किसानों की आय में वृद्धि करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। ज्यादातर किसानों को सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को अपने खेत के 1 भाग को तालाब में परिवर्तित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको योजनासे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। इसके अलावा आपको इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से भी अवगत करवाया जाएगा।
UP Khet Talab Yojana 2023
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना लांच की गई है। इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2013 में आरंभ किया गया था। लेकिन किसी कारणवश इस योजना को बीच में रोक दिया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा इस योजना का महत्व देखते हुए इस योजना को फिर से लागू कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से खेत के एक हिस्से को तालाब में बदलने पर सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह अनुदान होने वाले खर्च का 50% हिस्सा होगा। UP Khet Talab Yojana के माध्यम से किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर किया जा सकेगा। तालाब में बारिश का पानी संरक्षित किया जाएगा जिससे कि किसान सिंचाई कर सकेंगे।
इसके अलावा इन तालाबों में किसान मछली पालन भी कर सकते हैं। जिससे कि उनकी आय में भी वृद्धि होगी। यह योजना किसानों ट्यूबवेल के कारण होने वाले खर्च को कम करने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के संचालन से भूजल के स्तर को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।
यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना के अंतर्गत अनुदान राशि
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेत के हिस्से को तालाब में परिवर्तित करने पर आने वाले खर्च का 50% हिस्सा अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। छोटे तालाब के निर्माण के लिए लगभग ₹105000 खर्च आता है। सरकार द्वारा छोटे तालाब के निर्माण के लिए ₹52500 प्रदान किए जाएंगे। बड़े तालाब के निर्माण के लिए ₹228400 का खर्च आता है। बड़े तालाब के निर्माण के लिए सरकार द्वारा ₹114200 प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार द्वारा प्लास्टिक लाइन के काम में आने वाले खर्च जो कि ₹75000 भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत अब तक का निर्माण किया जा चुका है।
Key Highlights Of UP Khet Talab Yojana
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना |
किसने आरंभ की | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | खेत को तालाब में परिवर्तित करने पर अनुदान राशि प्रदान करना |
साल | 2023 |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता
तालाब का आकार | निर्माण खर्च | अनुदान राशि | अतिरिक्त राशि प्लास्टिक लाइनिंग हेतु |
छोटा तालाब | ₹1050000 | ₹52500 | ₹75000 |
बड़ा तालाब | ₹228400 | ₹114200 | ₹75000 |
यह भी पढ़े: यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना
UP Khet Talab Yojana के अंतर्गत तालाब का आकार
छोटा तालाब | 22x20x3 metre |
बड़ा तालाब | 35x30x3 metre |
Uttar Pradesh खेत तालाब योजना के अंतर्गत फेज
- पहला फेज- सरकार द्वारा इस योजना को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड जिले में सबसे पहले शुरू किया गया था। बुंदेलखंड में इस योजना के अंतर्गत लगभग 2000 तालाबों का निर्माण किया गया था। जिसके लिए सरकार द्वारा 12.20 करोड रुपए खर्च किए गए थे।
- दूसरा फेज- इस योजना के दूसरे फेस को बुंदेलखंड क्षेत्रों के 44 जनपद एवं 167 अतिदोहित अथवा क्रिटिकल श्रेणियों का चयन किया गया था। जिसमें 3000 से भी अधिक तालाबों का निर्माण किया गया था। सरकार द्वारा इस निर्माण के लिए 27.88 करोड रुपए खर्च किए गए थे।
उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना का उद्देश्य
- उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना का मुख्य उद्देश्य खेत के एक हिस्से को तालाब में परिवर्तित करने के लिए अनुदान प्रदान करना है।
- यह अनुदान खेत निर्माण की राशि का 50% हिस्सा होगा।
- इस योजना के माध्यम से किसानों का ट्यूबवेल के कारण होने वाले खर्च में कमी आएगी।
- जिससे कि उनकी आय में वृद्धि होगी तथा वे सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
- इसके अलावा यह योजना भूजल के स्तर को नियंत्रित करने में भी कारगर साबित होगी।
UP Khet Talab Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना लांच की गई है।
- इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2013 में आरंभ किया गया था।
- लेकिन किसी कारणवश इस योजना को बीच में रोक दिया गया था।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा इस योजना का महत्व देखते हुए इस योजना को फिर से लागू कर दिया गया है।
- इस योजना के माध्यम से खेत के एक हिस्से को तालाब में बदलने पर सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- यह अनुदान होने वाले खर्च का 50% हिस्सा होगा। खेत तालाब योजना के माध्यम से किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर किया जा सकेगा।
- तालाब में बारिश का पानी संरक्षित किया जाएगा जिससे कि किसान सिंचाई कर सकेंगे।
- इसके अलावा इन तालाबों में किसान मछली पालन भी कर सकते हैं।
- जिससे कि उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
- यह योजना किसानों ट्यूबवेल के कारण होने वाले खर्च को कम करने में कारगर साबित होगी।
- इसके अलावा इस योजना के संचालन से भूजल के स्तर को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।
यह भी पढ़े: UP Agriculture
उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना की पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- अभी तक एक रजिस्टर्ड किसान होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं लघु सीमांत किसान ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के पात्र हैं।
- किसान द्वारा किसी अन्य समान योजना का लाभ नहीं प्राप्त किया होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- जमीन के कागजात
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक खाता विवरण
उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।

- इसके पश्चात आपको योजनाओं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको मृदा एवं जल संरक्षण योजनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।।
- इसके पश्चात आपको राज्य परियोजित के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको खेत तालाब योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- आपको इस पेज पर ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खोलकर आएगा।
- आप को आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
कृषि अधिकारी लोगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको कृषि अधिकारियों का लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप लॉग इन कर सकेंगे।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको संपर्क करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको शिकायत दर्ज करें कि विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपकी स्क्रीन पर ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको ग्राइवेंस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आप को सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- अब आपको संपर्क करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको शिकायत की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको शिकायत संख्या दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप शिकायत की स्थिति देख सकेंगे।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको संपर्क करें का विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको संपर्क के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

- इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकते हैं।