वरिष्ठ नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए भारतीय जीवन बीमा निगम समय-समय पर विभिन्न योजनाएं लांच करती है। आज हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को पेंशन प्रदान की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको Varishtha Pension Bima Yojana 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपको इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।
Varishtha Pension Bima Yojana 2023
भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को जिंदगी भर पेंशन प्रदान की जाएगी। वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को एक बार प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इसके अलावा नागरिक प्रतिमाह, त्रैमासिक, अर्धवर्षिक या फिर वार्षिक आधार पर भी भुगतान कर सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रतिफल की दर 9.3 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत लॉक पीरियड 15 दिन निर्धारित किया गया है। यदि नागरिक पॉलिसी से संतुष्ट ना हो तो इस स्थिति में 15 दिन के अंदर अंदर अपने पैसे वापस ले सकता है।
इसके अलावा सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत ऋण का प्रावधान भी रखा गया है। किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर 75% तक के निवेश पर ऋण की प्राप्ति की जा सकती है। यह ऋण 3 साल के पश्चात ही लिया जा सकता है।
यह भी पढ़े: Atal Pension Yojana (APY)
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना का उद्देश्य
- वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन का लाभ प्रदान करना है।
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी निवेश करके पेंशन की प्राप्ति कर सकते हैं।
- यह योजना वृद्ध नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में कारगर साबित होगी।
- इसके अलावा इस योजना के संचालन से उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
- यह योजना लाभार्थियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनाएगी।
Key Highlights Of Varishtha Pension Bima Yojana
योजना का नाम | वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना |
किसने आरंभ की | भारतीय जीवन बीमा निगम |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
उद्देश्य | पेंशन प्रदान करना |
साल | 2023 |
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना लांच की गई है।
- इस योजना के माध्यम से नागरिकों को जिंदगी भर पेंशन प्रदान की जाएगी।
- वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को एक बार प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
- इसके अलावा नागरिक प्रतिमाह, त्रैमासिक, अर्धवर्षिक या फिर वार्षिक आधार पर भी भुगतान कर सकते हैं।
- भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रतिफल की दर 9.3 प्रतिशत निर्धारित की गई है।
- इसके अलावा Varishtha Pension Bima Yojana के अंतर्गत लॉक पीरियड 15 दिन निर्धारित किया गया है।
- यदि नागरिक पॉलिसी से संतुष्ट ना हो तो इस स्थिति में 15 दिन के अंदर अंदर अपने पैसे वापस ले सकता है।
- इसके अलावा सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत ऋण का प्रावधान भी रखा गया है।
- किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर 75% तक के निवेश पर ऋण की प्राप्ति की जा सकती है।
- यह ऋण 3 साल के पश्चात ही लिया जा सकता है।
यह भी पढ़े: नेशनल पेंशन स्कीम
वरिष्ठ पेंशन योजना का खरीद मूल्य
पेंशन की आवृत्ति | न्यूनतम खरीद मूल्य | अधिकतम खरीद मूल्य |
मासिक | ₹ 63,960 | ₹ 6,39,610 |
त्रैमासिक | ₹ 65,430 | ₹ 6,54,275 |
अर्धवार्षिक | ₹ 66,170 | ₹ 6,61,690 |
वार्षिक | ₹ 66,665 | ₹ 6,66,665 |
वरिष्ठ पेंशन योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली पेंशन
पीरियड | अमाउंट | |
न्यूनतम पेंशन | मासिक | ₹ 500 |
त्रैमासिक | ₹ 1500 | |
अर्धवार्षिक | ₹ 3000 | |
वार्षिक | ₹ 6000 | |
अधिकतम पेंशन | मासिक | ₹ 5000 |
त्रैमासिक | ₹ 15000 | |
अर्धवार्षिक | ₹ 30000 | |
वार्षिक | ₹ 60000 |
Varishtha Pension Bima Yojana से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां
- यदि नागरिक पेंशन के दिशा निर्देश से संतुष्ट नहीं है तो वह फ्री लुक पीरियड के अंतर्गत पेंशन को वापस कर सकता है। फ्री लुक पीरियड में पेंशन की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।
- पॉलिसी को 15 वर्ष की अवधि पूरे होने के पश्चात सरेंडर किया जा सकता है।
- यदि पॉलिसी धारक को किसी कारणवश 15 वर्ष से पहले पॉलिसी सरेंडर करने की आवश्यकता पड़ती है तो नागरिक को खरीद मूल्य के 98% राशि प्रदान की जाएगी।
- पॉलिसी आरंभ होने के 3 वर्ष के पश्चात खरीद मूल्य के 75% राशि तक का ऋण लिया जा सकता है
- दवा।
- भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा पॉलिसी की नियम व शर्तें समय-समय पर बदली जा सकती हैं।
पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा।
- आपको होम पेज पर वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
- आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में जाना होगा।
- अब आपको महाशय वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के आवेदन पत्र की प्राप्ति करनी होगी।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र से अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको यह आवेदन पत्र उसी कार्यालय में जमा करना होगा जहां से आपने इसकी प्राप्ति की है।
- इस प्रकार आप वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।