यूपी महिला सामर्थ्‍य योजना 2023: UP Mahila Samarthya Yojana ऑनलाइन आवेदन

महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते हैं। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन करती है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी ऐसी विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है। जिसमें से एक यूपी महिला सामर्थ्य योजना भी है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे UP Mahila Samarthya Yojana 2023 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना का उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

UP Mahila Samarthya Yojana 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी महिला सामर्थ्य योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को रोजगार के प्रति प्रेरित किया जाएगा तथा स्थानीय संसाधनों के आधार पर होम एंड कॉटेज उद्योगों के माध्यम से उनके जीवन में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से महिलाओं को उपज बेचने के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा। UP Mahila Samarthya Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी बजट 2021 की घोषणा करते समय आरंभ किया गया था। सरकार द्वारा योजना के संचालन के लिए ₹200 करोड़ रुपया का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के संचालन से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी।

इसके अलावा महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी कारगर साबित होगी। इस योजना का संचालन दो स्तरीय कमेटी के माध्यम से किया जाएगा जो कि जिला एवं राज्य स्तर पर गठित की जाएगी।

UP Mahila Samarthya Yojana

यह भी पढ़े: बीसी सखी योजना

UP Mahila Samarthya Yojana 2023 का उद्देश्य

  • यूपी महिला सामर्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • सरकार द्वारा महिलाओं के माध्यम से संचालित किए जाने वाले उद्यमों को भी उत्थान प्रदान किया जाएगा।
  • जिससे कि महिलाओं का विकास हो सके।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण भी प्रदान किए जाएंगे।
  • जिससे कि वह अपने उद्योगों को बेहतर बना सके और उनके जीवन में सुधार आ सके।

Key Highlights Of UP Mahila Samarthya Yojana

योजना का नामयूपी महिला सामर्थ्य योजना
किसने आरंभ कीउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यमहिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना
आवेदन का प्रकारऑनलाइन तथा ऑफलाइन
साल2023
राज्यउत्तर प्रदेश

यूपी महिला सामर्थ्य योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी महिला सामर्थ्य योजना लांच की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को रोजगार के प्रति प्रेरित किया जाएगा तथा स्थानीय संसाधनों के आधार पर होम एंड कॉटेज उद्योगों के माध्यम से उनके जीवन में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से महिलाओं को उपज बेचने के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जिसके लिए सरकार द्वारा बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • UP Mahila Samarthya Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी बजट 2021 की घोषणा करते समय आरंभ किया गया था।
  • सरकार द्वारा योजना के संचालन के लिए ₹200 करोड़ रुपया का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के संचालन से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी।
  • इसके अलावा महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी कारगर साबित होगी।
  • इस योजना का संचालन दो स्तरीय कमेटी के माध्यम से किया जाएगा जो कि जिला एवं राज्य स्तर पर गठित की जाएगी।

यूपी महिला सामर्थ्य योजना की आवश्यकता

  • उत्तर प्रदेश में 90 लाख सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मध्यम उद्योग है।
  • जिसमें से 80 लाख से अधिक इकाइयां स्थापित है।
  • इन उद्योगों में महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले उद्यमों की संख्या काफी अधिक है।
  • इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ किया गया है।
  • जिससे कि महिलाओं का उत्थान हो सके एवं यह आत्मनिर्भर बन सकें।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं के विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी प्रदान किए जाएंगे।
महिला सामर्थ्य योजना के कार्यान्वयन
  • इस योजना को प्रदेश के 200 विकास खंडों में विकसित किया जाएगा।
  • महिला सम्मान सुविधा केंद्र इस योजना का संचालन करेंगे।
  • इन केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण सामान्य उत्पादन, तकनीकी अनुसंधान, पैकेजिंग, लेबलिंग, बारकोडिंग आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
  • एक सुविधा केंद्र को संचालित करने का 90% खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर कमेटी का भी गठन किया जाएगा।
  • जिला स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष जिला मैजिस्ट्रेट होंगे।
पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आवेदक उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

यूपी महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

अभी सरकार द्वारा केवल यूपी महिला सामर्थ्य योजना आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द सरकार इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लांच करेगी। जैसे ही सरकार के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित कोई भी सूचना प्रदान की जाती हम आपको अपने लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

Leave a Comment