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की कोई गलत जानकारी दर्ज हो जाती है।

UP Gehu Kharid
Registration Correction
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म को आप सही प्रकार से भरे।
  • आप आगे के लिए अपना रजिस्ट्रेशन सुरक्षित करके रख सकते हैं।

किसान पंजीकरण फॉर्म प्रिंट कैसे करें?

जिन आवेदक किसानों ने अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भर दिया है तो वह उस आवेदन पत्र को आसानी से प्रिंट कर सकते हैं।

UP Gehu Kharid
Registration Print
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी किसान पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको आगे बढ़े के बटन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप आगे बढ़े के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने प्रपत्र खुलकर आ जाएगा।
  • अब आप इस प्रपत्र को प्रिंट या सेव कर सकते हैं।

लॉक के उपरांत टोकन बनाये

किसानों द्वारा रबी फसल (गेहूं खरीद) हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद अपनी फसल को मंडी में किस दिन कितने बजे लेकर जाने के लिए मंडी टोकन बनाना होगा।

UP Gehu Kharid
UP Gehu Kharid Token
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद यहां पर “किसान पंजीयन आईo डीo अथवा मोबाइल नंबर और कैप्चा अंकित करें।
  • अब आपको आगे बढ़े के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद रबी फसल (गेहूं खरीद) हेतु ऑनलाइन टोकन पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यह क्रिय हेतु टोकन किसान को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी प्राप्त होगा। जिसमें उपज को लेकर जाने का दिन और समय दोनों अंकित होंगे।

UP Gehu Kharid मोबाइल ऐप डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग उ० प्र० ई-क्रय प्रणाली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको  खरीद हेतु किसान पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
Kisan Mobile App
Kisan Mobile App
  • इसके बाद आपको मोबाइल ऐप डाउनलोड करें (केवल एंड्रॉयड फोन) के विकल्प पर क्लिक कर देना‌ है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे मोबाइल ऐप आपके डिवाइस में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।
  • अब आपको इस ऐप को इंस्टॉल करना है।
  • इस तरह से आप मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

CMR का मूवमेंट चालान जनरेट करने की प्रक्रिया

UP Gehu Kharid
Login Now
  • अब आपको शाखा मे विपरण शाखा का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको यूजरटाइप में क्रय केंद्र का चयन करना है।
  • अब आपको यूजर नेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको परिवहन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको मूवमेंट चालन जारी करें CMR के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने  एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारियां जैसे-  प्रेषक का नाम, मिल का नाम, प्राप्तकर्ता, परिवहन कर्ता कि नाम आदि दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे CMR मूवमेंट चालन जनरेट हो जाएगा।
प्रोक्योरमेंट मॉड्यूल पर डिजिटल सिगनेचर सर्टिफिकेट सेव करने की प्रक्रिया
Digital Signture
Digital Signture
  • इसके बाद आपको लॉगइन के सेक्शन में वितरण शाखा का चयन करना है।
  • अब आपको यूजरटाइप में डिपो यूजर का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपने जनपद का चयन करना है।
  • अब आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको डिजिटल सिग्नेचर संरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको ऑफिसर रोल, मोबाइल नंबर, ऑफिसर नेम, डीएससी वैलिडिटी फॉर्म, ऑफिसर नेम इन डीएससी, डीएससी वैलिडिटी टू दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सर्टिफिकेट सिलेक्ट करना है।
  • अब आपको हस्ताक्षरित करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप डिजिटल सिगनेचर सर्टिफिकेट सेव कर सकते हैं।
खरीद हुए गेहूं का विवरण सुरक्षित कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में प्रोक्योरमेंट ऐप खोलना है।
  • इसके बाद आपको क्रय केंद्र प्रभारी का लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना है।
  • अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको किसान खोजे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको किसान की आईडी एवं क्रय तिथि दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको जमा करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने किसान से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इसके बाद आपको आधार प्रमाणीकरण पर स्वयं या फिर मनोनीत व्यक्ति में से किसी एक का चयन करना है।
  • अब आपको जमा करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद किसान को बायोमेट्रिक स्कैन करके जमा करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको ओके के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप खरीदे हुए गेहूं का विवरण सुरक्षित कर सकते हैं।
  • अब आपकी स्क्रीन पर खरीद क्रमांक और देय राशि खुलकर आ जाएगी।
  • आप बिल प्रिंट पर क्लिक करके बिल को प्रिंट भी कर सकते हैं।
ओटीपी सत्यापन करने की प्रक्रिया

अगर किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन 3 बार से अधिक बार फेल हो जाता है तो इस दिशा में ओटीपी सत्यापन किया जाता है।ओटीपी सत्यापन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में ई प्रोक्योरमेंट ऐप खोलना है।
  • इसके बाद आपको क्रय केंद्र प्रभारी का यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करना है।
  • अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको किसान की आईडी दर्ज करके जमा करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आधार प्रमाणीकरण के अंतर्गत स्वयं या मनोनीत व्यक्ति में से किसी एक का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको जमा करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको बायोमेट्रिक स्कैन के बटन पर क्लिक करना है।
  • स्कैन फेल होने की दशा में आपके सामने ओटीपी का पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • इस ओटीपी को आपको ओटीपी बुक्स में दर्ज कर देना है।
  • अब आपको जमा करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर सकते हैं

Leave a Comment